healthplanet.net

Posted on

उल्टी होने के तुंरत बाद पानी ना पिएं, करें ये उपाय

उल्टी के तुरंत बाद लोगों को पानी दिया जाता है जिससे शरीर में हुई पानी की कमी को पूरा किया जा सके। इससे पानी की कमी तो पूरी हो जाती हैं लेकिन बहुत ज्यादा पानी पीने से नुकसान भी हो सकता है। तो उल्टी के तुरंत बाद पानी पीने से बेहतर कुछ और विकल्प हैं जिससे शरीर में होने वाली कमियों से निपटा जा सके।

सबसे बेहतर है पानी की जगह बर्फ खाएं। पानी की जगह दो या तीन बर्फ के टुकड़े मुंह में डालें। बर्फ पानी की कमी को तो पूरा करता ही है साथ ही जी मिचलाता है तो उसे भी दूर करता है।

इसके अलावा उल्टी के तुंरत बाद बिस्किट भी खा सकते हैं। डायटीशन खुद भी सलाह देते हैं कि गर्भवती महिलाएं सुबह उठकर होने वाली जी मचली और उल्टी को रोकने के लिए उठते ही बिस्किट खा लें।

जी मिचलाने और उल्टी होने के बाद संतरे का जूस भी पी सकते हैं।

कई सारे विशेषज्ञ ब्रेट डाइट लेने की बात करते हैं। ब्रैट का मतलब है BRAT- यानि banana, rice, apple and toast। तो इसका मतलब है कि उल्टी के बाद केला, चावल, सेब और टोस्ट खाएं तो बेहतर होगा।

उल्टी होने के बाद कोशिश करें सादा खाना खाएं। उबले आलू और चावल सबसे बेहतर हैं। इससे पेट भी भरेगा और ये खाने में भी हल्का है।

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info