Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
बच्चों को बनाना है स्मार्ट, बुद्धिमान तो ये टिप्स है आपके लिए
सबसे अच्छा उपाय यही है कि बच्चों को मोबाइल दें जरूर लेकिन उसकी पसंद के चंद एप्स तक उसकी पहुंच सुनिश्चित करा दें. इससे आपका बच्चा स्मार्ट, बुद्धिमान, विवेकशील, तर्कशील बन सकता है. खास कर बहुत कम उम्र में दूसरे बच्चों की तुलना में आपके बच्चे की पहचान बिल्कुल अलग हो सकती है. आज कल कंपनियां कुछ ऐसे एप्स बना रही हैं जो शिक्षा के क्षेत्र में बहुत उपयोगी साबित हो रही हैं. ये एप्स आपके आईफोन, आईपेड और एंड्रायड फोन के लिए बनाए गये हैं. ये आपके बच्चों को मानसिक तौर पर क्लास रूम से बाहर भी सक्रिय रखता है और खेल-खेल में पढ़ाई का शानदार मौका भी मुहैया कराता है.
Elmo Loves 123s
पांच साल और इससे कम उम्र के बच्चों को ये एपलीकेशन 1-20 तक गिनती सीखने में सहायक होता है. जोड़, भाग और नंबरों को ढूंढने में ये एप बच्चों को व्यस्त रखता है.
Disney Story Central
अंग्रेजी माध्यम से पढ़नेवाले बच्चों को ‘मिकी माउस’, ‘डोनल्ड डक’, ‘सैंड्रिला’ और ‘डोक मैक स्टीफंस’ जैसे कार्टून वाले पात्र बच्चों को पसंद आते हैं. इसलिए ‘डिज्नी स्टोरी सेंट्रल’ की एप की मदद से अब ये संभव हो गया है कि बच्चे अपने मनपसंद पात्रों से कहानियां सुन कर लुत्फ उठा सकें.
Habitat the Game
अपने बच्चों में पर्यावरण के प्रति जागरुकता पैदा करने के लिए उन्हें हैबीटेट गेम से परिचय करवाएं. इसमें खिलाड़ी वर्चुअल रीछ का रूप धार कर खेलने का लुत्फ लेते हैं. इसमें रोशनी के जलने बुझने से पानी को दूषित होने से बचाने और खेल खेल में जानवरों की सेहत की सुरक्षा के कई अनमोल पाठ सिखाये गये हैं. ये गेम चार साल के बच्चों के लिए बनाया गया है.
Winky Think Logic Puzzles
भूल भुलैयों का ये खेल घंटों आपके बच्चों को व्यस्त रखता है. इस गेम में 180 से ज्यादा आसान और मुश्किल तर्क, पजल्स मौजूद हैं. जो आपके बच्चों की बुद्धि और दिमागी योग्यता बढ़ाने में मददगार साबित होते हैं. इसे 6-8 साल के छात्रों के लिए बनाया गया है.
The Sight Word Adventure
ये गेम आपके बच्चों को 320 अल्फाज को पहचानने, पढ़ने और लिखने की कला सिखाता है. छप्पन छपाई के इस खेल को मासूम छात्र बहुत दिलचस्प पाएंगे. 5 साल तक के बच्चे इस गेम के जरिए तस्वीर देखकर याद करने के तरीके सीख जाएंगे.
Plants by Tinybop
मासूम छात्र हों और जानवरों से प्यार न करें, ये कैसे हो सकता है. 6 साल से ज्यादा के छात्रों के लिए ये खेल उनके प्यार को बढ़ा देता है. जिसमें गड़गड़ाते बादलों से निकलती आसमानी बिजली खेल का आकर्षण होता है. सुहाने मौसम के दृश्यों में छात्रों की पौधों और जानवरों से मुलाकात होती है. जंगलों की दुनिया से घर बैठे मुलाकात करना एक यादगार मनोरंजन हो सकता है. एप का हर एक सेशन नई मुहिम की जीत के लिए होता है. जिसमें छात्रों को जरा भी उकताहट का एहसास नहीं होगा.
Crayola Color, Draw & Sing
‘क्रायोला कलर, डरा एंड सिंग’ मासूम छात्रों को गाना गाने, तस्वीर बनाने का मंच मुहैया कराता है. जिसमें बच्चे रंग भरकर चित्र पूरा करते जाते हैं. अगर आप समझते हैं कि आपके बच्चे कला के प्रति रुजहान रखते हैं तो अभी से उन्हें इस एप के जरिए खेल-खेल में चित्रकार बनाएं. इसे 2 साल के बच्चों के मनोरंजन की खातिर बनाया गया है.
| --------------------------- | --------------------------- |