Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
वजन कम करने के लिए एक्सरसाइज :-
पेट कम करने की एक्सरसाइज काफी मददगार हो सकती है। इसलिए, यहां हम मोटापा कम करने के लिए बेस्ट एक्सरसाइज के बारे में बता रहे हैं।
1. कार्डियो एक्सरसाइज
कार्डियो एक्सरसाइज ऐसी गतिविधियाँ हैं, जो आपकी हृदय की गति और सांस लेने की दर को बेहतर करती हैं। इससे आपके शरीर में बेहतर ऑक्सीजन सप्लाई हो सकता है और आपकी मांसपेशियों में ब्लड फ्लो बेहतर हो सकता है। यह एक्सरसाइज फैट बर्न करने और वजन घटाने में सहायक हो सकती है।
कार्डियो एक्सरसाइज में चलना, दौड़ना, तैरना, साइकिलिंग करना, डांस करना, आदि शामिल हैं। आप वजन घटाने के लिए रोजाना कम से कम 30 से 45 मिनट नियमित रूप से कार्डियो कर सकते हैं।
2. रस्सी कूदना
बचपन का यह खेल आपके वजन कम करने में मदद कर सकता है। यह कार्डियो और हाई-इंटेंसिटी इंटरवल ट्रेनिंग वर्कआउट का मिश्रण होता है। नियमित रूप से 15 मिनट स्किपिंग करने पर 200 से 300 कैलोरीज़ बर्न हो सकती है, जो वजन कम करने में सहायक हो सकता है। इसलिए, ऐसा माना जा सकता है कि रस्सी कूदने पर वजन कम करने में मदद मिल सकती है।
3. पुश-अप्स और पुल-अप्स
पुश-अप्स और पुल-अप्स सबसे कॉमन बॉडीवेट एक्सरसाइज में से एक है। पुश-अप्स का असर शरीर के ऊपरी भाग के मांसपेशियों जैसे ट्राइसेप्स (triceps- आर्म के पीछे का भाग), पेक्टोरल (pectorals - चेस्ट के हिस्से की मांसपेशियां) और कंधे पर पड़ता है।
वहीं पुल-अप आपकी पीठ, ऊपरी बाहों और कंधों की मांसपेशियों को मजबूत कर सकता है। ये व्यायाम आपकी मांसपेशियों के निर्माण और उन्हें टोन करने में मदद कर सकते हैं, जिससे कि अधिक फैट बर्न करने में मदद मिल सकती है। आप शुरुआत में अपनी क्षमता के अनुसार पुश-अप और पुल-अप कर सकते हैं। धीरे-धीरे पुश-अप और पुल-अप को बढ़ा सकते हैं।
4. स्क्वैट्स
जांघों की चर्बी कम करने की एक्सरसाइज में स्क्वैट्स को शामिल कर सकते हैं। स्क्वैट्स एक ऐसा व्यायाम है, जो एक साथ मांसपेशियों के निर्माण, कैलोरी बर्न करने और आपके जोड़ों को मजबूत करने में मदद कर सकता है। स्क्वैट्स कई तरह के होते हैं, जिनमें से सभी आपके कोर, हिप्स, जांघों और काफ (calf) की मांसपेशियों पर असर डालते हैं।
स्क्वैट्स से आपके घुटने और टखने भी मजबूत हो सकते हैं, जो जोड़ों की इंजुरी (किसी तरह की चोट) से बचाव में मदद कर सकते हैं। इसके नियमित अभ्यास से वजन कम हो सकता है। आप हर दिन 40 से 45 मिनट तक स्क्वैट्स कर सकते हैं।
5. प्लैंक्स
प्लैंक्स देखने में काफी आसान लगता है, लेकिन इसे करने के लिए आपको अपने ऊपरी शरीर की अधिकांश मांसपेशियों को एंगेज करना होता है। इस प्रक्रिया में फैट बर्न करने के दौरान आपकी बांह, कंधे, पीठ, रीढ़ और कोर (पेट की मांसपेशियां) को मजबूत करने में मदद मिल सकती है।
शुरुआत में प्लैंक्स को तीन के सेट से शुरू करें, प्रत्येक सेट 45 से 60 सेकंड का रखें और धीरे-धीरे सेट की संख्या बढ़ाते जाएं। यह एक अच्छा मॉर्निंग एक्सरसाइज फॉर वेट लॉस साबित हो सकता है।
| --------------------------- | --------------------------- |