healthplanet.net

Posted on

37 सप्ताह की गर्भावस्था में भ्रूण विकास
अब आपकी गर्भावस्था पूर्ण अवधि पर पहुंच गई है, प्रसव की नियत तिथि से अब यह केवल कुछ ही हफ्तों दूर है। आपके शिशु का वजन अब करीब 2.9 किलोग्राम और सिर से एड़ी तक की लंबाई करीब 48.6 सें.मी. (19.1 इंच) है। यह रसपालक (स्विस चार्ड) के एक डंठल की लंबाई जितना है।

आपका शिशु होंठ भींचकर चुंबल जैसी मुद्रा बनाकर (पाउट), त्योरी चढ़ाकर और मुंह बनाकर अपने चेहरे की मांसपेशियों पर काम करना जारी रखता है। उसके पैर की उंगलियों के नाखून अब उंगलियों के सिरे तक पहुंच गए होंगे, और ये इससे आगे भी बढ़ना जारी रख सकते हैं।

आपके शिशु का पाचन तंत्र अभी विकसित हो रहा है, और जन्म के कई सालों तक यह परिपक्व होना जारी रखेगा। उसकी छोटी आंत जन्म के बाद पहले साल में ही 100 सें.मी. तक बढ़े जाएगी!

आपके शिशु की हलचल अब भी नियमित पैटर्न पर होती रहेगी और उसके जन्म तक ऐसा ही जारी रहेगा। यदि आप शिशु के हलचल के पैटर्न में बदलाव देखें, तो तुरंत अपनी डॉक्टर से बात करें, ताकि वे बता सके कि सब ठीक-ठाक है या नहीं।


गर्भावस्था के 37वें सप्ताह में शारीरिक परिवर्तन

क्या बढ़ते पेट और पीठ दर्द की वजह से आपको मुश्किल हो रही है? क्या हर घंटे बाद पेशाब आने की वजह से आप परेशान हो गई हैं? चिंता न करें, ये सभी गर्भावस्था के दुष्प्रभाव अब कुछ ही समय के लिए हैं, आपके प्रसव की तिथि नजदीक आ रही है और शिशु के जन्म के बाद आपको इन दुष्प्रभावों से भी राहत मिल जाएगी।

गर्भावस्था के दौरान कूल्हों में दर्द होना भी आम है। अगर यह समस्या गर्भावस्था की शुरुआत से ही आपको है, तो गर्भावस्था बढ़ने पर आपके माप और वजन में वृद्धि होने पर यह और बदतर हो सकती है। यह परेशानी अक्सर रात में होती है और आपके लिए आराम की नींद ले पाना मुश्किल बना सकती है। कूल्हों के दर्द को अक्सर श्रोणि क्षेत्र के दर्द के साथ मिलाकर देखा जाता है।

बहरहाल, यदि आपको चलने में दिक्कत हो रही हो, प्रभावित हिस्से की तरफ से आप वजन न उठा पा रही हों या फिर दर्द बहुत ज्यादा हो या फिर अचानक से शुरु होता हो तो आपको अपनी डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info