Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
रूखी त्वचा पर कौन सा तेल लगाएं? जानें सर्दियों में ड्राई स्किन की समस्या दूर करने वाले खास ऑयल:-
1. नारियल तेल - Coconut Oil
सर्दियों में स्किन पर आप नारियल तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। नारियल तेल से स्किन लंबे समय तक मॉश्चराइज होता है। दरअसल, जब आप स्किन पर नारियल तेल लगाते हैं, तो इसे आपकी स्किन काफी तेजी से अवशोषित कर लेती है। अगर आप सर्दियों में ड्राई स्किन से राहत पाना चाहते हैं, तो सप्ताह में 2 से 3 बार नारियल तेल जरूर लगाएं। इससे आपको काफी फायदा होगा।
2. जोजोबा ऑयल - Jojoba Oil
जोजोबा ऑयल सभी तरह की स्किन के लिए फायदेमंद हो सकता है। सर्दियों में ड्राई स्किन को सॉफ्ट करने के लिए आप जोजोबा ऑयल का इस्तेमाल कर सकते हैं। इस तेल के इस्तेमाल से स्किन पर नई कोशिकाओं का निर्माण होता है। जोजोबा ऑयल को स्किन पर लगाने से पहले अपने चेहरे को गर्म पानी से साफ करें। इसके बाद तेल को अपने चेहरे और स्किन पर लगाएं। सप्ताह में दो बार इस तेल को लगाने से ड्राई स्किन की परेशानी दूर हो सकती है।
3. जैतून तेल - Olive Oil
ऑलिव ऑयल में मॉइश्चराइजिंग गुण पाया जाता है, जो स्किन को पोषण प्रदान करने में आपकी मदद कर सकता है। इस तेल में पोलीफेनोल्स का गुण मौजूद होता है, जो सूर्य की किरणों से आपकी स्किन को प्रोटेक्ट करता है। त्वचा पर इस तेल को लगाने के लिए 2 चम्मच ऑलिव ऑयल में 1 से 2 बूंदें लैवेंडर ऑयल मिलाएं। अब इस तेल को अपनी त्वचा पर लगाएं। इससे ड्राई स्किन की परेशानी दूर हो सकती है।
4. बादाम तेल - Almond Oil
सर्दियों में ड्राई स्किन से राहत पाने के लिए आप बादाम तेल भी लगा सकते हैं। बादाम तेल में मॉइश्चराइजिंग गुण मौजूद होता है, जो स्किन को लंबे समय तक हाइड्रेट रखने में आपकी मदद करता है। इसके अलावा यह तेल एंटी-सेप्टिक गुणों से भरपूर है, जो डैमेज स्किन को रिपेयर करने में आपकी मदद कर सकता है। इस तेल को लगाने से पहले थोड़ा सा जिरानियम तेल मिला लें। इससे आपकी स्किन लंबे समय तक हाइड्रेट रहेगी।
5. सरसों तेल - Mustard Oil
सरसों तेल के इस्तेमाल से भी स्किन को हाइड्रेट रखा जा सकता है। इस तेल के इस्तेमाल से आपकी स्किन को भरपूर रूप से पोषण मिलता है। ड्राई स्किन के पैचेस को दूर करने के लिए सरसों तेल को थोड़ा गर्म कर लें। अब इस तेल को उंगलियों की मदद से अपने चेहरे पर लगाएं। रात भर इसे छोड़ दें। इसके बाद सुबह गर्म पानी से अपना चेहरा साफ कर लें। इससे ड्राई स्किन की परेशानी दूर हो सकेगी।
सर्दियों में ड्राई स्किन की समस्या को दूर करने के लिए आप इन तेलों का इस्तेमाल कर सकते हैं। लेकिन ध्यान रखें कि अगर आपकी स्किन ज्यादा ऑयली है, तो तेल को लगाने से पहले अपने चेहरे को अच्छे से साफ कर लें। वहीं, एक बार एक्सपर्ट से जरूर राय लें।
| --------------------------- | --------------------------- |