Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
सबसे सरल सबूत है कि सूजन के उपचार दर्द से राहत मिलती है कई रोगियों को जो एक सूजन संयुक्त में एक कोर्टिकोस्टेरॉयड (स्टेरॉयड) इंजेक्शन पड़ा है के अनुभव में देखा जाता है, बाद में जल्दी दर्द की शुरुआत राहत के साथ । हालांकि, कुछ अन्य महत्वपूर्ण कारकों के कारण बहुत सारे आरए रोगियों में दर्द होता है।
रूमेटाइड आर्थराइटिस का इलाज
रूमेटाइड आर्थराइटिस का इलाज विभिन्न प्रक्रियाओं द्वारा हो सकता है। इसमें आराम, दवाइयां, व्यायाम, और सर्जरी शामिल हैं। आइए पहले बात करते हैं उन दवाईयों की जो ऐसी परिस्थतियों में उपयोगी मानी जाती हैं।
1. पेनकिलर्स (painkillers)
2. नाॅन-स्टेराॅइडल एंटी इंफ्लेमेटरी ड्रग्स (non-steroidal anti inflammatory drugs)
3. डिजीज माॅडिफाइंग एंटी रूमेटिक ड्रग्स (disease modifying anti-rheumatic drugs)
4. स्टेराॅइड्स (steroids or cortisteroids)
इसके अलावा भी कुछ विकल्प मौजूद हैं जो रूमेटाइड अर्थराइटिस में उपयोगी साबित हो सकते हैं। कई लोगों को एक से ज़्यादा तरह की दवाई लेने की भी ज़रूरत पड़ती है। ऐसा इसलिए क्योंकि हर दवाई अलग तरीके से काम करती है। हो सकता है कि दवाईयां समय रहते लक्षणों के हिसाब से बदली भी जाएं।
दवाईयों के बाद बात आती है आराम और व्यायाम की। जब सूजन ज़्यादा बढ़ जाए, तो ज़रूरी है कि जोड़ों को आराम दिया जाए। और जब सूजन में आराम मिल जाए, जो कोशिश करें कि आप व्यायाम करलें। इसके माध्यम से आप अपने जोड़ों को लचीला और और उसके आसपास की मांसपेशियों को मज़बूत कर सकते हैं। तेज़ गति से चलना, स्वीमिंग करना या फिर जेंटल स्ट्रेचिंग भी फायदेमंद हो सकती है। इन सबको करने से पूर्व फिजिकल थेरेपिस्ट से संपर्क ज़रूर करें और उनकी सलाह के मुताबिक काम करें।
आखिर में यदि जोड़ को क्षति ज़्यादा पहुंच चुकी हो और व्यक्ति को जीवन व्यतीत करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा हो, तो ऐसे समय में जोंइट सर्जरी भी एक विकल्प है।
रूमेटाइड अर्थराइटिस के इलाज से जुड़ी एक महत्त्वपूर्ण बात यह भी है कि इसका इलाज मुमकिन नहीं है। आप सिर्फ इसे दिए गए माध्यमों के द्वारा मैनेज कर सकते हैं। लेकिन दिए गए इलाज के विकल्पों से कई लोग एक सक्रिय जीवन व्यतीत कर सकते हैं और ये लंबे समय वाली जटिलताओं के जोखिम को भी कम करने में सहायक हैं।
कुछ अन्य उपयोगी बातें।
1. बर्फ या गर्म सेक के ज़रिए भी आपको सूजन और दर्द में आराम मिल सकता है।
2. आपके डाॅक्टर लक्षणों को देखते हुए कुछ एंटी इंफ्लेमेटरी डाइट की भी सलाह दे सकते हैं। खासतौर से वह जिनमें ओमेगा-3 फैटी एसिड्स मौजूद हों। जैसे कि मछली, चिया सीड्स, फ्लेक्स सीड्स, अखरोट, आदि।
3. कुछ विटामिन्स, जैसे कि विटामिन ए, सी, और ई भी सूजन कम करने में मदद कर सकते हैं।
4. फाइबर युक्त आहार, ताजे़ फल, ताज़ी सब्जियां, और साबुत अनाज का भी सेवन करें।
| --------------------------- | --------------------------- |