Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
गले की हड्डी क्यों बढ़ती है? जानें इसके कारण
Neck Bone Growth Causes in Hindi: गले की हड्डी यानी एडम्स एप्पल के बढ़ने के कई कारण हो सकते हैं। जानें, गर्दन की हड्डी बढ़ने के कारण-
Neck Bone Growth Causes in Hindi: हड्डी का बढ़ना एक समस्या होती है। इस समस्या का सामना किसी-किसी व्यक्ति को ही करना पड़ता है। शरीर के किसी भी हिस्से में हड्डी बढ़ सकती है। यह बढ़ी हुई हड्डी अलग से दिख से दिखाई देती है। बढ़ी हुई हड्डी गांठ की तरह दिखाई दे सकती है। वैसे तो पैरों, हाथों, गर्दन और गले समेत कई हिस्सों की हड्डियां बढ़ सकती हैं। लेकिन इस लेख में आप गले में बढ़ी हुई हड्डी के बारे में विस्तार से जानेंगे। कई लोगों को लगता है कि गले में बढ़ी हुई हड्डी आम बात है, लेकिन यह कुछ-न-कुछ कारणों की वजह से होती है। तो चलिए, जानते हैं गले की हड्डी क्यों बढ़ती है? गले की हड्डी बढ़ने के कारण क्या है? गले की हड्डी किस वजह से बढ़ती है?
गले की हड्डी क्यों बढ़ती है?- Neck Bone Growth Causes in Hindi
जब हम कुछ भी खाते या पीते हैं, तो गले की हड्डी की मूवमेंट होती है। यह हड्डी गले में आसानी से दिखाई देती है। इसे एडम्स एप्पल के रूप में जाना जाता है। जैसे-जैसे कोई व्यक्ति बढ़ा होता जाता है, उसके गले की हड्डी बढ़ती जाती है। गले में इस हड्डी का उभार टीनएज में होने लगता है। दरअसल, गले में एक वाइस बॉक्स होता है, इसकी वजह से ही व्यक्ति बोल पाता है. एडम्स एप्पल इस वाइस बॉक्स को सुरक्षित रखने का काम करता है। इसलिए जब भी कोई व्यक्ति कुछ बोलता है, तो यह हड्डी ऊपर और नीचे मूवमेंट करती है। आपको बता दें कि एडम्स एप्पल महिलाओं और पुरुषों दोनों में देखने को मिलता है। लेकिन महिलाओं में यह हड्डी आमतौर पर कम दिखाई देता है, जबकि पुरुषों में पूरे उभार के साथ दिखता है। ऐसे में अकसर लोगों को लगता है कि एडम एप्पल सिर्फ पुरुषों में ही होता है, महिलाओं में नहीं।
आपको बता दें कि एडम एप्पल महिलाओं और पुरुषों दोनों में होता है। लेकिन कुछ लोगों में एडम एप्पल का आकार सामान्य से अधिक बड़ा होता है। दरअसल, जब एडम्स एप्पल के चारों तरफ अधिक टिश्यू विकसित हो जाते हैं, तो इसका आकार बड़ा नजर आने लगता है। इसके अलावा आनुवांशिक कारणों की वजह से भी एडम्स एप्पल का आकार सामान्य से बड़ा हो सकता है। अगर आपके पिता या माता के एडम्स एप्पल का आकार बड़ा होता है, तो आप में भी यह सामान्य से बड़ा दिखाई दे सकता है। अगर आपको भी अपने गले में मौजूद हड्डी यानी एडम्स एप्पल का आकार सामान्य से बड़ा दिखता है, तो एक बार डॉक्टर से जरूर मिलें। क्योंकि कुछ स्थितियों में एडम्स एप्पल को सामान्य आकार में लाने के लिए सर्जरी की जरूरत पड़ सकती है। वैसे तो एडम्स एप्पल बोलते हुए या खाते हुए अधिक स्पष्ट रूप से नजर आता है, लेकिन अगर सामान्य रूप से रहने पर भी आपका एडम्स एप्पल बड़ा नजर आ रहा है, तो इस स्थिति को नजरअंदाज बिल्कुल न करें।
| --------------------------- | --------------------------- |