Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
पेट में ज्यादा गैस बनती है तो खाएं ये 5 चीजें, जल्द दूर होगी समस्या
पेट में ज्यादा गैस बनने पर अपने आहार पर विशेष ध्यान देना चाहिए। ताकि इस दौरान होने वाली समस्याओं से बचाव किया जा सके।
पेट में ज्यादा गैस होने पर कई तरह की अन्य समस्याएं जैसे- बदहजमी, एसिडिटी, अपच इत्यादि हो सकती हैं। इसके अलावा पेट में ज्यादा गैस होने पर पास ज्यादा होने लगता है, जो दूसरों के सामने आपको शर्मिंदगी महसूस करा सकता है। ऐसे में अत्यधिक गैस की परेशानी को कंट्रोल करने की आवश्यकता होती है। गैस को कंट्रोल करने के लिए हमें अपने आहार में मसालेदार चीजों को शामिल नहीं करना चाहिए। इस दौरान हल्के-फुल्के आहार को शामिल करें। इससे पेट में ज्यादा गैस बनने की परेशानी दूर हो सकती है। पेट में ज्यादा गैस बनने पर आपको अपने आहार में कुछ ऐसी चीजों को शामिल करना चाहिए, जिससे ज्यादा गैस न बनें। आज हम इस लेख में आपको कुछ ऐसे खाने की चीजों के बारे में बताएंगे, जिससे पेट में गैस न बनें। आइए जानते हैं कुछ ऐसे ही आहार के बारे में-
पेट में ज्यादा गैस बनने पर क्या खाएं ?
पेट में गैस की समस्या होने पर केला, नारियल पानी, ठंडा दूध इत्यादि का सेवन करें। इससे आपको काफी लाभ मिलेगा। आइए जानते हैं इसके फायदों के बारे में विस्तार से-
1. केला जरूर खाएं
पेट में गैस की परेशानी होने पर केला का सेवन करें। केला खाने से पेट से जुड़ी समस्याएं दूर हो सकती हैं। दरअसल, केले में आयरन और कैल्शियम होता है, जो पेट में गैस की समस्या को दूर करने में प्रभावी हो सकता है। इसके अलावा केले में फाइबर मौजूद होता है, जो एसिडिटी को कंट्रोल करने में प्रभावी हो सकता है। साथ ही यह हमारे शरीर के पीएच लेवल को कंट्रोल करता है।
2. नारियल पानी पिएं
पेट में गैस की समस्या होने पर सुबह-सुबह चाय-कॉफी के बजाय नारियल पानी का सेवन करें। नारियल पानी का सेवन करने से पेट में गैस की समस्या दूर होती है। दरअसल, नारियल पानी एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है, जो गैस की समस्या को दूर करने में प्रभावी है। रोजाना सुबह खाली पेट नारियल का पानी पीने से एसिडिटी कंट्रोल हो सकती है।
3. ठंडा दूध पिएं
दूध स्वास्थ्य के लिए बेहद जरूरी है। अगर आपके पेट में गैस की परेशानी है, तो गर्म दूध के बजाय ठंडे दूध का सेवन करें। ठंडा दूध पीने से पेट में गैस की समस्या कंट्रोल हो सकती है। सुबह-सुबह एक गिलास ठंडा दूध पीने से पेट में जलन, गैस और एसिडिटी से राहत पाया जा सकता है। यह भूख को कंट्रोल करने में भी प्रभावी होता है, जो ज्यादा गैस बनने की समस्या से राहत दिलाता है।
4. सलाद में खाएं खीरा
पेट में गैस बनने की समस्या से राहत पाने के लिए खीरा आपके लिए काफी लाभकारी हो सकता है। दरअसल, खीरा पेट को ठंडा करने में लाभकारी हो सकता है। साथ ही यह आपके शरीर को हाइड्रेट रखता है। इसके सेवन से एसिडिटी रिफ्लैक्स कम होती है। इसलिए अगर आप ज्यादा गैस की समस्या से जूझ रहे हैं, तो अपनी सलाद के प्लेट में खीरे को शामिल करें।
5. लहसुन खाएं
पेट में अत्यधिक गैस बनने पर लहसुन का सेवन करें। खासतौर पर रोजाना सुबह खाली पेट लहसुन की कलियों का सेवन करने से पेट में गैस की समस्या को दूर किया जा सकता है।
पेट में ज्यादा गैस बनने पर मसालेदार और सोडा ड्रिंक्स के सेवन से बचेँ। वहीं, इस दौरान शराब और धूम्रपान का सेवन भी न करें। यह सभी चीजें गैस की समस्या को बढ़ा सकती हैं। साथ ही अगर आपको ज्यादा गैस हो रहा है, तो डॉक्टर से संपर्क करें। वहीं, डॉक्टर के निर्देशानुसार अपने आहार में बदलाव करें।
| --------------------------- | --------------------------- |