Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
आइए जानते हैं केले के पत्तों के हेल्थ बेनिफिट्स के बारे में
किसी भी मौसम में केले को सबसे उत्कृष्ट फलों में से एक माना जाता है। ये फल सेहत के लिए भी रामबाण है। लेकिन, क्या आपको केले के पत्तों के फायदों के बारे में मालूम है। दक्षिण भारत में आज भी कई लोग केले के पत्तों पर ही खान पसंद करते हैं। जानते हैं क्यों, क्योंकि ये कई रूप में स्वास्थ्य का ख्याल रखते हैं। कोई मेहमान भी आता है, तो कई बार केले के पत्तों पर ही भोजन सर्व किया जाता है। केले के पत्ते औषधीय गुणों से भरपूर होते हैं। प्राचीन काल से ही आयुर्वेद में पत्तों का इस्तेमाल किया जाता रहा है। अगर आप पत्तों के फायदों के बारे नहीं जानती हैं, तो इस लेख में हम आपको इसके कुछ बेहतरीन स्वास्थ्य लाभों के बारे में बताने जा रहे हैं, तो आइए जानते हैं-
त्वचा के लिए बेस्ट
गर्मी और बरसात के दिनों में महिलाओं में त्वचा संबंधी कुछ अधिक परेशानी देखी जाती है। कई बार परेशानियों से बचने के लिए कीमती क्रीम का भी इस्तेमाल करती हैं। ऐसे में त्वचा संबंधी परेशानी को दूर करने में केले के पत्ते मदद कर सकते हैं। केले के पत्तों में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट के गुण त्वचा पर पड़ने वाले डार्क स्पॉट्स, झुरियां और मुंहासे आदि समस्या को दूर करने में मदद कर सकता है।
बुखार के लिए फायदेमंद
बदलते मौसम में किसी को भी बुखार होना आम बात है। ऐसे में इस परेशानी को दूर करने के लिए केले के पत्ते मदद कर सकते हैं। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट के गुण शरीर के तापमान को जल्दी से कम करने में मदद कर सकता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बुखार को कम करने के लिए कई लोग केले के पत्तों से काढ़ा बनाकर सेवन करते हैं। गले की खराश की समस्या में भी केले के पत्ते हेल्प कर सकते हैं।
घाव को भरते हैं जल्दी
शरीर के किसी अंग में कट लग गया हो या फिर घाव हो तो केले के पत्ते मददगार साबित हो सकते हैं। केले के पत्तों से पेस्ट बनाकर घाव पर लगा सकते हैं। इससे दर्द के साथ घाव जल्दी भरने में मदद मिल सकती है। जलन कम करने में भी हेल्प कर सकते हैं। पत्ते सूजन को कम करने में भी मदद कर सकते हैं। इसके अलावा बालों की समस्या को दूर करने और विकास में भी केले के पत्ते हेप्ल कर सकते हैं।
वजन कम करने में करते हैं मदद
गलत खानपान की वजह से लगभग हर कोई बढ़ते हुए वजन से ज़रूर परेशान रहता है। अगर आप भी वजन को लेकर परेशान रहती हैं, तो केले के पत्ते आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकते हैं। इसके लिए केले के पत्तों से तैयार काढ़ा या फिर चाय का सेवन कर सकती हैं। इसके अलावा इम्यून सिस्टम को मजबूत करने में भी ये पत्ते हेल्प कर सकते हैं।
| --------------------------- | --------------------------- |