Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
आप ज्यादा समय तक टॉयलेट में बैठते हैं फिर भी पेट साफ नहीं होता तो रात को नाभी में घी लगाकर सोएं। नाभि में घी लगाकर छोड़ने से घी रातभर नाभि के जरिए शरीर के अंदर अवशोषित होता है, जिससे कब्ज दूर होने के साथ ही पेट की कई समस्याएं जड़ से दूर होती हैं। नाभि में घी लगाने से होंठ नर्म-मुलायम रहते है।
मॉइस्चराइज्ड और ग्लोइंग स्किन
घी उन लोगों के लिए वरदान के रूप में कार्य करता है जो अपनी त्वचा के बारे में चिंतित हैं। कई लोगों की त्वचा पर मुहांसे होते हैं और ड्राई स्किन की समस्या भी होती है. हर रात घी से अपनी नाभि की मसाज करने से आप त्वचा से संबंधित इन बीमारियों को आसानी से दूर कर सकते हैं। गाये के घी से रोजाना नाभि की मसाज करने से आपके चेहरे पर ग्लो आने लगेगा और रुखी त्वचा से निजात मिलेगी. इसके अलावा, यह एक चमकदार त्वचा प्रदान करता है।
मजबूत और चिकने बाल
यदि आप रूखे और बेजान बालों से परेशान हैं, तो नाभि पर घी लगाने से कमजोर बाल मजबूत होते हैं, जिससे बालों का झड़ना कम होता है। नाभि पर घी से मसाज करने से इसकी पोष्टिकता आपके बालो की जड़ों को मजबूत बनाते हैं और बालों को मुलायम और चमकदार भी बनाते हैं.
जोड़ों के दर्द में राहत
कभी कभी कुछ लोगों को जोड़ों में बहुत अधिक दर्द होता है. हालांकि, नाभि पर एक चम्मच घी से मालिश करने से आप जोड़ों के दर्द से राहत पा सकते हैं. जोड़ों के दर्द में राहत देने में यह किसी जादू की छड़ी से कम नहीं.
पाचन क्षमताओं में सुधार
नियमित रूप से अपने नाभि पर घी की मालिश करने से आपके पेट के लिए अद्भुत लाभ हो सकता है। मल त्याग को आसान बनाने से लेकर पेट दर्द से राहत प्रदान करने तक, यह आपके शरीर की पाचन क्षमता सुधरने में मदद करेगा. इसके अलावा, कब्ज से पीड़ित लोगों के लिए हर रात नाभि पर घी लगाना बेहद लाभकारी है.
मासिक धर्म की ऐंठन से राहत
घी के अद्भुत लाभ केवल पुरुषों और महिलाओं में सामान्य शारीरिक कार्यों को ठीक करने तक ही सीमित नहीं हैं। हर रोज घी से नाभि पर मालिश करना महिलाओं को होने वाली सबसे आम समस्याओं में से एक, मासिक धर्म में ऐंठन को दूर करने में मदद करता है। नाभि पर घी लगाने से इस दौरान होने वाले ब्लोटिंग की समस्या को काफी हद तक कम किया जा सकता है.
सर्दी-जुकाम से राहत
बदलते मौसम में अक्सर लोग सर्दी जुकाम आदि से परेशान रहते हैं। इस समस्या से निजात पाने के लिए नाभि में गाय का घी डालना अच्छा होता है। रात को सोने से पहले गाय के घी की कुछ बुंदें नाभि में डालें, और हलके हाथों मालिश करें। ऐसा रोज करने से सर्दी जुकाम और उसके कारण हो रहे सिर के दर्द से भी छुटकारा मिल सकता है।
आंखों के लिए वरदान
गाय के घी का इस्तेमाल आँखों की कई सारी समस्याओं के लिए वरदान होता है। रात को सोने से पहले तीन से चार बूंद गाय के शुद्ध घी को नाभि पर डालें और थोड़ी देर मसाज करें। ऐसा करने से न केवल आंखों का सूखापन दूर होता है बल्कि कमजोर नजर से भी छुटकारा मिल सकता है और आँखों की रौशनी बढती है.
| --------------------------- | --------------------------- |