Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
एंटीबायोटिक दवाओं के नुकसान :-
1. ब्लड रिएक्शन
कुछ एंटीबायोटिक्स आपके ब्लड में बदलाव का कारण बन सकते हैं. जैसे, ल्यूकोपेनिया श्वेत रक्त कोशिकाओं की संख्या में कमी है. इससे संक्रमण बढ़ सकता है.
एक अन्य बदलाव है थ्रोम्बोसाइटोपेनिया, जो प्लेटलेट्स का निम्न स्तर है. यह रक्तस्राव, चोट लगने और रक्त के थक्के को धीमा करने का कारण बन सकता है.
2. एंटीबायोटिक रेजिस्टेंस
एंटीबायोटिक दवाओं की वजह से बॉडी एंटीबायोटिक रेजिस्टेंस हो सकती है.
इसका मतलब है कि आप इन दवाओं का अधिक सेवन करते हैं तो आपका शरीर इसका इतना आदी हो जाता है कि एक समय पर इसका कोई असर ही नहीं होता है, ऐसी अवस्था में किसी गंभीर संक्रमण के इलाज में ये दवाएं शरीर पर कारगर साबित नहीं होती.
3. एलर्जी
एंटीबायोटिक दवाओं से एलर्जी की संभावना भी होती है.
कुछ एलर्जी प्रतिक्रियाएं हल्की हो सकती हैं, लेकिन अन्य गंभीर हो सकती हैं और उन्हें चिकित्सकीय ध्यान देने की जरूरत होती है. एलर्जी के लक्षणों में सांस लेने में तकलीफ, पित्ती, जीभ और गले में सूजन शामिल हो सकते हैं.
4. पेट से जुड़ी परेशानी होना
कई एंटीबायोटिक दवाएं पेट खराब या अन्य गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल साइड इफेक्ट का कारण बनती हैं. इनमें जी मिचलाना, उल्टी, पेट में ऐंठन और दस्त की समस्या हो सकती हैं.
5. किडनी पर असर
एंटीबायोटिक्स दवाएं बहुत अधिक लेने से किडनी पर भी असर पड़ सकता है.
6. बीमारियों को न्योता
बहुत अधिक मात्रा में या फिर बेवजह एंटीबायोटिक दवाएं लेने से हमारे शरीर के हेल्दी बैक्टीरिया खत्म होने लगते हैं. इसकी वजह से आपकी सेहत से जुड़ी कई तरह की गंभीर समस्याएं पैदा हो सकती हैं.
| --------------------------- | --------------------------- |