Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
अखरोट और बादाम में कौन-सा ड्राईफ्रूट है ज़्यादा फायदेमंद?
अखरोट, पिस्ता और मूंगफली जैसे ड्राईफ्रूट्स में मिलने वाले पोषक तत्व ना केवल शरीर की कमज़ोरी दूरी करते हैं। बल्कि, शरीर की कार्यप्रणालियों को भी सुचारू तरीके से काम करने में सहायता करते हैं। लेकिन, क्या आपको पता है कि इन ड्राईफ्रूट्स में से अधिक पौष्टिक और फायदेमंद (Healthiest Dry Fruit) क्या है? आइए जानते हैं
Healthiest Dry Fruit: ड्राईफ्रूट्स सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं, इसमें कोई दो राय नहीं है। इसीलिए, लोग अलग-अलग तरह के ड्राईफ्रूट्स का सेवन करते हैं। काजू, बादाम, किशमिश, अखरोट, पिस्ता और मूंगफली जैसे ड्राईफ्रूट्स में मिलने वाले पोषक तत्व ना केवल शरीर की कमज़ोरी दूरी करते हैं। बल्कि, शरीर की कार्यप्रणालियों को भी सुचारू तरीके से काम करने में सहायता करते हैं। साथ ही ये लाइफस्टाइल से जुड़ी बीमारियों जैसे अधिक वज़न, डायबिटीज़, हाई कोलेस्ट्रॉल और हाई ब्लड प्रेशर जैसी समस्याओं में भी कारगर हैं। ड्राईफ्रूट्स के सेवन से इन बीमारियों का ख़तरा कम होता है। लेकिन, क्या आपको पता है कि इन ड्राईफ्रूट्स में से अधिक पौष्टिक और फायदेमंद (Healthiest Dry Fruit) क्या है? आइए जानते हैं-
कौन-सा ड्राईफ्रूट है ज़्यादा पौष्टिक? (Healthiest Dry Fruit):
बादाम
कमज़ोरी दूर करने और मेमरी बढ़ाने के लिए बादाम को बहुत फायदेमंद माना जाता है। आमतौर पर, हर उम्र के लोग बादाम का सेवन करते हैं। क्योंकि, इसमें विभिन्न प्रकार के विटामिन्स, प्रोटीन, मिनरल्स के अलावा फाइबर की मात्रा काफी अधिक होती है। इनका सेवन कच्चे या भिगोकर भी किया जा सकता है। कई लोग, घी और नमक के साथ भूनें बादाम खाना पसंद करते हैं तो कई, इसे मिठाइयों में मिलाकर खाते हैं। इसके साथ ही बादाम में पोषक तत्वों की मात्रा पर एक नज़र डालें तो अगर आप एक मुट्ठी बादाम का सेवन करते हैं तो, आपको 6 ग्राम प्रोटीन, 3.5 ग्राम फाइबर, और 14 ग्राम फैट मिलता है।
बादाम के कुछ अन्य फायदे ये भी हैं-
बादाम के हेल्दी फैट दिल को हेल्दी रखते हैं
इसमें मौजूद विटामिन ई एंटी-एजिंग प्रभाव डालते हैं
अल्जाइमर्स की समस्या को कम करता है
डायबिटीज़ कंट्रोल
हड्डियों को मजबूती देता है।
अखरोट
वॉलनट या अखरोट ओमेगा-3 फैटी एसिड्स के अलावा एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर ड्राईफ्रूट है। यह ब्रेन हेल्थ के लिए अच्छा माना जाता है। दिल की बीमारियों के अलावा कैंसर और डायबिटीज़ जैसी बीमारियों का खतरा भी कम होता है अखरोट खाने से। अखरोट में 65 फीसदी हिस्सा फैट होता है। वहीं, इसका 15 फीसदी हिस्सा प्रोटीन से भरा होता है। अगर आप मुट्ठीभर अखरोट खाते हैं तो, आपको इससे 185 कैलोरी के अलावा 4-5 ग्राम प्रोटीन और लगभग 2 ग्राम फाइबर मिलता है। जबकि, 18-19 ग्राम फैट मिलेगा।
क्या हैं फायदे मूंगफली खाने के?
वैसे तो भारत में बाकी नट्स की तुलना में मूंगफली का सेवन अधिक होता है। यह कई गुना कम दामों पर बिकती है। इसीलिए, इसे ज़्यादातर लोगों की डायट में शामिल करना ज़्यादा आसान है। मूंगफली या पीनट्स हेल्दी फैट और प्रोटीन का अच्छा स्रोत होते हैं। 100 ग्राम मूंगफली खाने से लगभग 567 कैलोरी प्राप्त होती है। जबकि, इससे 8-9 ग्राम फाइबर, 25 ग्राम प्रोटीन और लगभग 49 ग्राम फैट्स इतनी मूंगफली में मौजूद होते हैं।
अखरोट, मूंगफली या बादाम, कौन-सा ड्राईफ्रूट है ज़्यादा फायदेमंद ?
इन तीनों नट्स या ड्राईफ्रूट्स को ही हेल्दी कहा जाता है। सबके सेवन से आपको अलग-अलग फायदे प्राप्त होते हैं। चूंकि, बादाम और अखरोट महंगे होने की वजह से सबके बजट में नहीं आते। जबकि, मूंगफली सस्ती होने की वजह पर्याप्त मात्रा में भोजन में शामिल की जा सकती है। पर किसी भी चीज़ का सेवन अधिक मात्रा में करने से सेहत को नुकसान हो सकता है। इसीलिए, सीमित मात्रा में आप जिस भी ड्राईफ्रूट का सेवन करेंगे, वह आपके लिए फायदेमंद साबित होगा।
| --------------------------- | --------------------------- |