Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
1. ऐसे खाद्य पदार्थों को शामिल करें जो पचाने में आसान हों
अपेंडिक्स के ऑपरेशन के बाद आपको पाचन तंत्र से जुड़ी परेशानियां हो सकती हैं। ऐसे में आपको ऑपरेशन के बाद 8 दिन तक तरल पदार्थ और ऐसे खाद्य पदार्थों को लेना चाहिए जो कि पचाने में आसान हों। दरअसल, इस दौरान पेट की मांसपेशियां पूरी तरह से पाचन के लिए तैयार नहीं होती हैं। इसलिए दौरान पहले तो खूब सार तरह पदार्थ का सेवन करें और उसके बाद बीन्स, हरी सब्जियां और ब्रेड आदि को अपने खाने में शामिल करें। ये सभी तेजी से और आसानी से पच जाएंगे और आपको कोई दिक्कत भी नहीं होगी।
2. हल्का आहार लें
सर्जरी के बाद खाने के लिए सबसे अच्छा भोजन वे हैं जो पचाने में आसान होते हैं। इसमें गेहूं का दलिय, दूध, दही और सूप जैसे खाद्य पदार्थों को शामिल करें। इस प्रकार के आहार को पूर्ण तरल आहार कहा जाता है, जिसे संक्रमणकालीन आहार माना जाता है क्योंकि आप इसे अन्य खाद्य पदार्थों में शामिल करने से पहले कुछ समय के लिए खाते हैं। हालांकि यह आहार कुछ प्रोटीन और कैल्शियम प्रदान करता है, यह अन्य आवश्यक पोषक तत्वों में कम है, जैसे कि आयरन और विटामिन ए। इसलिए अपने डॉक्टर की सिफारिशों का पालन करते हुए केवल थोड़े समय के लिए ही सेवन किया जाना चाहिए।
3. हाइड्रेशन बनाए रखें
अपेंडिक्स के ऑपरेशन के बाद आप तेजी से रिकवरी चाहते हैं तो, आपको अपने शरीर का हाइड्रेशन बनाए रखने की जरूरत है। इसके लिए तरह पदार्थों से भरपूर फलों और सब्जयों का सेवन करें। ऐसे में सबसे अच्छा होगा नारियल पानी का सेवन। नारियल पानी पीने के फायदे कई है। पहले तो ये इलेक्ट्रोलाइट्स से भरपूर है जो कि शरीर में पानी की कमी नहीं होने देता दूसरा ये फाइबर से भरपूर है जो कि यूरिन पास करने का आसान बनाता है। इसके अलावा आप संतरे का जूस, सूप और अन्य तरल पदार्थ ले सकते हैं।
4. कब्ज से बचाने वाले फूड्स लें
अपने आहार में फाइबर को शामिल करना महत्वपूर्ण है क्योंकि आप सर्जरी से ठीक हो रहे हैं। हाई फाइबर वाले खाद्य पदार्थ, कम फाइबर खाद्य पदार्थों की तुलना में जहां स्वस्थ होते हैं, वहीं ये तेजी से पच भी जाते हैं। साथ ही फाइबर कब्ज को रोकने में भी एक प्रमुख भूमिका निभाता है, सर्जरी के बाद बहुत से लोगों को परेशान करती है। कब्ज सर्जरी के बाद सिर्फ परेशान करने से ज्यादा है, यह वास्तव में दर्द और जलन आदि की समस्या पैदा करता है।
5. हाई फाइबर से भरपूर चीजें खाएं
अपेंडिक्स के ऑपरेशन के कोशिश करनी चाहिए कि आप हाई फाइबर से भरपूर चीजों को खाएं। जैसे कि
होल ग्रेन ब्रेड : ऐसी ब्रेड चुनें जिनमें साबुत अनाज का इस्तेमाल हो और जिनका रंग गहरा हो। सफेद ब्रेड आमतौर प्रोसेस्ड होते हैं जिन्हें खाना से बचना चाहिए।
साबुत अनाज खाएं: मकई, दलिया और रागी आदि।
फल: ताजे फल विटामिन और फाइबर का एक उत्कृष्ट स्रोत हैं इसलिए इन्हें अपनी डाइट में शामिल करें
सब्जियां: सब्जियां फाइबर का एक उत्कृष्ट स्रोत हैं और इन्हें ताजा या फ्रोजन खरीदा जा सकता है।
इस दौरान ध्यान रखें कि सभी अनाज में उच्च फाइबर सामग्री नहीं होती है। कम फाइबर वाले अनाज से बचने के लिए लेबल की जांच करें। इसके अलावा सीधे उन चीजों को चुनें जिनमें थोक और जर्दा ज्यादा हो। फलों में रफेज वाले फल खाएं।
6. प्रोबायोटिक्स लें
प्रोबायोटिक्स पेट को हेल्दी रखने के साथ पाचन क्रिया को बेहतर बनाने में भी मदद करते हैं। ये गुड बैक्टीरिया के विकास में मदद करते हैं और पेट के बायोम को हेल्दी रखती हैं। ऐसे में आप प्रोबायोटिक्स के रूप में दही, बासी भात और अचार के पानी आदि का सेवन कर सकते हैं। पर ज्यादा सुरक्षित दही खाना ही है।
| --------------------------- | --------------------------- |