Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
शरीर में सफेद रक्त कोशिकाओं की कमी है खतरनाक, हो सकती हैं ये गंभीर बीमारियां :-
शरीर के लिए सफेद रक्त कोशिकाएं बहुत ही महत्वपूर्ण होती हैं। ये संक्रामक बीमारियों और बाहरी हानिकारक प्रभावों से शरीर की रक्षा करती हैं। इसी वजह से ये कोशिकाएं प्रतिरक्षा तंत्र का महत्वपूर्ण हिस्सा मानी जाती हैं। बीमारियों से बचाव के लिए इनका स्तर सामान्य बनाए रखने की जरूरत होती है। अगर खून में सफेद रक्त कोशिकाओं की संख्या कम हो जाए, तो शरीर कई रोगों का शिकार हो सकता है। विशेषज्ञ कहते हैं कि सफेद रक्त कोशिकाओं की कमी से ल्यूकेमिया या ब्लड कैंसर, हेपेटाइटिस आदि के होने का खतरा बना रहता है। चूंकि मौजूदा समय में लोगों के खानपान और रहन सहन में काफी बदलाव आ गया है, जिससे शरीर की सफेद रक्त कोशिकाएं (व्हाइट ब्लड सेल्स) कमजोर पड़ रही हैं। इसलिए खानपान में सुधार जरूरी है। आइए जानते हैं कि सफेद रक्त कोशिकाएं बढ़ाने के लिए किन चीजों का सेवन करना चाहिए?
विटामिन-सी बढ़ाता है सफेद रक्त कोशिकाएं
विटामिन-सी न सिर्फ सफेद रक्त कोशिकाओं को बढ़ाता है, बल्कि यह इम्यूनिटी को बढ़ाकर कई तरह के बैक्टीरिया और वायरस से लड़ने में शरीर की मदद भी करता है। नींबू और संतरे में विटामिन-सी की भरपूर मात्रा पाई जाती है। आप इन्हें नियमित आहार में शामिल कर सकते हैं।
ब्रोकली भी है फायदेमंद
ब्रोकली एक ऐसी सब्जी है, जो पोषक तत्वों से भरपूर होती है। इसमें विटामिन-ए, सी, ई और कई एंटी-ऑक्सीडेंट मौजूद होते हैं। विशेषज्ञ कहते हैं कि हर किसी को अपने आहार में ब्रोकली को शामिल करना चाहिए। इससे प्रतिरक्षा तंत्र तो बेहतर बनता ही है, साथ ही यह सफेद रक्त कोशिकाओं को बढ़ाने में भी मदद करता है।
पालक खाएं, सफेद रक्त कोशिकाएं बढ़ाएं
पालक में शरीर के लिए जरूरी सभी पोषक तत्व पाए जाते हैं, जिसमें विटामिन-ए, सी, एंटी-ऑक्सीडेंट्स और बीटा कैरोटीन आदि शामिल हैं। इसके सेवन से प्रतिरक्षा तंत्र मजबूत बनता है और सफेद रक्त कोशिकाओं को बढ़ाने में भी मदद मिलती है, जिससे शरीर बाहरी संक्रमण और बैक्टीरिया से लड़ने में सक्षम हो पाता है।
| --------------------------- | --------------------------- |