Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
एलर्जी वाली खांसी होने पर दिखते हैं ये 10 लक्षण, जानें छुटकारा पाने के लिए घरेलू उपाय
बदलते मौसम के साथ में इन्फेक्शन और वायरल संक्रमण से ग्रसित होने की समस्याओं का जोखिम बढ़ जाता है, जिनमें सबसे आम है एलर्जी। मौसमी एलर्जी के कारण लोगों को सर्दी-खांसी की समस्या सबसे ज्यादा सताती है। लेकिन हम हमें से ज्यादातर लोगों को यह समझने में काफी दिक्कत होती है, कि उन्हें सर्दी-खांसी की समस्या किसी एलर्जी के कारण हो रही है या यह किसी अन्य मेडिकल कंडीशन के कारण है। अब सवाल यह उठता है कि किसी व्यक्ति को अगर एलर्जी वाली खांसी है, तो इसका पता कैसे लगाया जा सकता है और इससे छुटकारा पाने के लिए क्या करें? चिंता न करें, इसमें आपकी मदद करने के लिए हम यहां हैं।
जब खांसी एलर्जी के कारण होती है, तो इसके कई संकेत और लक्षण नजर आते हैं। जिनसे आप यह समझकर आप आसीना से यह जान सकते हैं कि आपको एलर्जी वाली खांसी है या नहीं? इस लेख में हम आपको एलर्जी वाली खांसी के 10 लक्षण (Allergic Cough Symptoms) और इससे छुटकारा पाने के घरेलू उपाय (Allergic Cough Remedies) बता रहे हैं
एलर्जी वाली खांसी के लक्षण- Allergic Cough Symptoms In Hindi
गले में खुजली खाना खांसी आना
गले में बहुत अधिक खराश
गले में दर्द
नाक-कान में खुजली
नाक बहना, नाक बंद हो जाना और छींकें आना
त्वचा पर लाल चकत्ते
मुंंह, होठ और जीभ पर सूजन
सिरदर्द और उल्टी की समस्या
बीपी लो होना
छाती में दर्द
एलर्जी वाली खांसी के लिए घरेलू उपाय- Allergic Cough Home Remedies In Hindi
1. मेथी के दानों का पानी पिएं
अगर आप मेथीदाना का पानी पीते हैं तो यह नुस्खा छाती से बलगम निकालने में मदद करता है। साथ ही मेथी के बीज औषधीय गुणों से भरपूर होते हैं, जिससे यह खांसी के उपचार में मदद करते हैं और संक्रमण के बैक्टीरिया को मारते हैं। यह आपकी इम्यूनिटी को मजबूत बनाता है और मौसमी सर्दी-खांसी से जल्द छुटाकारा दिलाने में मदद करता है। आपको बस 250 ml पानी में एक चम्मच मेथी के बीज डाकलर उबालने हैं, इसे छानकर हल्क ठंडा कर लें और घूंट-घूंट कर पिएं। दिन में 2-3 बार इसका सेवन करें।
2. भाप लें
भाप लेने से नाक में जमा बैक्टीरिया को नष्ट करने में मदद मिलती है, जो संक्रमण का कारण बनते हैं। साथ ही यह आपके गले से लेकर फेफड़ों की सिकाई और सफाई भी करता है। इससे गले की खराश में बहुत आराम मिलता है और खांसी में भी आराम मिलता है। आप गर्म पानी में पुदीने के तेल की 2-3 बूंद डालकर दिन में 2-3 बार भाप लें।
3. अजवाइन का पानी पिएं
अजवाइन का पानी पीने से इम्यूनिटी मजबूत होती है, यह हानिकारक बैक्टीरिया को नष्ट करने में मदद करता है। साथ ही इसका सेवन करने से गले, छाती की अच्छी सिकाई होती है और सूजन कम होती है। यह बलगम को कम करने में भी मददगार है। आप एक गिलास पीनी में आधा छोटा चम्मच अजवाइन डालकर अच्छी तरह उबाल लेना है। इस पानी को घूंट-घूंट कर पिएं और दिन में 2-3 बार इसका सेवन करें।
4. शहद में काली मिर्च मिलाकर खाएं
खांसी की समस्या में शहद का सेवन बहुत लाभाकारी होता है, यह एंटीइन्फ्लेमेटरी, एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटीबैक्टीरियल गुणों से भरपूर होता है। अगर आप शहद में काली मिर्च मिलाकर इसका सेवन करते हैं तो यह सर्दी-जुकाम, गले की खराश, सूजन और कफ से छुटकारा दिलाने में बहुत मददगार है। आप 1-2 चम्मच शहद में चुटकी भर काली मिर्च मिलाकर दिन में 2-3 बार इसका सेवन कर सकते हैं।
5. तुलसी और अदरक की चाय पिएं
तुलसी और अदरक की चाय आपको इंस्टेंट आराम प्रदान करती है। दोनों में ही एंटी-इन्फ्लेमेटरी, एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-फंगल गुण होते हैं, मौसमी एलर्जी से होने वाली समस्याओं के लिए यह एक रामबाण उपाय है। सर्दी-खांसी, जुकाम जैसी समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए दोनों की चाय या काढ़ा बनाकर दिन में 2-3 बार पी सकते हैं, इससे बहुत फायदा मिलेगा।
| --------------------------- | --------------------------- |