healthplanet.net

Posted on

गर्मी में क्या खाना-पीना चाहिए? जानें गर्मियों के लिए ब्रेकफास्ट से लेकर डिनर तक पूरा डाइट प्लान


गर्मियों की सुबह इन चीजों का करें सेवन (Summer Diet Plan)

कई बार गर्मियों की सुबह आपके लिए बेचैनी भरी और दुखदायक हो सकती है। इसे दूर करने के लिए आप सुबह-सुबह शरीर को हाइड्रेट और कूल करने के लिए चाय या काफी की जगह पर कुछ प्राकृतिक और हर्बल चीजों का इस्तेमाल कर सकते हैं।

1. आप सुबह चाय की जगह जीरा पानी पी सकते हैं। इससे शरीर को ठंडक मिल सकती है।

2. इसके अलावा शरीर को डिटॉक्स करने के लिए आप आंवला जूस या एलोवेरा जूस वॉटर पी सकते हैं। इससे शरीर की गर्मी और तापमान को बनाए रखने में मदद मिलती है।

3. आप चाहे तो गर्मियों की सुबह में जौ का पानी भी पी सकते हैं। यह भी शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है और पाचन संबंधी समस्याओं के लिए भी काफी फायदेमंद होता है।


ब्रेकफास्ट में शामिल करें इन सुपरफूड्स को

गर्मियों की सुबह कभी-कभी इतनी उमस भरी होती है कि आपको खाना खाने का मन नहीं करता है। इसके लिए आप खाने में फ्लूइड चीजों और हल्के फूड्स को शामिल कर सकते हैं। जो सेहत के लिए भी लाभकारी होते हैं।

1. गर्मियों में आप ब्रेकफास्ट में इडली, डोसा या चिला खा सकते हैं। इसके साथ आप कीवी स्मूदी या तरबूज से बनी स्मूदी ले सकते हैं।

2. इसके अलावा आप नाश्ते में पोहा, उकमा या उपमा भी खा सकते हैं। इसके साथ आप छाछ ले सकते हैं। नारियल पानी भी गर्मियों में फायदेमंद होता है।

3. अगर आपको साबुतदाना पसंद है, तो आप इससे बने दलिया का सेवन भी अपने सुबह के नाश्ते में कर सकते हैं।

4. गर्मियों में आपको ड्राई फ्रूट्स और सीड्स भी भिगोकर खाना चाहिए क्योंकि ये गर्म होते हैं।


दोपहर का खाना रखें सुपरकूल

दोपहर में गर्मी आपको अधिक परेशान कर सकती है इसलिए आपको अपनी डाइट में ऐसी चीजें शामिल करनी चाहिए, जो शरीर को हाइड्रेट रखने के साथ पोषण भी प्रदान करें।

1. इसके लिए आप दोपहर के खाने में मौसमी सब्जियां, रोटी और दाल शामिल कर सकते हैं। दरअसल गर्मियों में जितनी भी मौसमी सब्जियां होती है, उनमें पानी की मात्रा भरपूर होती है। जैसे कद्दू, भिंडी, टिंडा, करेला और तोरी खा सकते हैं। इसके अलावा आप आम पन्ना या नारियल पानी मिड मार्निंग में ले सकते हैं।

2. अगर आप कुछ हल्का खाना दोपहर के खाने में लेना चाहते हैं, तो आप खिचड़ी और दलिया खा सकते हैं। साथ में आप सब्जियों में बना सलाद भी ले सकते हैं।

3. इसके अलावा अगर आपको अधिक भूख न लगी हो, तो दोपहर के खाने में फल, सलाद या जूस भी ले सकते हैं। रायता और दही से बनी स्मूदी ले सकते हैं।

शाम के स्नैक्स में हो कुछ टेस्टी

1. शाम के स्नैक्स में आपको ऑयली और जंक फूड की जगह कुछ हेल्दी स्नैक्स का सेवन करना चाहिए। इससे आपका मूड भी अच्छा रहता है।

2. इसके लिए आप चना चाट या स्प्राउट चाट भी खा सकते हैं। साथ में आप कुछ शरबत का जूस पी सकते हैं।

3. इसके अलावा आप आटे से बने स्नैक्स और आईस टी भी ले सकते हैं।


डिनर में शामिल करें हेल्दी चीजें

गर्मियों की रात भी लोगों को काफी बेचैन कर देती है। इस दौरान आपको हल्का भोजन लेना चाहिए ताकि इसका अच्छे से पाचन हो सके। इसके अलावा आपको रात का खाना सोने से तीन घंटे पहले खा लेना चाहिए।

1. रात के खाने में आप एक या दो रोटी और हरी सब्जी ले सकते हैं। इसके अलावा अगर आप मीठे के शौकीन है, तो आप गुलकंद भी खा सकते हैं।

2. अगर आपको रात में हल्का खाना की चाहत है, तो आप ओट्स और सलाद खा सकते हैं।

3. अगर आपको रात में फलों के सेवन से कोई परेशानी नहीं है, तो आप रात में फ्रूट सलाद भी ले सकते हैं। मीठे के शौकीन है, तो खीर या शीरा भी ले सकते हैं।

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info