Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
ईयर एक्जिमा (Ear eczema) क्या है?
कान के एग्जिमा की समस्या किसी भी व्यक्ति को हो सकती है। ईयर एक्जिमा (Ear eczema) होने पर लाल, खुजली दार दाने हो जाते हैं।ये ईयर कैनाल के अंदर या बाहर, दोनों जगह पर डेवलप हो सकते हैं। कान के एक्जिमा के लिए कभी-कभी बिना किसी ट्रिगर के भी समस्या पैदा हो जाती है। इसे ऑरल एक्जिमेटॉइड डर्मेटाइटिस (Aural eczematoid dermatitis) भी कहा जाता है। जिन लोगों को सोरायसिस (Psoriasis) की समस्या होती है, उन्हें दूसरों के मुकाबले एक्जिमा की समस्या पैदा होने की अधिक संभावना होती है। इरिटेंट के संपर्क में आने पर भी एग्जिमा हो सकता है। इसे कांटेक्ट डर्मेटाइटिस कहा जाता है। ईयर एक्जिमा (Ear eczema) की समस्या शिशुओं और बच्चों में भी पैदा हो सकती है। आमतौर पर बच्चों में होने वाली एक्जिमा की समस्या संक्रामक नहीं होती है। आइए जानते हैं ईयर एक्जिमा (Ear eczema) हो जाने पर क्या लक्षण दिखाई देते हैं।
ईयर एक्जिमा के क्या हो सकते हैं कारण?
ईयर एक्जिमा (Ear eczema) की समस्या का कोई एक निश्चित कारण नहीं होता है। इस स्किन कंडीशन के लिए कई फैक्टर जिम्मेदार हो सकते हैं। इन फैक्टर में से एक जीन उत्परिवर्तन (Gene mutation) शामिल हो सकता है, जो फिलाग्रेगिन (Filaggrin) नामक प्रोटीन को प्रभावित करता है, जो स्किन के प्रोटेक्टिव बैरियर को डेवलप करने का काम करता है। यह उत्परिवर्तन त्वचा को जलन और संक्रमण के प्रति संवेदनशील बना सकता है।एक्जिमा वाले कई लोगों में ओवरएक्टिव इम्यून सिस्टम (Overactive immune systems) भी हो सकता है। जब ट्रिगर का सामना होता है, तो फिर स्किन इंफ्लामेशन (सूजन) की समस्या पैदा हो जाती है। जानिए ईयर एक्जिमा की समस्या के लिए कौन से फैक्टर जिम्मेदार हो सकते हैं।
एक्जिमा के लिए सामान्य ट्रिगर्स में शामिल हैं:
साबुन, डिटर्जेंट, और बेबी वाइप्स
आम एलर्जी की समस्या
निकेल सहित कुछ धातुएं का कॉन्टेक्ट
सुगंधित लोशन, साबुन और परफ्यूम
मोटे कपड़े, जैसे ऊन
कुछ कीटाणुनाशक
सिगरेट का धुंआ (cigarette smoke)
तनाव
संक्रमण (infections)
| --------------------------- | --------------------------- |