healthplanet.net

Posted on

शरीर में कमजोरी के लक्षण: Sharir me Kamjori ke Lakshan: Weakness in Body Symptoms in Hindi

अधिकतर लोगों को कभी-न-कभी शरीर में कमजोरी जरूर महसूस होती है। इस दौरान व्यक्ति को कोई भी काम करने में मन नहीं लगता है। हमेशा थकान और आलस महसूस होता है। शरीर किसी भी कार्य को करने में सक्षम नहीं होता है। इतना ही नहीं जब किसी खास हिस्से में कमजोरी महसूस होती है, तो इस हिस्से को हिलाने में भी परेशानी होती है। दर्द, ऐंठन महसूस होती है।

1. चक्कर आना: शरीर में कमजोरी महसूस होने पर आपको चक्कर आ सकते हैं। इस लक्षण को बिल्कुल भी नजरअंदाज न करें, क्योंकि कई बार बीपी लो की वजह से भी चक्कर आ सकते हैं। इस दौरान आपको कमजोरी महसूस हो सकती है।

2. उबासी: जब आप कमजोरी महसूस करते हैं, तो किसी भी काम में मन नहीं लगता है। इस दौरान आपको आलस महसूस होता है, जिसकी वजह से बार-बार उबासी आती रहती है।

3. थकान: शरीर में कमजोरी होने पर हमारा शरीर किसी भी काम को करने में सक्षम नहीं होता है। हम हमेशा थका हुआ महसूस करते हैं। अगर आप अक्सर ही थकान महसूस करते हैं, तो शरीर में कमजोरी का एक लक्षण हो सकता है।

4. अनियमित दिल की धड़कन: कमजोरी महसूस होने पर आपकी दिल की धड़कने भी अनियमित हो सकती है। इस दौरान कभी हार्ट रेट बढ़ सकता है, तो कभी कम हो सकता है।

5. उलझन: शरीर में कमजोरी होने पर आपको बेचैनी, उलझन हो सकती है। इस स्थिति में आपको काम करने में दिक्कत हो सकती है।

6. मांसपेशियों में ताकत महसूस न कर पाना: जब हम कमजोरी महसूस करते हैं, तो हमें ताकत महसूस नहीं होती है। हमारी मांसपेशियां थकी-थकी और कमजोर महसूस हो सकती हैं।

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info