Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
विटामिन डी की कमी को दूर करने के लिए इन फूड्स को डाइट में करें शामिल :-
अंडे की जर्दी
अंडे की जर्दी विटामिन डी का एक अच्छा स्रोत है. इसके कई स्वास्थ्य लाभ हैं. प्रोटीन अंडे के सफेद भाग में होता है. फैट और मिनरल अंडे की जर्दी में पाए जाते हैं.
दही
दही विटामिन डी से भरपूर होता है. इसके कई स्वास्थ्य लाभ होते हैं. ये पाचन तंत्र के लिए भी अच्छा है. ये इम्युनिटी को बढ़ाता है और हड्डियों को मजबूत बनाता है.
दलिया
दलिया विटामिन डी का एक बेहतरीन स्रोत है. ये मिनरल और विटामिनों से भरा होता है. इसे नाश्ते में दूध के साथ खा सकते हैं. होल ग्रेन ओट्स खाने से भी डायबिटीज को रोका जा सकता है.
मशरूम
मशरूम आपके आहार में शामिल करने के लिए एक आवश्यक भोजन है. ये विटामिन डी का एक अच्छा स्रोत है. यूवी प्रकाश के संपर्क में आने वाले मशरूम विटामिन डी का अच्छा स्त्रोत होते हैं. आप मशरूम का सेवन पास्ता और सलाद के रूप में कर सकते हैं. इसके अलावा मशरूम में विटामिन बी 1, बी 2, बी 5 और कॉपर जैसे मिनरल्स भी भरपूर होते हैं. मशरूम की अलग-अलग किस्मों में विटामिन डी की मात्रा भी अलग-अलग होती है.
दूध
रोजाना सुबह या सोने से पहले एक गिलास गर्म दूध का सेवन करें. सर्दियों में आप दूध में एक चुटकी हल्दी पाउडर मिलाकर सोने से पहले पी सकते हैं. इससे आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ेगी और आप सभी बीमारियों से दूर रहेंगे. दूध में कैल्शियम भी भरपूर मात्रा में होता है.
सोया प्रोडक्ट्स
आप अपनी डाइट में टोफू, सोयाबीन और सोया मिल्क जैसे सोया प्रोडक्ट्स शामिल कर सकते हैं. इन प्रोडक्ट्स में भरपूर मात्रा में विटामिन डी होता है. सोया विटामिन डी का अच्छा स्त्रोत हैं.
| --------------------------- | --------------------------- |