healthplanet.net

Posted on

सिर दर्द के लिए आजमाएं ये घरेलू उपाएं -

एक्यूप्रेशर है सिर दर्द का रामबााण

सर्दी (headache) में अकसर आपके सिर में दर्द हो जाता है, तो आप सिर दर्द से राहत के लिए एक्यूप्रेशर का प्रयोग कर सकते हैं. सिर दर्द होने पर आप अपनी दोनों हथेलियों को सामने की तरफ ले आइए. इसके बाद एक हाथ से दूसरे हाथ के अंगूठे और इंडेक्स फिंगर के बीच की जगह पर हल्के हाथ से मसाज करें. यह प्रोसेस दोनों हाथों में 2 से 4 मिनट तक दोहराइए. ऐसा करने से आपको सिरदर्द में तुरंत आराम मिलेगा.

गर्म पानी नींबू का रस मिलाकर पीएं

आप कहीं बाहर हैं और आप वहां कोई घरेलू तरीका नहीं आजमा सकती हैं सिर दर्द (headache) के लिए, तो आप फटाफट से तैयार होने वाला यह नुस्खा आजमा सकते हैं. इसमें आपको सिर्फ यह करना है कि 1 गिलास में गर्म पानी लीजिए और उसमें नींबू का रस डालकर पी लें. फिर देखिएगा आपको सिर दर्द से कितनी जल्दी राहत मिलती है. कई बार पेट में गैस बनने से भी सिर दर्द होने लगता है. उस स्थिति में भी यह घरेलू उपाय बेहद ही कारगर माना गया है.

सेब पर नमक डाल कर खाएं

अगर बहुत कोशिशों के बाद भी आपका सिर दर्द (headache) जाने का नाम नहीं ले रहा है, तो 1 सेब काट लें और उस पर नमक डालकर खाएं. सिरदर्द में राहत पाने के लिए यह बेहद ही कारगर उपाय है.

लौंग भगाएगी सिर दर्द

आप तवे पर लौंग की कुछ कलियों को गर्म कर लीजिए. इन गर्म हो चुकी लौंग की कलियों को एक रूमाल में बांध लें. कुछ-कुछ देर पर इस पोटली को सूंघते रहें. आप पाएंगे कि सिर का दर्द धीरे धीरे कम हो रहा है.

तुलसी और अदरक का रस पीएं

तुलसी और अदरक के इस्तेमाल से भी सिर दर्द (headache) से निजात पाने में कारगर है. इसके लिए तुलसी की पत्तियों का रस निकाल लें और फिर अदरक का भी रस निकालकर मिला लें. इसके बाद इसे माथे पर अच्छे से लगाएं. आप चाहे तो इस रस को सिर दर्द से परेशान व्यक्ति को पिलाया भी जा सकता है. इससे सिर दर्द में काफी आराम मिलता है.

लौंग के तेल से करें मालिश

सिर दर्द को दूर करने के लिए लौंग का भी इस्तेमाल किया जाता है. लौंग में दर्द खत्म करने के गुण शामिल हैं. लौंग के तेल से माथे की मालिश करने से सिर दर्द से आपको कुछ ही मिनटों में आराम मिल जाएगा.

नींबू चाय पिएं

चाय में नींबू मिला कर पीएं इससे भी सिर दर्द से राहत पाई जा सकती है. इसके लिए नींबू को चाय में निचोड़कर पी जाइए.

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info