healthplanet.net

Posted on

शरीर को अगर स्वस्थ बनाए रखना है तो पाचन-तंत्र को ठीक रखना सबसे आवश्यक होता है। असल में हमारे शरीर को भोजन से ऊर्जा प्राप्त होती है और पाचन तंत्र भोजन से आवश्यक पोषक तत्वों के अवशोषण में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। पाचन तंत्र में एक महत्वपूर्ण अंग है कोलन, जिसे बड़ी आंत भी कहा जाता है। पाचन के ठीक रहने के लिए बड़ी आंत का स्वस्थ रहना सबसे आवश्यक होता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक जिस तरह से शरीर को स्वस्थ रखने के लिए बाहर से साफ-सफाई आवश्यक होती है, उसी प्रकार से अंदुरूनी स्वच्छता भी जरूरी है। पाचन स्वास्थ्य को बेहतर रखने के लिए आंतों को साफ रखना बहुत आवश्यक होता है।
आंतों की सफाई का मतलब उसमें मौजूद विषाक्त पदार्थों और परजीवियों को हटाना है। अध्ययनों से पता चलता है कि आंतों को साफ रखने से न केवल पाचन बेहतर रहता है साथ ही यह कब्ज या अनियमित मल त्याग जैसी समस्याओं का कम करने के साथ कोलन कैंसर के जोखिम को भी कम कर सकती है।

पानी में नमक मिलाकर पीने से लाभ
स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक कब्ज और पेट संबंधी समस्याओं के शिकार लोगों को आंतों की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने की आवश्कता है। ऐसे लोगों के लिए पानी में नमक डाल कर पीने से लाभ मिल सकता है। के एक अध्ययन से पता चला है कि कुछ योग मुद्राओं के साथ यदि पानी में नमक मिलाकर पिया जाए तो इससे आंतों की सफाई आसानी से की जा सकती है। विशेषज्ञों के मुताबिक सुबह खाने से पहले दो चम्मच नमक को गुनगुने पानी में मिलाकर पिएं, यह लाभदायक हो सकता है।

सब्जियों के जूस हैं फायदेमंद
सब्जियों के जूस को कोलन क्लीनर माना जाता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक सब्जियों के जूस में फाइबर और पोषक तत्व होते हैं जो पाचन को लाभ पहुंचाते हैं। इसके अलावा वे शरीर को हाइड्रेट करने में भी सहायक होते हैं। साल के एक अध्ययन में पाया गया कि विटामिन सी बृहदान्त्र को साफ करने में मदद कर सकता है। जूस के मिश्रण में मिलाए जाने वाले बहुत सारे फलों और सब्जियों में विटामिन सी पाया जाता है।

हर्बल टी है बेहद फायदेमंद
स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक हर्बल टी, कोलन की साफ-सफाई में सबसे सहायक हो सकती है। साइलियम, एलोवेरा, मार्शमैलो रूट आदि में लैक्सेटिव की मात्रा अच्छी पाई जाती है, जो कब्ज में मदद करने के साथ आंतों को साफ करने में सहायक हो सकती है। हालांकि यदि आप पहले से कोई दवा कर रहे हैं तो इन जड़ी बूटियों का उपयोग करने से पहले डॉक्टर से सलाह ले लें।

फाइबर वाले फल और सब्जियों के जूस का सेवन
स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक जिन लोगों को पेट से संबंधित समस्या है, उन्हें आंतो की सफाई के लिए उन फलों या सब्जियों के जूस का सेवन अधिक करना चाहिए जो फाइबर से भरपूर हो। सेब, केले, गाजर, ब्रोकली जैसे चीजों के सेवन और मिक्स वेजिटेबल जूस पीने से आंत साफ रहती है और पाचन में सुधार होता है।

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info