Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
आपके बच्चे के पाचन में सुधार करने वाले आहार
इस आर्टिकल को इंग्लिश में पढ़े
कौन से माता-पिता नहीं चाहेंगे कि उनके बच्चे का पाचन तंत्र (डाइजेस्टिव सिस्टम) अच्छा हो? और आपके लिए अच्छी खबर यह है कि इसे हासिल करना मुश्किल नहीं है। आपको बस सही तरह का आहार लेना है। इस आर्टिकल में आपके बच्चे के पाचन को बढ़ाने वाले आहार के बारे में सारी जानकारी दी गई है।
बच्चों में पाचन की समस्या
2-5 साल के बच्चों में पाचन की समस्या होना काफ़ी आम बात है। पेट गड़बड़ होना, सीने में जलन, मतली, गैस, पेट फूलना, कब्ज़ और दस्त पाचन से जुड़ी कुछ समस्याएँ हैं। बच्चों में पाचन की समस्या किसी बीमारी, किसी दवा या फ़ूड इन्टोलेरेंस (कुछ खाद्य पदार्थों को पचाने में मुश्किल आना) जैसे कई कारणों से हो सकती है, लेकिन अगर देखा जाए, तो सबसे मुख्य कारण डाइट है।
सेहत के नज़रिये से देखा जाए,तो खराब डाइट ही बच्चों में पाचन से जुड़ी समस्याओं के लिए ज़िम्मेदार होती है। माँ-बाप होने के नाते हम हमेशा ऐसे आहार ढूँढते है, जिससे बच्चे के पाचन को सुधार सकते हैं। इसलिए, एक सेहतमंद पाचन तंत्र के लिए बहुत सारे तरल पदार्थ, फ़ाइबर की अच्छी मात्रा वाली डाइट और कसरत की ज़रूरत होती है।
फ़ाइबर से भरपूर आहार
फ़ाइबर से भरपूर आहार से आपके बच्चे को मल त्याग (बॉवेल मूवमेंट) में कोई परेशानी नहीं आती है। आपको अपने बच्चे की डाइट में बिना छिला हुआ सेब और नाशपाती, फलियाँ (राजमा, काली सेम), उच्च फ़ाइबर वाले अनाज जैसे कि साबुत अनाज वाली ब्रेड का सैंडविच, बिना छिला हुआ बेक्ड आलू, आदि कुछ फ़ाइबर से भरपूर आहार शामिल करने चाहिए।
अच्छी मात्रा में तरल पदार्थ
बच्चों को ज़्यादा मात्रा में तरल पदार्थ देने चाहिए, ताकि फाइबर आसानी से पाचन तंत्र से गुज़र सके। आप तरल पदार्थ के रूप में साधारण पानी या अलग तरह के फलों के रस, नारियल पानी, नींबू का रस आदि दे सकती हैं।
कसरत
जिस तरह बच्चे के पाचन तंत्र के लिए अच्छी डाइट और तरल पदार्थ बहुत ज़रूरी होते हैं, ठीक उसी तरह कसरत भी उतनी ही ज़रूरी होती है। कसरत दिल, फेफड़ों, बिमारियों से लड़ने की प्रणाली (इम्यून सिस्टम) और पाचन तंत्र के लिए अच्छी होती है। आपके बच्चे को काफ़ी सारी फ़िज़िकल एक्टिविटी (शारीरिक गतिविधियाँ) करनी चाहिए क्योंकि इससे उनका पाचन तंत्र अच्छा रहता है। फ़िज़िकल एक्टिविटी आपके गैस्ट्रोइंटेस्टिनल ट्रैक्ट (इंसानों के अंदर की अंग प्रणाली, जो खाने में से एनर्जी और पोषक तत्वों को निकालने और अवशोषित (अब्सॉर्ब) करने के लिए पचाती है, और बाकी अपशिष्ट (वेस्ट) को मल के रूप में बाहर निकालती है) को उत्तेजित करती है और खाने को बेहतर तरीके से पचाने में मदद करती है।
| --------------------------- | --------------------------- |