Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
हिस्टेरेक्टोमी क्या है? (What is hysterectomy?)
हिस्टेरेक्टोमी गर्भाशय (बच्चेदानी) हटाने हेतु की जानेवाली एक शल्य प्रक्रिया है। इस ऑपरेशन के उपरांत आप गर्भधारण नहीं कर पाएंगी।
यदि आपकी रजोनिवृत्ति (menopause)
नहीं हुई है तो आपकी उम्र चाहे कितनी भी क्यों न हो, आपको माहवारी नहीं होगी। रजोनिवृत्ति उसे कहा जाता है जब किसी महिला की माहवारी रुक जाती है जोकि सामान्यत: 45 से 55 वर्ष की उम्र तक होती है।
वर्ष 2012 और 2013 में इंग्लैंड में लगभग 30,500 हिस्टेरेक्टोमी की गई थीं। 40-50 वर्ष की आयु की महिलाओं में हिस्टेरेक्टोमी होना बेहद आम है।
मुझे हिस्टेरेक्टोमी की जरूरत क्यों है? (Why do I need a hysterectomy?)
मादा प्रजनन तंत्र प्रभावित करने वाली स्थितियों के उपचार हेतु हिस्टेरेक्टोमी की जाती है, जिसमें शामिल हैं:
अत्यधिक मात्रा में माहवारी होना
(heavy periods)
लंबी अवधि तक पेल्विक दर्द
(pelvic pain)
नॉन कैन्सरस ट्यूमर (फाइब्रोएड्स)
(non-cancerous tumours (fibroids)
)
ओवेरियन कैंसर
(ovarian cancer), यूटेरिन कैंसर (uterine cancer) , सर्वाइकल कैंसर (cervical cancer) या फैलोपियन ट्यूब के कैंसर
हिस्टेरेक्टोमी एक बड़ा ऑपरेशन है जिससे उबरने में लंबा वक्त लगता है और केवल कम खतरनाक माने जानेवाले सभी प्रकार के उपचार के विकल्पों का प्रयोग करने के उपरांत ही इसपर विचार किया जाता है।
हिस्टेरेक्टोमी क्यूँ जरूरी है (why a hysterectomy is needed),
यदि आपने हिस्टेरेक्टोमी कराई है और इसके साथ ही आपका गर्भाशय (बच्चेदानी) भी हटा दिया गया है, तो आपको यह निर्णय लेना होगा कि क्या आपके सर्विक्स या अंडाशय को भी हटा दिया जाए।
आपका निर्णय सामान्यतः आपकी व्यक्तिगत भावनाओं, चिकित्सा पृष्ठभूमि और आपके डॉक्टर द्वारा दी गई सलाह पर आधारित होगा।
आपको विभिन्न प्रकार के हिस्टेरेक्टोमी तथा उनके विभिन्न पहलुओं पर जानकारी हासिल करनी चाहिए।
हिस्टेरेक्टोमी से पूर्व विचार करने योग्य बातों (things to consider before having a hysterectomy)
के बारे में पढ़ें ।
हिस्टेरेक्टोमी के प्रकार (Types of hysterectomy)
हिस्टेरेक्टोमी विभिन्न प्रकार के होते हैं। आपको जिस प्रकार का हिस्टेरेक्टोमी करनी है वह इस पर निर्भर है कि आपका ऑपरेशन क्यों जरूरी है और आपके गर्भाशय (बच्चेदानी) और आसपास के प्रजनन तंत्र में से कितना स्थान सुरक्षित छोड़ा जा सकता है।
हिस्टेरेक्टोमी के मुख्य प्रकार निम्न हैं:
टोटल हिस्टेरेक्टोमी (total hysterectomy) – इसमें गर्भाशय और सर्विक्स (गर्भाशय की गर्दन) पूर्णतः हटा दिया जाता है; आमतौर पर यह सबसे सामान्य तरह का ऑपरेशन है।
सबटोटल हिस्टेरेक्टोमी (subtotal hysterectomy) - इसमें गर्भाशय (बच्चेदानी) का मुख्य हिस्सा हटाया जाता है, जिससे सर्विक्स निकल जाती है ।
बाइलेट्रल सल्पिंगो-ओफ़ोरेक्टोमी सहित टोटल हिस्टेरेक्टोमी (total hysterectomy with bilateral salpingo-oophorectomy) - इसमें गर्भाशय (बच्चेदानी) गर्भाशय ग्रीवा, फैलोपियन ट्यूब (salpingectomy) तथा अंडाशय (oophorectomy) निकाल दिए जाते हैं।
रैडिकल हिस्टेरेक्टोमी (radical hysterectomy) - इसमें गर्भाशय (बच्चेदानी) और फैलोपियन ट्यूब, वेजाइना का हिस्सा, अंडाशय, लसीका ग्रंथियां व फैटी ऊतक सहित उसके आसपास के ऊतक हटा दिए जाते हैं।
हिस्टेरेक्टोमी तीन प्रकार से होती है:
वेजिनल हिस्टेरेक्टोमी (vaginal hysterectomy) - जहां वेजाइना के ऊपर एक कट लगाकर गर्भाशय (बच्चेदानी) को हटाया जाता है।
एब्डोमिनल हिस्टेरेक्टोमी (abdominal hysterectomy) –इसमें पेट के निचले हिस्से में एक कट लगाकर गर्भाशय (बच्चेदानी) हटाया जाता है।
लेप्रोस्कोपिक हिस्टेरेक्टोमी (कीहोल सर्जरी) (laparoscopic hesterectomy (keyhole surgery)) – इसमें पेट में कई छोटे-छोटे कट लगाकर गर्भाशय (बच्चेदानी) को हटाया जाता है।
हिस्टेरेक्टोमी कैसे किया जाता है
(how a hysterectomy is performed), इसके बारे में और जानने हेतु पढ़ें।
हिस्टेरेक्टोमी की जटिलताएँ (complications of a hysterectomy)
इससे होनेवाले जटिलताओं में निम्न स्थितियाँ होने की थोड़ी सम्भावना है:
अत्यधिक रक्तस्राव (heavy bleeding)
संक्रमण (infection)
आपके मूत्राशय (ब्लैडर) या आंत्र को नुकसान (damage to your bladder or bowel)
जनरल एनेस्थेटिक (general anaesthetic)
के प्रति गंभीर प्रतिक्रिया
हिस्टेरेक्टोमी की जटिलताओं
(complications of a hysterectomy
) के बारे में और जानने हेतु पढ़ें।
हिस्टेरेक्टोमी से उबरना (recovering from hysterectomy)
हिस्टेरेक्टोमी एक बड़ा ऑपरेशन है। आपको सर्जरी के उपरांत पांच दिनों तक अस्पताल में रहना पड़ता है और पूर्णतः ठीक होने में लगभग छह से आठ सप्ताह लग जाते हैं। हिस्टेरेक्टोमी के विभिन्न प्रकार के आधार पर इससे ठीक होने का समय भी भिन्न हो सकता है।
इस दौरान जहां तक संभव हो सके उतना विश्राम करें और कुछ भी भारी न उठाएं, जैसे शॉपिंग बैग। आपको अपने पेट की मांसपेशियों व ऊतकों को ठीक होने के लिए समय देना होगा।
हिस्टेरेक्टोमी से ठीक होने
(recovering from a hysterectomy
) के बारे में और जानने हेतु पढ़ें।
सर्जिकल रजोनिवृत्ति (surgical menopause)
यदि हिस्टेरेक्टोमी के दौरान आपका अंडाशय हटा दिया जाता है, तो ऑपरेशन के तत्काल बाद आपकी रजोनिवृत्ति हो जाएगी, चाहे आप किसी भी उम्र की हो। इसे सर्जिकल मेनोपॉज कहा जाता है।
यदि ऑपरेशन के उपरांत आपका एक या दोनो अंडाशय बरकरार रहते है तो ऐसा हो सकता है कि आपके ऑपरेशन के पांच साल के अंदर आपकी रजोनिवृत्ति होगी।
यदि आपको हिस्टेरेक्टोमी के उपरांत सर्जिकल रजोनिवृत्ति होती है तो ऐसे में आपको हार्मोन रिप्लेसमेंट थेरेपी (एचआरटी)
(hormone replacement therapy (HRT)
) देनी चाहिए।
सर्जिकल रजोनिवृत्ति
के बारे में और जानने हेतु पढ़ें।
हिस्टेरेक्टोमी से उबरना (recovering from a hysterectomy)
हिस्टेरेक्टोमी कराने के उपरांत, आप थकान और कुछ दर्द महसूस कर सकते हैं । इस तरह की सर्जरी के उपरांत यह आम है।
किसी भी दर्द व परेशानी कम करने में मदद हेतु आपको दर्द निवारक दवाएँ दी जाएगी। यदि आप एनेस्थेटिक (anaesthetic)
के उपरांत बीमार महसूस करते हैं, तो आपकी नर्स आपको इससे राहत दिलाने हेतु दवा दे सकती है।
आप इन चीज़ों की ज़रूरत हो सकती हैं:
आपके घावों पर ड्रेसिंग
अपनी बांह में एक ड्रिप
कैथेटर - एक छोटी ट्यूब जो आपके मूत्राशय से मूत्र को संग्रह बैग में ले जाती है।
आपके घाव के नीचे से रक्त निकालने हेतु आपके पेट में एक ड्रेनेज ट्यूब (यदि आपके पेट में हिस्टेरेक्टोमी है) – यह ट्यूब आमतौर पर एक - दो दिनों तक रहती हैं।
रक्तस्राव जोखिम कम करने हेतु आपकी वेजाइना में डाला जाने वाला जालीदार गौज पैक (यदि आपको वेजाइना हिस्टेरेक्टोमी है) - यह आमतौर पर वहां 24 घंटे तक रहता है।
आप थोड़ा असहज भी हो सकते हैं और आपको ऐसा महसूस होगा कि आपको अपनी आंत्र खाली कर लेनी चाहिए (ऐसा कर लें)।
आपके ऑपरेशन के एक दिन बाद आपको थोड़ा चलने हेतु कहा जाएगा। इससे आपके रक्त को सामान्य रूप से प्रवाहित करने में मदद मिलती है, जिससे जटिलताएं जैसे आपके पैरों में रक्त के थक्के (डीप वेन थ्रोम्बोसिस) बढ़ने का खतरा कम रहता है।
एक फिजियोथेरेपिस्ट (physiotherapist)
आपकी गतिशीलता में सहायता हेतु कुछ व्यायाम करना सीखा सकता है। वह आपको ठीक होने में मदद हेतु कुछ पैल्विक फ्लोर मांसपेशियों का व्यायाम भी सिखा सकते है।
कैथेटर हटाने के उपरांत, आप सामान्य रूप से मूत्र त्याग कर पाएंगे। जो टाँके हटाने हैं उन्हें आपके ऑपरेशन के पाँच से सात दिनों बाद निकाल दिया जाएगा।
आपके ठीक होने में लगने वाला समय (your recovery time)
आप कितने समय में ठीक होकर अस्पताल को छोड़ पाएंगे, यह आपकी उम्र और सामान्य स्वास्थ्य स्तर पर निर्भर है।
यदि आपको वेजाइना या लैप्रोस्कोपिक हिस्टेरेक्टोमी हुई है, तो आप एक से चार दिनों के बाद अस्पताल छोड़ सकते हैं। यदि आपको पेट में हिस्टेरेक्टोमी हुई है, तो आमतौर पर आपको अस्पताल से छुट्टी में पांच दिन तक का समय लग जाएगा।
इसके उपरांत आपको चार से छह सप्ताह में अपने डॉक्टर से मिलने के लिए कहा जा सकता है परंतु जब तक कुछ परेशानियां न हों, तब तक अस्पताल में फॉलोअप मुलाकात की जरूरत नहीं पड़ती।
पेट की हिस्टेरेक्टोमी के उपरांत पूर्णत: ठीक होने में लगभग छह से आठ सप्ताह लगते हैं। वेजाइना या लैप्रोस्कोपी हिस्टेरेक्टोमी के बाद ठीक होने में लगनेवाला समय अक्सर कम होता है।
इस अवधि के दौरान, जितना संभव हो सके आप उतना आराम करें और कोई भी भारी चीज़ न उठाएं जैसे शॉपिंग बैग। आपके पेट की मांसपेशियों व आसपास के ऊतकों को ठीक होने में समय की जरूरत होती है।
यदि आप अकेले रहते हैं तो आप अपने ऑपरेशन से उबरने के दौरान अपने स्थानीय एनएचएस प्राधिकारी से सहायता प्राप्त कर सकते हैं। अस्पताल के स्टाफ आपको इस बारे में आगे क्या करना है इस बारे में सलाह दे सकेंगे।
| --------------------------- | --------------------------- |