healthplanet.net

Posted on

कान और जबड़े में दर्द का कारण हो सकती हैं ये 5 समस्याएं -

ऑस्टियोआर्थराइटिस (Osteoarthritis)

कान और जबड़े का दर्द ऑस्टियोआर्थराइटिस की वजह से भी हो सकता है। यह बहुत ही सामान्य गठिया की शिकायत है। यह स्थिति समय के साथ जोड़ों के आसपास के कार्टिलेज (cartilage) में टूट-फूट से विकसित होती है। इसमें कान और जबड़े में एक साथ दर्द के साथ-साथ अन्य ज्वाइंट्स में भी दर्द और जकड़न का अनुभव हो सकता है।

रूमेटाइड या सोरियाटिक अर्थराइटिस (Rheumatoid or psoriatic arthritis)

रूमेटाइड या सोरियाटिक अर्थराइटिस एक ऐसी समस्या है, जिसमें आपके ही शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली आपके जोड़ों पर हमला करती है। इस समस्या को ऑटोइम्यून डिजीज के नाम से भी जाना जाता है। इसमें जबड़े और कान में दर्द के अलावा अन्य हिस्सों के ज्वाइंट्स में भी दर्द का अनुभव हो सकता है।

माइग्रेन (Migraine)

कान और जबड़े के आसपास दर्द का अनुभव माइग्रेन की वजह से भी हो सकता है। दरअसल, माइग्रेन जब हमारे सिर पर हमला करता है, तो यह आसपास के हिस्सों को भी प्रभावित कर सकता है। माइग्रेन की वजह से हमारा शरीर प्रकाश, ध्वनि और गंध के प्रति संवेदनशीलता उत्पन्न करता है। इसकी वजह से आपके जबड़े और कान में एक साथ दर्द का भी अनुभव हो सकता है।

स्वीमर्स ईयर (Swimmer’s ear)

यह स्थिति तब उत्पन्न होती है, जब आपका कान पानी के संपर्क में आता है। इसकी वजह से बाहरी कान में बैक्टीरिया पनपने लगते हैं। स्वीमिंग करने वाले लोगों को स्वीमर्स ईयर की परेशानी हो सकती है। अगर इस परेशानी को लंबे वक्त तक नजरअंदाज करेंगे, तो आपके कान की परतें फट सकती है। जिसकी वजह से कान और जबड़े में एक साथ दर्द का अनुभव हो सकता है।

दांतों की परेशानी (Dental issues)

दांतों में होने वाली परेशानियों के कारण भी आपके कान और जबड़े में दर्द हो सकता है। दरअसल, जब आपके दांतों और मसूड़ों पर बैक्टीरिया जमा हो जाते हैं, तो आपको कैविटी, पीरियोडोंटल बीमारी और दांतों में फोड़े हो सकते हैं। इन स्थितियों की वजह से मुंह और उससे आगे के हिस्से को नुकसान पहुंचा सकता है। अगर आप समय पर इस परेशानी को इलाज नहीं करवाते हैं, तो आपके कान और जबड़े में दर्द हो सकता है।

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info