Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
कमर दर्द से इंस्टेंट निजात पाने के लिए फॉलो करें ये आसान टिप्स
लंबे समय तक एक ही पॉस्चर में बैठकर काम करने से कमर दर्द की समस्या होती है। वहीं, महिलाओं में कमर दर्द की समस्या मासिक धर्म में गड़बड़ी की वजह से भी होती है। एक रिपोर्ट की मानें तो 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों में कमर दर्द की शिकायत अधिक रहती है। विशेषज्ञों की मानें तो शरीर में आवश्यक पोषक तत्व जैसे कैल्शियम और विटामिन-सी की कमी के चलते भी कमर दर्द की समस्या होती है। इसके लिए डाइट में कैल्शियम और विटामि-सी युक्त चीजों को जरूर शामिल करें। इसके अलावा, कमर दर्द की समस्या से निजात पाने के लिए ये आसान टिप्स जरूर फॉलो करें। आइए जानते हैं-
-सरसों के तेल में तीन या चार कलियां लहसुन को मिलाकर धीमी आंच में गर्म कर लें। जब तेल ठंडा हो जाए, तो कमर में लगाकर मालिश करें। इससे भी कमर दर्द में आराम मिलता है।
-इसके अलावा, पानी में नमक मिलाकर गुनगुना गर्म कर लें। इस पानी से कमर की मालिश करें। इस उपाय को करने से कमर दर्द में आराम मिलता है।
-दादी नानी कमर दर्द को दूर करने के लिए अजवाइन खाने के लिए देती हैं। ऐसा माना जाता है कि भुनी अजवाइन खाने से आराम मिलता है। इसके लिए चुटकी भर अजवाइन को तवे पर भून लें। फिर अजवाइन को पानी की मदद से खा लें।
-लंबे समय तक एक ही मुद्रा में बैठने से कमर दर्द की शिकायत होती है। इसके लिए बीच-बीच में उठकर थोड़ा टहलना फायदेमंद होता है।
-वहीं, योग करने से कमर दर्द में आराम मिलता है। योग के कई आसन हैं। इनमें शलभासन, भुजंगासन और उष्ट्रासन करने से कमर दर्द में जल्द आराम मिलता है। इन योग को करने से पेट पर बल पड़ता है। साथ ही कमर में खिंचाव पैदा होता है। इससे कमर दर्द में आराम मिलता है।
| --------------------------- | --------------------------- |