Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
सुबह अमरूद के पत्ते उबालकर पीने से दूर होंगी ये 5 स्वास्थ्य समस्याएं
Boiled Guava Leaves Water Benefits: सुबह अमरूद के पत्तों का पानी पीने से सेहत को कई फायदे मिलते हैं, जानें इससे मिलने वाले 6 फायदे।
Boiled Guava Leaves Water Benefits In Hindi: अमरूद के पत्ते सेहत के लिए बहुत लाभकारी होते हैं। ऐसा माना जाता है कि पोषण के मामले में यह अमरूद से भी ज्यादा फायदेमंद होते हैं। अगर आप सुबह खाली पेट अमरूद के पत्तों को पानी में उबालकर इस पानी का सेवन करते हैं, तो इससे सेहत को अद्भुत फायदे मिलते हैं। अमरूद के पत्तों में कई औषधीय गुण मौजूद होते हैं, यह कई विटामिन, मिनरल, माइक्रो और मैक्रोन्यूट्रिएंट्स से भरपूर होते हैं। इसके अलावा इनमें बायोएक्टिव नामक कंपाउंड्स भी होते हैं। ये एंटीऑक्सीडेंट, एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-बैक्टीरियल गुणों के के साथ ही प्रोटीन, विटामिन सी, गैलिक एसिड और फेनोलिक यौगिकों भी बेहतरीन स्रो हैं।
यह कई स्वास्थ्य समस्याओं को के उपचार और उनसे बचाव दोनों में लाभकारी हैं। सुबह खाली पे अमरूद के पत्ते उबालकर पीने के फायदे क्या हैं, इसके विषय पर अधिक जानकारी के लिए हमने क्लीनिकल आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉ. भुवनेश्वरी (BAMS Ayurveda) से बात की। इस लेख में हम आपको अमरूद के पत्ते उबालकर पीने के 6 फायदे (amrud ke patte ubal kar peene ke fayde) बता रहे हैं।
benefits of drinking boiled guava leaves water
अमरूद के पत्ते उबालकर पीने के फायदे- benefits of drinking boiled guava leaves water
1. त्वचा के लिए है लाभकारी है
अमरूद के पत्तों का पानी एक नेचुरल ब्लड प्यूरीफायर और डिटॉक्स ड्रिंक है, जिससे यह शरीर में मौजूद टॉक्सिन्स और हानिकारक पदार्थों को बाहर निकालता है। यह कील-मुंहासे और दाग-धब्बों को दूर करने में लाभकारी है, और आपको दमकती त्वचा पाने में मदद करता है।
2. ब्लड शुगर रखे कंट्रोल
अमरूद के पत्ते का स्वाद कसैला होता है। यह डायबिटीज रोगियों में हाई ब्लड शुगर को कम करने और ब्लड शुगर लेवल को सामान्य रखने में मदद करता है।
3. दिल को रखे स्वस्थ
खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने और अच्छे कोलेस्ट्रॉल यानी एचडीएल को बढ़ावा देने में अमरूद के पत्तों का पानी बहुत लाभकारी है। जिससे यह हाई बीपी और हृदय रोगों के जोखिम को कम करने में भी लाभकारी है।
4. दस्त का रामबाण उपाय है
अपने औषधीय गुणों के चलते यह पेट संबंधी समस्याओं को दूर करने में बहुत लाभकारी है। अगर आप अमरूद के पत्तों के साथ 1-2 चम्मच चाल का आटा डालकर उबालते हैं और इस पानी का सेवन करते हैं, तो यह दस्त की समस्या को जल्द दूर करने में मदद करता है। हालांकि, आपको डॉक्टर की सलाह पर ही इसका सेवन करना चाहिए।
5. वेट लॉस में है लाभकारी
पाचन को दुरुस्त कर आपके मेटाबॉलिज्म को बढ़ाने में यह अमरूद के पत्तों का पानी बहुत लाभकारी है। यह भोजन के बेहतर पाचन, अतिरिक्त कैलोरी को बर्न करने और भोजन से पोषक तत्वों के बेहतर अवशोषण में सहायक है। जिससे तेजी से फैट बर्न करने में मदद करता है।
6. हीमोग्लोबिन बढ़ाने में सहायक है
खून की कमी या एनीमिया के रोगियों के लिए यह अमरूद के पत्तों का पानी बहुत लाभकारी है। यह रक्त में ऑक्सीजन को बढ़ाता है। डेंगू के मरीजों में प्लेटलेट्स बढ़ाने में भी मदद करता है। साथ ही लाल रक्त कोशिकओं को बढ़ावा देता है।
| --------------------------- | --------------------------- |