healthplanet.net

Posted on

नज़रअंदाज़ न करें इन संकेतों को

बच्चे छोटे होते हैं, उस उम्र तक उनकी समझ विकसित नहीं हो पाती है, इसलिए यह माता-पिता का कर्तव्य है कि अपने बच्चों का ध्यान रखें। अगर बच्चों में निम्न में से कोई भी लक्षण दिखाई दें तो तुरंत नेत्र रोग विशेषज्ञ से जांच कराएं।

अगर आपका बच्चा आंखों को चुंदी या स्क्विंट करके देख रहा है।
ज़ोर-ज़ोर से और बार-बार आंख रगड़ता हो।
एक आंख को बंद करता हो या पढ़ते या टीवी देखते समय सिर एक ओर झुका लेता हो।
टीवी, कम्प्युटर या मोबाइल की स्क्रीन को बहुत पास से देखता हो।
किताबों को अपनी आंखों के बहुत पास लाकर पढ़ता हो।
लगातार कई दिनों से आंखों और सिर में दर्द रह रहा हो।
बार-बार या सामान्य से अधिक पलकें झपकाने की समस्या हो।

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info