healthplanet.net

Posted on

सर्दियों में खाएं ये ड्राई फ्रूट्स रहेंगे हेल्दी :-

1. बादाम-

बादाम एक गर्म तासीर वाला ड्राई फ्रूट्स है जिसे सर्दियों में खाने की सलाह दी जाती है. बादाम में फैटी एसिड, फाइबर, प्रोटीन, जिंक, विटामिन ई और सेलेनियम मौजूद होता है, जो शरीर को हेल्दी रखने में मदद कर सकते हैं.

2. पिस्ता-

पिस्ता को कई तरह की डिशेज में गार्निशिंग के लिए इस्तेमाल किया जाता है. लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि सर्दियों के मौसम में पिस्ता खाने से कई तरह की समस्याओं से बच सकते हैं. पिस्ता में आयरन, कैल्शियम, मैग्नीशियम, पोटैशियम, कॉपर और फॉस्फोरस जैसे विटामिन और खनिज पाए जाते हैं, जो स्किन और पूरे शरीर को हेल्दी रखने में मददगार हैं.

3. अखरोट-

ठंड में अखरोट का सेवन फायदेमंद माना जाता है. इसकी तासीर गर्म होती है जो सर्दी से बचाने और शरीर को गर्म रखने में मदद कर सकते हैं. अखरोट के सेवन से दिमाग को भी हेल्दी रखा जा सकता है.

4. अंजीर-

अंजीर एक स्वादिष्ट फल है, जिसे सूखा और गीला दोनों तरह से खाया जा सकता है. आपको बता दें कि अंजीर में कई तरह के पोषक तत्व जैसे- विटामिन ए, विटामिन बी1, विटामिन बी2, आयरन, मैंगनीज, सोडियम, कैल्शियम, फॉस्फोरस और क्लोरीन पाया जाता है. इतना ही नहीं इसमें मौजूद पोटैशियम ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद कर सकते हैं.

5. काजू है गर्म

सर्दियों के लिए काजू एक बेहतरीन ड्राई फ्रूट साबित हो सकता है। यह आपके शरीर में हाई कोलेस्ट्रॉल, हाई ब्लड प्रेशर, माइग्रेन जैसी परेशानियों को रोकने में मदद कर सकता है। इसके अलावा काजू का सेवन करने से शरीर के बढ़ते वजन को कंट्रोल किया जा सकता है। इसके अलावा काजू विटामिन ई का काफी अच्छा स्त्रोत है, जो एंटी-एजिंग की परेशानी को कम कर सकता है।

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info