Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
अच्छे पाचन के लिए क्या खाएं? एक्सपर्ट से जानें डाइजेशन को बेहतर बनाने वाले 5 फूड्स
Foods For Better Digestion In Hindi :स्वस्थ पेट संपूर्ण शारीरिक स्वास्थ्य की कुंजी है। अगर आपका पेट स्वस्थ है तो आप न सिर्फ गंभीर रोगों से बचे रहेंगे बल्कि खुश भी रहेंगे। आपके पेट को स्वस्थ रखने में पाचन तंत्र की अहम भूमिका होती है। आपका पाचन तंत्र ही भोजन को पचाने और उससे पोषक तत्वों के अवशोषण के लिए जिम्मेदार होता है। आपका पाचन तंत्र जितना मजबूत होगा, आप उतना ही स्वस्थ रहेंगे। पाचन को मजबूत और बेहतर बनाने में आप क्या खाते हैं और आपकी जीवनशैली कैसी हैं इसकी अहम भूमिका होती है। खराब जीवनशैली आदतें और गलत खानपान आपके पाचन में गड़बड़ का कारण बन सकता है।
क्या आप जानते हैं कुछ फूड्स को डाइट में शामिल करने से पाचन को बेहतर बनाने में मदद मिल सकती है (Foods For Improved Digestion In Hindi)? जी हां, आपने सही पढ़ा! डायटीशियन मनप्रीत की मानें तो ऐसे कई फूड्स हैं जो आपके पाचन के लिए चमत्कार कर सकते हैं। इस लेख में हम आपको पाचन को मजबूत और बेहतर बनाने के लिए 5 फूड्स (Foods To Eat For Better Digestion in hindi) बता रहे हैं।
1. दही खाएं
दही एक बेहतरीन प्रोबायोटिक जो पाचन तंत्र को मजबूत करने में मदद करता है। साथ ही यह हमारी आंतों में रहने वाले गुड बैक्टीरिया को बढ़ाता है। जो भोजन को बेहतर तरीके से पचाने में मदद करते हैं। इसके अलावा दही में विटामिन बी 12 और लैक्टोबैसिलस बैक्टीरिया मौजूद होते हैं जो आंत बैक्टीरिया के विकास में मदद करते हैं और पाचन में सहायता करते हैं। कब्ज, अपच जैसी पेट संबंधी समस्याओं से छुटकारा दिलाने के लिए दही बहुत फायदेमंद है।
2. सेब खाएं
सेब एक अद्भुत प्रीबायोटिक जो मल त्याग को नियंत्रित करने में मदद करता है। इसके अलावा सेब खाने से शरीर का पीएच लेवल कंट्रोल रहता है। साथ ही इसमें पाया जाने वाला पेक्टिन पेट से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में काफी मददगार होता है। दस्त और डायरिया के लक्षणों को भी कम करने के लिए सेब काफी फायदेमंद होता है।
3. नट और बीज खाएं
नट्स और बीज पोषक तत्वों का भंडार होते हैं। इनमें फाइबर और ओमेगा 3 जैसे पेट के लिए जरूरी पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो आंत के रोगाणुओं को लिए अच्छा है। फाइबर पाचन को बेहतर बनाने के लिए जाना जाता है, इसके सेवन से पेट संबंधी समस्याएं दूर होती हैं। यह भूख को नियंत्रित करता है और अस्वस्थ फूड्स की क्रेविंग को भी कंट्रोल करता है।
4. अदरक का सेवन करें
अदरक के एंटी इंफ्लेमेटरी गुण पाचन को आसान बनाने और पाचन संबंधी समस्याओं से राहत दिलाने में मदद करते हैं। यह अपच की समस्या से छुटकारा दिलाने और पाचन में सुधार करने में बेहद मददगार है। अदरक को अजवाइन, सेंधा नमक व नींबू का रस मिलाकर खाने से पाचन क्रिया ठीक रहती है। इससे पेट में गैस नहीं बनती, खट्टी-मीठी डकार आना बंद हो जाती है। साथ ही कब्ज से भी छुटकारा मिलता है।
5. केला खाएं
केला एक अच्छा प्रीबायोटिक, घुलनशील फाइबर का अच्छा स्रोत जो पाचन स्वास्थ्य को ठीक रखने में मदद करता है। इसमें कई ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, तो आंत को हेल्दी बनाए रख सकते हैं। केला फाइबर, प्रोटीन, पोटेशियम, विटामिन बी6 और मैंगनीज का पावर हाउस है, जो हृदय स्वास्थ्य, पाचन क्रिया और वजन को कंट्रोल करने में आपकी मदद कर सकता है।
| --------------------------- | --------------------------- |