Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
पिंपल्स से पाना है छुटकारा तो रोजाना खाएं ये चीजें
पिंपल्स से छुटकारा पाने के लिए हम क्या-क्या नहीं करते। घरेलू तरीकों से लेकर डॉक्टर तक का रुख करते हैं, लेकिन अगर आप यह जान जाएं कि किन चीजों को खाने और किन चीजों को अवॉइड करने से आप पिंपल्स से छुटकारा पा सकते हैं, तो कितना अच्छा हो।
चेहरे पर पिंपल्स हों तो न सिर्फ खूबसूरती फीकी पड़ जाती है बल्कि आत्मविश्वास भी डगमगाने लगता है। आप अपने लुक्स को लेकर कॉन्शस हो जाते हैं। पिंपल्स को हटाने के लिए कई घरेलू तरीके और बाजार में प्रॉडक्ट्स उपलब्ध हैं, लेकिन हम क्या खा रहे हैं, कौन सी चीजें हमारे शरीर के अंदर जा रही हैं इससे भी हमारी स्किन पर फर्क पड़ता है।
कुछ फूड प्रॉडक्ट्स ऐसे होते हैं जो हमारे शरीर में ब्लड शुगर के लेवल को बढ़ा देते हैं और जब यह बढ़ जाता है तो शरीर में अत्यधिक मात्रा में इंसुलिन प्रड्यूस हो जाता है। इंसुलिन के अधिक लेवल की वजह से बॉडी में मौजूद ऑइल ग्लैंड्स ज्यादा ऑइल प्रड्यूस करती हैं, जिससे पिंपल्स पैदा हो जाते हैं। इसलिए जरूरी है कि ऐसा डायट लिया जाए जिससे पिंपल्स न हों। आइए जानते हैं कि पिंपल्स से छुटकारा पाने के लिए आपको क्या खाना चाहिए और क्या नहीं:
विटामिन ए युक्त चीजें
ऐसे फूड आइटम्स को अपने डेली डायट का हिस्सा बनाएं जिनमें विटामिन ए प्रचुर मात्रा में हो। जैसे कि गाजर, पालक, कद्दू, चुकंदर और बीन्स आदि। ये चीजें बॉडी में कैरेटोनॉएड्स प्रड्यूस करती हैं जो बाद में विटामिन ए में परिवर्तित हो जाती हैं।
चुकंदर
चुकंदर भी पिपंल्स को दूर करने में मदद करता है। इसमें विटामिन ए के अलावा सोडियम, कैल्शियम, मैग्निशयम और विटामिन ई होता है जो स्किन की हेल्थ के लिए बेहद जरूरी होता है। यह स्किन से हर तरह की गंदगी को बाहर निकाल देता है।
कद्दू के बीज
कद्दू के बीज में विटामिन ई और जिंक पर्याप्त मात्रा में होता है और ये दोनों तत्व ही हेल्दी स्किन के लिए जरूरी हैं। ये न सिर्फ पिंपल्स को दूर रखते हैं बल्कि स्किन पर किसी तरह के दाग-धब्बे तक नहीं होने देते।
दही और खट्टी गोभी
दही के अलावा प्रोबायॉटिक फूड आइटम्स को भी पिंपल्स को रोकने में कारगर माना गया है, जैसे कि खट्टी गोभी और केफिर। इनमें लाइव बैक्टीरिया होता है जो आंत के लिए जरूरी होता है और जब आंत साफ रहेगी तो जाहिर है स्किन भी क्लियर रहेगी।
पिंपल्स को स्किन से दूर रखने के लिए
अगर आप चाहते हैं कि आप स्किन पर कील-मुंहासे न हों और ग्लोइंग रहे तो जंक फूड और प्रोसेस्ड फूड आइटम्स खाने से बचें। तली-भुनी चीजों से दूरी बनाएं। हेल्दी ड्रिंक्स डायट में शामिल करें। धूल-मिट्टी से अपनी स्किन को बचाकर रखें। इसके अलावा हाई ग्लाइसिमिक फूड्स खाने से बचें जैसे कि वाइट ब्रेड, वाइट राइस, आलू के चिप्स, केक और कुकीज। ये चीजें बॉडी के अंदर जाकर जल्दी से ब्रेक हो जाती हैं और फिर शुगर लेवल को बढ़ाकर ज्यादा इंसुलिन के प्रॉडक्शन को अंजाम देती हैं। इसकी वजह से ऑइल ग्लैंड्स से अतिरिक्त मात्रा में ऑइल निकलता है, जो पिंपल्स को जन्म देता है।
| --------------------------- | --------------------------- |