Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
हमारे शरीर के लिए नींद कितनी जरूरी होती है...ये तो हम सभी जानते हैं। लेकिन बढ़ती उम्र के साथ लोगों को नींद से जुड़ी कई समस्याओं का सामना करना पड़ता हैं। 60 साल से ऊपर के लोग अक्सर ये शिकायत करते हुए मिल जाते हैं कि उनको अच्छी नींद नहीं मिल रहीं। अक्सर बुजुर्गों को रात में देर से नींद आना, कुछ ही घंटों तक नीं आना, अच्छी और गहरी नींद नहीं मिलना और बार बार नींद खुलने की समस्या होती हैं। आज हम बताएंगे कि बढ़ती उम्र के साथ नींद से जुड़ी समस्याएं क्यों होने लगती हैं और अच्छी नींद के लिए क्या उपाय किए जा सकते हैं। नींद की समस्या के कारण एक व्यक्ति को कितने घंटें की नींद लेना जरूरी होता है, ये तो उसकी शारीरिक जरूरतों पर निर्भर होता है। लेकिन अगर हम बात करें एक औसत बुजुर्ग व्यक्ति की, तो उनको रोजाना 7 से 9 घंटों की नींद लेना जरूरी होता है। कई बार बढ़ती उम्र के साथ बुजुर्गों में अनिद्रा की समस्या होने लगती हैं, जिसके कई कारण हो सकते हैं...
- अगर शरीर में दर्द या फिर कोई बीमारी हो तो नींद से जुड़ी समस्याएं हो जाती हैं। आर्थराइटिस का दर्द, अस्थमा, ऑस्टियोपोरोसिस, हार्टबर्न, अल्जाइमर्स डिजीज ऐसी कुछ बीमारियां की वजह से बुजुर्गों में नींद की समस्या हो सकती है।
- हर किसी के जिंदगी में कुछ ना कुछ तनाव होता है। लेकिन बुजुर्गों को कम स्ट्रेस लेना चाहिए। ये अनिद्रा का एक सबसे बड़ा कारण होता है।
- महिलाओं को मेनोपॉज के दौरान और यहां तक की बाद में भी हॉट फ्लैश और रात में पसीना आने के चले नींद खराब हो सकती हैं।
- बुजुर्गों को ज्यादा दवाएं लेनी पड़ती हैं, जिसका असर कई बार नींद पर पड़ता है।
- एक्सरसाइज की कमी की वजह से भी नींद से जुड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
अगर आप हर समय निष्क्रिय रहते हैं, तो नींद नहीं आएगी और हर वक्त आलस महसूस होगा। अच्छी नींद पाने के लिए अपनाकर देखें ये उपाय अगर आप अच्छी नींद चाहते हैं, तो उसके लिए अपनी आदतों में कुछ बदलाव करने की जरूरत है। आइए आज हम आपको ऐसे कुछ उपाय के बताते हैं...
- सोना से एक घंटा पहले स्मार्टफोन, टीवी, कंप्यूटर से दूर रहे ऐसा करने से नींद को बढ़ावा देने वाला हार्मोन मेलाटोनिन का उत्पादन होने लगता है।
- अपना एक शेड्यूल बना लें। रात में फिक्स समय पर सोएं और सुबह उठने का भी वक्त तय कर लें। वीकेंड पर भी इसे ना बदलें।
- जितना संभव हो उतना कमरे में अंधेर करके ही सोएं। साथ में बेडरूम को हल्का ठंडा लगे। जैसे जैसे उम्र बढ़ती है उसके साथ शरीर रोशनी, आवाज और गर्मी के प्रति संवेदनशील हो जाता है। इसकी वजह से भी अच्छी नींद नहीं आती।
- अगर बेडरूम में कोई घड़ी आपके लगी है, तो उसे वहां से हटा दें। दरअसल, घड़ी की टिक टिक की वजह से नींद की समस्या बढ़ जाती है।
- चाहें तो सोने से पहले गर्म पानी से नहा भी सकते हैं। इसके अलावा अच्छा म्यूजिक, किताब या फिर मेडिटेशन भी करके देख सकते हैं।
| --------------------------- | --------------------------- |