Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
तेज दौड़ने के लिए क्या खाना चाहिए और क्या नहीं खाना चाहिए?
Running diet plan: तेज दौड़ने के लिए क्या खाना चाहिए |
अक्सर लोगों के मन में सवाल रहता है कि जो लोग रोजाना दौड़ते है उनका खान-पान या डाइट (Running diet plan) कैसी होनी चाहिए ? एक्सपर्ट्स के अनुसार जो लोग रनिंग करते हैं उनकी डाइट हेल्दी होनी चाहिए. आइए जानते हैं तेज दौड़ने के लिए क्या खाना चाहिए और क्या नहीं.
तेज दौड़ने के लिए क्या खाना चाहिए (Running diet plan) यह सवाल बहुत लोग पूछते हैं। रनिंग या दौड़ना सबसे बेहतर एक्सरसाइज है। हाल के रिसर्च में भी यह बात आयी है कि हमेशा जवां और फिट रहने के लिए रनिंग सबसे बेहतर एक्सरसाइज है। रोजाना दौड़ना इंसान की मजबूत इच्छाशक्ति को दर्शाता है। अक्सर लोगों के मन में सवाल रहता है कि तेज दौड़ने के लिए क्या खाना चाहिए ? दौड़ने वालों का खान-पान या डाइट कैसी होनी चाहिए ? एक्सपर्ट्स के अनुसार जो लोग रनिंग करते हैं उनकी डाइट भी बहुत संयमित होनी चाहिए। दौड़ने से शरीर की फिटनेस और क्षमता तभी बढ़ती है जब हेल्दी डाइट भी होती है। हेल्दी डाइट के साथ सुबह के नाश्ते से लेकर दोपहर और रात के खाने का भी विशेष ध्यान रखना होता है।
डाइट एक्सपर्ट्स मानते हैं कि खाली पेट दौड़ने से बचना चाहिए। लेकिन दौड़ने के बाद क्या खाना है इस पर भी विचार किया जाना चाहिए। रनिंग करने वाले को कितना कार्बोहाइड्रेट चाहिए और कितना प्रोटीन यह भी ध्यान में रखना चाहिए। आइए जानते रनिंग करने वालों के डाइट के बारे में......
रनिंग के बाद क्या खाना चाहिए ?
अगर आप दस किलोमीटर से अधिक चलते हैं, तो आपको इसके बाद कार्बोहाइड्रेट से भरपूर फूड्स खाने चाहिए। आप आलू, केला और जैकफ्रूट खा सकते हैं। फ्रूट्स स्मूदी भी बेहतर विकल्प है।
आपकी दूसरी डायट प्रोटीन और कॉम्प्लेक्स कार्बोहाइड्रेट से भरपूर होनी चाहिए। आप ट्रेनिंग के बाद कार्बोहाइड्रेट और प्रोटीन से भरपूर फूड्स खा सकते हैं। टोस्ट, पनीर, चिकन सैंडविच और अंडा अच्छा विकल्प हैं। आप वर्तमान में एक अलग डाइट ले रहे हैं, तो इसमें वो सब कुछ जोड़ सकतें हैं जो छुट गया है। ये भी पढ़ेंः जानिये रोजाना कितनी मात्रा में कार्बोहाइड्रेट लेना चाहिए ?
तेज दौड़ने के लिए नाश्ते में क्या खाना चाहिए ?
वैसे तो नाश्ते, दोपहर के खाने और रात के खाने में कॉम्प्लेक्स कार्बोहाइड्रेट से भरपूर खाद्य पदार्थ लेना चाहिए. नाश्ते में आपको ज्यादा से ज्यादा हेल्दी खाद्य पदार्थ को शामिल करना चाहिए. तेज दौड़ने के लिए आप नाश्ते में निम्नलिखित खाद्य पदार्थ शामिल कर सकते हैं.
रोटी या मल्टीग्रेन ब्रेड, उपमा, पोहा, जई, और मुस्ली आदि को शामिल कर सकते हैं।
प्रोटीन से भरपूर खाद्य पदार्थ जैसे अंडे, चिकन, दही, टोफू, पनीर, अंकुरित चीजें खा सकते हैं।
तेल का इस्तेमाल कम करें। खाने में सलाद ज़रूर शामिल करें।
पानी का सेवन
किसी भी इंसान को पानी के सेवन पर्याप्त मात्रा में करना चाहिए. पानी की समुचित मात्रा शरीर को ऊर्जा देती है. अगर आप दौड़ने के लिए तैयारी कर रहे हैं तो शरीर को हमेशा हाइड्रेट रखना चाहिए.
अपनी बॉडी को हाईड्रेट रखें। यानि जब प्यास लगे, तब ही पानी न पियें बल्कि नियमित अंतराल में पानी पीते रहें।
हर एक घंटे बाद एक गिलास पानी पिएं।
लम्बी दौड़ से पहले सुनिश्चित कर लें कि यूरिन का रंग साफ़ और कम पीला हो।
अगर आप भी तेज दौड़ने के लिए क्या खाना चाहिए के सावल से गुजर रहे हैं तो इन बातों का जरूर ध्यान रखें। अगर आपकी डाइट ठीक नहीं होती है तो आप तेज दौड़ने के लिए तैयार नहीं होते हैं।
| --------------------------- | --------------------------- |