healthplanet.net

Posted on

क्यों वक्त से पहले ही कमजोर हो जाती है आंखो की रोशनी-

आमतौर पर आंखों की रोशनी खराब होने के पीछे का कारण रिफ्रेक्टिव एरर होता है। जिसके कारण मायोपिया, हाइपरोपिया की समस्या बढ़ जाती है। अपवर्तक त्रुटियां तब विकसित होती हैं जब आंख सीधे रेटिना पर प्रकाश केंद्रित करने में असमर्थ होती है।

आज के वक्त में ज्यादा स्क्रीन टाइम बिताना बच्चों में कमजोर दृष्टि का मुख्य कारण बन रहा है। उम्र 5 साल हो या 22 साल हर कोई अपने दिन के आधा से ज्यादा वक्त स्क्रीन टाइम पर बिता रहा है। फिर चाहे वो टीवी हो मोबाइल हो या फिर लैपटॉप। कोरोना वायरस संक्रमण के काल में वर्क फ्रॉम होम के कारण युवाओं का भी स्क्रीन टाइम काफी बड़ा जिसके कारण भी आंखें कमजोर हो गई और चश्मा पहनने की नौबत आ गई।

आंखों की रोशनी कम होने के कारण (poor eyesight causes)
1. न्यूरोलॉजिकल समस्याएं

कम उम्र में धुंधला दिखाई देना या आंखों की रोशनी कम होने का एक मुख्य कारण न्यूरोलॉजिकल समस्याएं हो सकती हैं। कम उम्र में दृष्टि को नियंत्रित करने वाली नसों को नुकसान पहुंचने पर आंखों की रोशनी में कमी आ सकती है।
2. अनुवांशिक

कम उम्र में धुंधला दिखाई देना अनुवांशिक भी हो सकता है। अगर परिवार के किसी सदस्य को ऐल्बिनिज़म रोग या रेटिनाइटिस पिगमेंटोसा है, तो इन स्थितियों में बच्चों की आंखें कमजोर हो सकती हैं। कम उम्र में ही धुंधला दिखाई दे सकता है, यहा तक ही अंधापन भी हो सकता है।

3. आंखों की समस्याएं

आंखों की समस्याएं सिर्फ बढ़ी उम्र में ही नहीं बल्कि कम उम्र के लोगों को भी प्रभावित कर सकती हैं। जैसे ग्लूकोमा, मोतियाबिंद, रेटिनोब्लास्टोमा और रेटिनल बीमारियां कम उम्र के लोगों में भी देखी जा सकती है। आंखों की ये समस्याएं कम उम्र के लोगों में आंखों की कम रोशनी का कारण बन सकती हैं। इस स्थिति में आंखों में धुंधलापन आ सकता है।
4. खराब जीवनशैली

खराब जीवनशैली के कारण कम उम्र में ही आंखों से जुड़ी कई समस्याएं विकसित हो सकती हैं। खराब जीवनशैली कम दृष्टि का कारण बन सकती है। खराब खान-पान की आदतें, घंटों तक टीवी देखना, मोबाइल फोन का ज्यादा इस्तेमाल आदि छोटी उम्र में आंखों की रोशनी कम होने के कारण माने जाते हैं।

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info