Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
हर वक्त लगती रहती है भूख तो इसके हो सकते है ये कारण
अगर आपको हर वक्त भूख का अहसास होता है तो इसके पीछे कई कारण जिम्मेदार हो सकते हैं।
जब किसी व्यक्ति को भूख लगती है तो यह शरीर द्वारा दिया जाने वाला प्राकृतिक संकेत है कि उसे भोजन की आवश्यकता है। भूखे होने पर व्यक्ति को पेट में खालीपन, सिरदर्द होना, चिड़चिड़ेपन का अहसास होना या ध्यान केंद्रित करने में समस्या हो सकती है। यह स्थिति हम सभी महसूस करते हैं। हालांकि, एक बार खाने के बाद आप कई घंटों तक फुलर महसूस करते हैं और फिर जल्द भूख नहीं लगती है।
लेकिन एक बार खाने के कुछ ही वक्त बाद आपको फिर से तेज भूख का अहसास होता है, तो आप इसे बिल्कुल भी हल्के में ना लें। हर समय भूख लगना अच्छा संकेत नहीं है। इसके पीछे कई कारण जिम्मेदार हो सकते हैं और कभी-कभी यह काफी गंभीर भी हो सकता है। लगातार भूख लगना आपके आहार में प्रोटीन, फाइबर और वसा की कमी के कारण हो सकता है। पर्याप्त नींद न लेना या तनाव में रहना भी आपकी भूख को प्रभावित कर सकता है। तो चलिए आज इस लेख में हम उन कारणों के बारे में बात कर रहे हैं, जिसके कारण व्यक्ति को हर वक्त भूखे होने का अहसास होता है-
अत्यधिक तनाव लेना
जब व्यक्ति के शरीर में तनाव का स्तर बढ़ता है, तो इससे हार्मोन कोर्टिसोल बढ़ जाता है। इस हार्मोन के कारण व्यक्ति का शरीर चीनी और हाई फैट फूड के लिए तरसता है। तनाव अधिक खाने की आवश्यकता को ट्रिगर करती है, जिससे व्यक्ति को अधिक भूख लगती है और वह तुरंत कुछ खाना चाहता है।
थायराइड की समस्या
अत्यधिक भूख का एक कारण हाइपरथायरायडिज्म भी हो सकता है। यदि आपका थायराइड अति सक्रिय है, तो इसका मतलब है कि आप हाइपरथायरायडिज्म से पीड़ित हैं। जब थायराइड हार्मोन का स्तर बहुत अधिक होता है, तो आप अपेक्षा से अधिक तेजी से ऊर्जा जलाते हैं। जिसके कारण व्यक्ति को बार-बार भूख लगती है। हाइपरथायरायडिज्म से पीड़ित होने पर, बहुत अधिक खाने के बाद भी आपका वजन नहीं बढ़ता है। इसके बजाय, आप अपना वजन कम करते हैं क्योंकि आप बहुत तेजी से कैलोरी जलाते हैं।
ब्लड शुगर लेवल लो होना
लो ब्लड शुगर लेवल को हाइपोग्लाइसीमिया भी कहा जाता है। यह एक ऐसी स्थिति होती है, जिसमें शरीर में ग्लूकोज का स्तर बहुत कम हो जाता है और इससे आपको भूखा महसूस हो सकता है। मस्तिष्क को कार्य करने के लिए ऊर्जा की आवश्यकता होती है, लेकिन जब आपके रक्त प्रवाह में शर्करा कम हो जाती है, तो आपकी दिमागी शक्ति भी कम हो जाती है। मस्तिष्क तब संकेत देना शुरू कर देता है कि आपके शरीर को ईंधन की जरूरत है, इसलिए आपको भूख लगने लगती है।
पर्याप्त नींद ना लेना
जो लोग पर्याप्त नींद नहीं लेते है, उन्हें हर समय भूख लग सकती है। ऐसा इसलिए होता है, क्योंकि रात की खराब नींद भूख से जुड़े दो हार्मोन को प्रभावित कर सकती है। यह घ्रेलिन के बढ़ते स्तर का कारण बन सकता है, जो आपकी भूख को उत्तेजित करता है। साथ ही लेप्टिन के स्तर में कमी के कारण खाना खाने के बाद भी आपको फुलनेस का अहसास नहीं होता है।
मधुमेह
टाइप 1 और टाइप 2 मधुमेह दोनों ही बार-बार भूख लगने का कारण बन सकते हैं। सामान्य परिस्थितियों में, शरीर भोजन में चीनी को ग्लूकोज में बदल देता है। लेकिन जो लोग डायबिटीज से पीड़ित होते हैं, उनके शरीर में खाने से मिलने वाली शुगर टिश्यूज तक नहीं पहुंच पाती है। जिसके कारण आपकी मसल्स और टिश्यूज को अधिक क्रेविंग होती है। ऐसे में व्यक्ति को बहुत अधिक भूख लगती है। भूख लगने के अलावा व्यक्ति को अत्यधिक प्यास लगना, बार-बार पेशाब आना, वजन घटना या थकान महसूस होने जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं। तो अब अगर आपको भी हरदम भूख लगती हैं तो एक बार इन वजहों को भी जरूर चेक कर लें।
| --------------------------- | --------------------------- |