नाखूनों को कैसे सेट करें?HealthPlanet

Posted on Tue 13th Dec 2022 : 14:13

इन टिप्स को अपनाकर नाखूनों को दें परफेक्ट शेप :-

नाखूनों को फाइल करने से पहले यह जानना जरूरी है कि आपको नाखूनों का कौन-सा आकार रखना है। नाखूनों के 5 बेसिक शेप हैं- अंडाकार, स्कुओवल, वर्गाकार , गोलाकार और नुकीला।

1. हाथों को धोएं

नाखूनों को फाइल करने से पहले अपने हाथों को साबुन और पानी से अच्छी तरह धो लें। ऐसा करने से आपके नाखूनों के अंदर छिपी गंदगी साफ हो जाएगी।

2. हाथों को सुखा लें।

धोने के बाद हाथों को अच्छी तरह सुखा लें। अगर आपने हॉट बाथ लिया हो और आपके हाथ नम हों तो अपने नाखून फाइल ना करें |

3. नाखूनों को फाइल करें

नाखूनों को फाइल आगे-पीछे से ना करें बल्कि अंदर की तरफ से जाते हुए नाखूनों के बाहरी हिस्से से लेकर मध्य तक फाइल करें।

जरूरी बात

1. शुरुआत में धीरे-धीरे फाइल करें। ऐसा करने से नाखून एकसमान और चिकने दिखते हैं।
2. जब आपके नाखून गीले हैं तो उन्हें फाइल ना करें क्योंकि ऐसे में वो टूट सकते हैं |
3. नाखूनों को फाइल करके ज्यादा छोटा ना करें।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info