Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
गुड़ की चाय के नुकसान : गुड़ की चाय ज्यादा पीने से हो सकती हैं ये 6 समस्याएं
गुड़ की चाय का सेवन करने से स्वास्थ्य को कई फायदे हो सकते हैं। हालांकि, अधिक मात्रा में इसका सेवन नुकसानदेय भी हो सकता है।
सर्दियों में कई लोग गुड़ से तैयार चाय का काफी ज्यादा सेवन करते हैं। गुड़ स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसलिए कई लोग अपनी चाय में चीनी के बजाय गुड़ का इस्तेमाल करते हैं। गुड़ से शरीर में गर्मी आती है। वहीं, इससे आपके शरीर को आयरन और अन्य पोषक तत्व प्राप्त होता है। गुड़ से तैयार चाय स्वास्थ्य के लिए लाभकारी भी होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अधिक मात्रा में गुड़ की चाय का सेवन करने से आपके सेहत को नुकसान हो सकता है? जी हां, सिरसा के आयुर्वेदाचार्य डॉक्टर श्रेय शर्मा बताते हैं कि गुड़ से तैयार चाय का सेवन करने से सेहत को कई लाभ हो सकते हैं। लेकिन अगर आप जरूरत से ज्यादा गुड़ की चाय का सेवन करते हैं, तो इससे आपके शरीर को कई तरह के नुकसान भी हो सकते हैं। दरअसल, गुड़ की तासीर गर्म होती है। ऐसे में अगर आप इसका सेवन जरूरत से ज्यादा करते हैं, तो आपके नाक से खून आ सकता है। वहीं, इससे आपका वजन भी बढ़ सकता है। वहीं, कई अन्य तरह की परेशानियां हो सकती हैं। आज हम इस लेख में आपको गुड़ की चाय के नुकसान के बारे में बताएंगे। आइए जानते हैं इस बारे में-
1. वजन बढ़ने की संभावना
गुड़ की चाय का अधिक मात्रा में सेवन करने से आपके शरीर का वजन बढ़ सकता है। दरअसल, गुड़ में कैलोरी अधिक होती है। ऐसे में अगर आप बार-बार चाय के रूप में गुड़ का सेवन करते हैं, तो आपका वजन बढ़ सकता है। आयुर्वेदाचार्य का कहना है कि आप नियमित रूप से गुड़ की चाय का सेवन कर सकते हैं। लेकिन पूरे दिन में 2 से 3 कप से अधिक गुड़ की चाय का सेवन न करें। इससे वजन बढ़ने का खतरा हो सकता है।
2. बदहजमी की शिकायत
हम में से कई लोग गुड़ की चाय को काफी हेल्दी मान लेते हैं। ऐसे में हम बिना गिने दिनभर गुड़ की चाय पीते रहते हैं। ऐसा करने से आपको बदहजमी की शिकायक हो सकती है। दिन भर में 4 कप से अधिक गुड़ की चाय का सेवन करने से गैस और बदहजमी की शिकायत हो सकती है। वहीं, अगर आप चाय बनाने के लिए नए गुड़़ का इस्तेमाल करते हैं, तो इससे पेट से जुड़ी परेशानी बढ़ने की संभावना अधिक हो जाती है।
3. ब्लड शुगर बढ़ने की आशंका
अधिक मात्रा में गुड़ की चाय का सेवन करने से आपके शरीर का ब्लड शुगर बढ़ सकता है। दरअसल, 10 ग्राम गुड़ में करीब 9.7 ग्राम शुगर होता है। ऐसे में अगर आप दिन में अधिक गुड़ की चाय का सेवन करते हैं, तो आपके शरीर में शुगर की मात्रा बढ़ सकती है। वहीं, डायबिटीज मरीजों को गुड़ की चाय का सेवन करने से पहले एक्सपर्ट से जरूर सलाह लेने की आवश्यकता है। ताकि आपको सही जानकारी हो सके।
4. पैरासिटिक इन्फेक्शन
गुड़ अगर सही और साफ तरीके से नहीं तैयार किया गया है, तो इसकी चाय भी आपके लिए नुकसानदेय हो सकता है। खराब गुड़ का सेवन करने से पेट में कीड़े होने की समस्या हो सकती है। इसलिए गुड़ की चाय़ बनाने से पहले इसकी स्वच्छता का भी ध्यान रखें।
5. नाक से खून निकलना
गुड़ की तासीर काफी ज्यादा गर्म होती है। ऐसे में अगर आप ज्यादा गुड़ की चाय का सेवन करते हैं, तो आपके नाक से खून निकल सकता है। इसलिए अगर आपके नाक से खून आने की परेशानी है, तो अधिक मात्रा में गुड़ की चाय का सेवन न करें।
6. पेट की गर्मी
गुड़ की चाय का अधिक सेवन करने से पेट में गर्मी बढ़ सकती है। खासतौर पर अगर आप गर्मी के सीजन में ज्यादा गुड़ का सेवन करते हैं, तो आपकी स्किन भी खराब हो सकती है। दरअसल, पेट में गर्मी की वजह से यह चेहरे पर एक्ने के रूप में बाहर आने लगता है। ऐसे में अगर आप गुड़ की चाय का सेवन ज्यादा करते हैं, तो आपको कई परेशानियां हो सकती हैं।
ध्यान रखें कि गुड़ की चाय का सेवन अधिक मात्रा में करने से आपके सेहत को नुकसान हो सकता है। इसलिए जरूरत से ज्यादा गुड़ की चाय का सेवन न करेँ। वहीं, अगर आप किसी गंभीर परेशानी से जूझ रहे हैं, तो डॉक्टर की सलाह पर ही गुड़ की चाय का सेवन करें।
| --------------------------- | --------------------------- |