Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
एलर्जी का सही समय पर उपचार न करना हो सकता है खतरनाक, जानें इसके कारण और लक्षण
क्या है एलर्जी
चाहे महिला हो या पुरुष, कुदरत ने बाहरी तत्वों को सहन करने की खास ताकत दी है। फिर भी कई बार ऐसे तत्व जो मनुष्य के शरीर पर दुष्प्रभाव डालने वाले और शरीर के भीतर पहुंचने की कोशिश करते हैं, तब शरीर के आंतरिक तत्व हलचल में आकर उन उल्टे तत्वों के प्रभाव को शरीर पर पड़ने की कोशिश को रोकते हैं। इस तरह की प्रक्रिया एलर्जी की उत्पत्ति का कारण बनती है।
एलर्जी के लक्षण
1. शरीर में खुजली
2. चमड़ी का लाल होना
3. लाल दाने होना
4. शरीर में दाने वाली जगह पर सूजन होना
5. एलर्जी होने से एग्जिमा नाम की बीमारी भी हो जाती है। जिससे जोर से खारिश होना या उस जगह पर पानी का रिसाव होने लगता है।
6. एलर्जी के कारण कुछ लोगों को अस्थमा नाम की बीमारी हो जाती है। इस स्थिति में रोगी को सांस लेने में परेशानी आती है, फेफड़ों में सूजन होना व जलन होना।
7. छींके आना, नाक बंद होना, नाक की हड्डी टेडी होना, जुकाम होना।
8. गले में तेज जलन और दर्द होना।
9. पेट दर्द होना।
10. चेहरा, होंठ और आंखों में सूजन।
11. जी मिचलाना एवं डायरिया।
12. खाने में तकलीफ होना।
एलर्जी के कारण
एलर्जी हमारे दैनिक जीवन में भ्रमण करते हुए हमारे आसपास के माहौल/वातावरण से कई कारणों से हो सकती है जैसे पेड़, पौधे, धूल, मिट्टी, पालतू जानवर, दवाएं एवं खाने-पीने की वस्तुएं इत्यादि।
- एक ही परिवार के अलग-अलग सदस्यों, महिला, पुरुष, बच्चे या बूढ़े की अलग-अलग चीज़ों से एलर्जी हो सकती है।
- कुछ लोगों को फूलों को छूने से भी एलर्जी हो जाती है।
- दूध, दही, मांस, मछली का सेवन करने से भी एलर्जी हो सकती है।
- पॉलीथीन और नायलॉन के साथ भी एलर्जी हो सकती है।
- सौंदर्य प्रसाधनों (कॉस्मेटिक्स) के प्रयोग से भी एलर्जी हो सकती है।
| --------------------------- | --------------------------- |