healthplanet.net

Posted on

नहाने के बाद बालों में लगाएं ये 5 चीजें, बाल टूटने की समस्या होगी कम -

1. कडीशनर लगाएं

शैंपू से हेयर वॉश करने के बाद बाल काफी ड्राई और डैमेज हो जाते हैं, क्योंकि उनमें काफी हानिकारक केमिकल होते हैं। इसलिए आपको बालों में हेयर मास्क या कंडीशनर जरूर लगाना चाहिए। ये डैमेज को कम करते हैं और बालों में नमी को लॉक करने में मदद करते हैं।

2. हेयर सीरम लगाएं

अगर आपने हेयर वॉश के बाद बालों में कंडीशनर नहीं लगाया है, तो बालों को नैचुरली सूखने दें। बालों को सुखाने के लिए ड्रायर का प्रयोग न करें, क्योंकि यह बालों में डैमेज को बढ़ाता है और स्कैल्प को भी ड्राई बनाता है। बालों को सूखने दें और उसके बाद एक अच्छा हेयर सीरम बालों में लगाएं, स्कैल्प की मालिश करें और कंघी से बालों को सुलझाएं।

3. बालों को बांधने के लिए स्नैग-फ्री इलास्टिक बैंड का प्रयोग करें

बालों को कभी भी गीला होने पर न बांधें। जब अच्छी तरह सूख जाएं, तभी बांधें। गीले बाल जल्दी टूटने लगते हैं। इसके अलावा आपको बालों को बांधने के लिए हमेशा ढीले या ज्यादा स्ट्रेचेबल हेयर इलैक्स्टक बैंड का प्रयोग करना है। हमेशा स्कार्फ या कवर किए गए स्नैग-फ्री इलास्टिक बैंड का उपयोग करें।

4. चौड़ी कंघी से बाल काढ़ें

जब आपके बाल अच्छी तरह सूख जाएं, तो उन्हें सुल्झाने के लिए हमेशा चौड़ी कंघी का प्रयोग करें, बारिक कंघी का प्रयोग करने से बाल टूटते हैं।

5. बालों को स्टाइल करने से पहले सीरम लगाएं

अगर आपको कहीं जाने के लिए बालों को स्टाइल करना है, तो बालों के सूख जाने के बाद पहले बालों में सीरम लगाएं उसके बाद ही ड्रायर या हीटिंग प्रेस का प्रयोग करें। इससे बाल कम डैमेज होंगे और उनमें शाइन भी आइगी।

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info