Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
आंखों में दबाव बढ़ने के पीछे हो सकते हैं ये 5 कारण, जानें इनके लक्षण और इलाज
अगर आपको अक्सर अपनी आंखों के पीछे दबाव सा महसूस होता है तो जरूरी नहीं कि यह आंखों की कोई अंदरूनी समस्या या ग्लूकोमा हो।
आंखों के पीछे दबाव महसूस करना आपको असहज और परेशान कर सकता है। हालांकि आंख के पीछे दबाव विभिन्न परिस्थितियों की वजह से उत्पन्न एक सामान्य समस्या है जिसका इलाज संभव है। आंखों में दबाव बढ़ने के पीछे कई गंभीर और हल्के कारण होते हैं। इसमें आप की आंखें सूजी सूजी महसूस होंगी व उनमें खिंचाव होगा। इसके अलावा कई बार इसके लक्षण इतने आम होते हैं कि इन्हें पहचानना भी मुश्किल हो जाता है। तो, आइए विस्तार से जानते हैं इस स्वास्थ्य स्थिति को, फिर इसके कुछ मुख्य कारणों, लक्षणों और इलाज आदि को।
1.साइनस इंफेक्शन (Sinus Problem)
यह इंफेक्शन तब होता है जब आप की साइनस कैविटी किसी बैक्टेरिया या वाइरस के कारण संक्रमित हो जाए। इस स्थिति में आप के साइनस के आस पास सूजन आ जाती है। जिस कारण आप का पूरा मुंह सूजा हुआ प्रतीत होता है। खास कर आप की आंखों के पीछे।इसके कुछ लक्षण हैं आंखों, गाल व नाक के पीछे दर्द होना, थकावट, सिर दर्द होना, नाक का बहना, खांसी होना, सांस फूलना या बुखार हो जाना। इस इंफेक्शन का इलाज भी बहुत साधारण होता है। यदि आप को यह इंफेक्शन हो जाता है तो आप कोई एंटी बायोटिक्स या दवाई लेकर इसे ठीक कर सकते हैं।
2.सिर दर्द होना (Headache)
आंखों के पीछे या आस पास दर्द होना या प्रेशर होना सिर दर्द या माइग्रेन का एक मुख्य लक्षण होता है। इसके कुछ लक्षणों में उल्टियां आना व जी घबराना, लाइट या साउंड की वजह से जी घबराना आदि शामिल होते है। सिर दर्द मुख्य तौर से चिंता की वजह से होता है जो आप की इस स्थिति को और भी खराब कर सकता है। इस परेशानी में ओवर-द-काउंटर दवाएं अक्सर अच्छी तरह से काम करती हैं। जैसे एसिटामिनोफेन, एस्पिरिन, कैफीन और इबुप्रोफेन आदि। या फिर डॉक्टर से मशवरा करें।
3.ग्रेव डिजीज (Grave Disease)
यह समस्या थायरॉयड ग्लैंड के ज्यादा एक्टिव होने के कारण होती है। ग्रेव डिजीज में आप की आखों के टिश्यू व मसल्स सूज जाते है। इस प्रकार की स्थिति में कई बार आप को अपनी आइबाॅल घुमाते समय भी दिक्कत महसूस होती है। अतः आंखों की मांसपेशियां जब सो जाती हैं तो आंखों के पीछे दबाव महसूस होता है। इसके कुछ मुख्य लक्षण हैं जैसे आंखों में हर समय इरीटेशन रहना, कुछ दिखाई न देना, आंखों में अल्सर हो जाना, ड्राई आई, दो दिखाई देना, आईबॉल का सूज जाना, लाइट से सेंसिटिविटी होना।इसके इलाज में आप के डॉक्टर आप को कुछ ऐसी दवाई दे देंगे जिससे आप की थायरॉयड ग्लैंड हार्मोन बनाना बन्द कर देगी। यदि दवाई काम नहीं करती है तो वह आप की आंख की सर्जरी करके भी थायरॉयड ग्लैंड का काम रोक सकते हैं।
4.दांत मे दर्द होना (Tooth Pain)
यह आप को हैरान कर देने वाली बात होगी कि आप के दांत का दर्द भी आप की आंखों के पीछे दबाव का कारण बन सकता है। परन्तु आप के जबड़े में दर्द से आप के मुंह की मांसपेशियों पर प्रभाव पड़ता है। इनसे आप को सिर दर्द हो सकता है और सिर दर्द से आखों के पीछे दबाव बन सकता है। दर्द बढ़ ने से पहले ही डॉक्टर की सलाह लें।
5.ऑप्टिक न्यूरिटिस (Problem of Optic Neuritis)
यह एक ऐसी अवस्था होती है जिसमें आप की वह नर्व जो आप के दिमाग व आप की आंखों को जोड़ती है, वह सूज जाती है। इससे आप को कुछ समय के लिए दिखना बन्द हो जाएगा और आप को दर्द भी महसूस होगा। यह परेशानी मुख्य रूप से 4-12 हफ्तों में ठीक हो जाती है। इसके मुख्य लक्षण हैं कम दिखना, कलर ब्लाइंड हो जाना, एक आंख से बिल्कुल न दिखना, अधिक रोशनी में असहज महसूस करना, धुंधला दिखना, आंख में दर्द होना।
इसके अलावा फेस पर लगने वाली कुछ चोटों की वजह से भी कभी-कभी आंख के पीछे दर्द महसूस हो सकता है। लेकिन यह लाइलाज परेशानी नहीं है। यदि आप को और भी अधिक गंभीर लक्षण दिखते हैं जैसे तेज बुखार होना, कम दिखना, बहुत तेज सिर दर्द होना तो आप तुरन्त अपने डॉक्टर को दिखायें। इससे आप का दर्द बढ़ने से पहले ही ठीक हो जाएगा।
| --------------------------- | --------------------------- |