healthplanet.net

Posted on

सर्जरी के बाद क्या न खाएं

सर्जरी के बाद आपको ऐसी चीजें नहीं खानी चाहिए, जिन्हें आपका पेट आसानी से नहीं पचा पाता है। इसके अलावा ऐसे फूड्स से भी दूर रहना चाहिए जो आपके जख्म को जल्दी सूखने से रोकते हैं।

कौन सी सब्जियां न खाएं- कटहल, बैंगन, अरबी और दूसरी गरिष्ठ सब्जियां

कौन सी दाल न खाएं- सर्जरी के बाद आपको चने की दाल, उड़द की दाल, सोया बीन्स, राजमा, छोले आदि न खाएं।

नॉनवेज में क्या न खाएं- पॉर्क, मटन, बहुत अधिक तेल-मसाले में बना हुआ चिकन, ढेर सारे अंडे, बीफ आदि नहीं खाना चाहिए क्योंकि आपके पेट के लिए इन्हें पचाना आसान नहीं होता है।

अन्य नुकसानदायक आहार- सर्जरी के बाद आपको मैदे से बनी चीजों को सेवन बहुत कम करना चाहिए। इसके अलावा आपके खाने में तेल-मसालों की मात्रा बहुत कम होनी चाहिए। जंक फूड्स, फास्ट फूड्स, तले-छने फूड्स, शराब, सिगरेट, कोल्ड ड्रिंक्स आदि से दूर रहें। इसके अलावा चाय-कॉफी का सेवन भी बहुत ज्यादा नहीं करना चाहिए।

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info