healthplanet.net

Posted on

बच्चों के लिए हल्दी वाले दूध के फायदे | Benefits OF Turmeric Milk For Kids

भरते हैं घाव

हल्दी वाले दूध को दर्द कम करने के लिए अच्छा माना जाता है. इसके साथ ही यह बच्चों के शरीर पर आयदिन लगने वाले घावों को भरता है और दर्द से राहत भी देता है. हल्दी वाला दूध पिलाने के साथ ही घाव पर हल्दी का लेप भी लगाया जा सकता है.

एलर्जी होती है दूर

शरीर पर होने वाली छोटी-मोटी एलर्जी आदि को दूर करने में भी हल्दी वाला दूध असरदार होता है. इसमें मौजूद करक्यूमिन सेहत को सभी औषधीय गुण देता है.

सर्दी-जुकाम से छुटकारा

बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर हल्दी वाले दूध को बच्चे को पिलाने पर मौसमी इंफेक्शन जैसे सर्दी-जुकाम दूर होते हैं. हल्का गर्म पीने पर यह गले के दर्द में भी आराम देता है.

बढ़ती है इम्यूनिटी

शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता (Immunity) बढ़ाने में भी हल्दी वाले दूध की खास भूमिका होती है. हल्दी में कई एंटी-ऑक्सीडेंट्स, एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-फंगल गुण पाए जाते हैं, वहीं दूध की बात करें तो यह प्रोटीन, कैल्शियम, विटामिन और मैग्नीशियम का अच्छा स्त्रोत है. यह सभी पोषक तत्व बच्चे को हल्दी वाले दूध से मिलते हैं.

कितनी मात्रा में दें

बच्चे को देने के लिए हल्दी वाले दूध की सही मात्रा है एक चौथाई कप या थोड़ा बड़ा बच्चा हो तो फिर आधा कप. यह हल्दी वाले दूध की पर्याप्त मात्रा है जो बच्चे को कुछ-कुछ दिनों के अंतराल पर दी जा सकती है जो उसकी सेहत पर विपरीत प्रभाव नहीं डालती.

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info