Belly line gender prediction in hindi?HealthPlanet

Posted on Fri 10th Jan 2020 : 10:15

Ways to Predict Baby's Gender: इन 9 मजेदार तरीकों से जाने कि आपका बच्चा लड़की है या लड़का !

इन मजेदार तरीकों से जाने कि बच्चा है लड़की या लड़का!
क्या आपको पता है कि जब बेटा पेट में हो तो मां बहुत सुंदर दिखती है और जब बेटी हो तो वह मीठी चीजें खाना चाहती हैं। यह कहा नहीं जा सकता है कि हमारे देश और विदेशों में भी होनेवाले बच्चे का लिंग पता करने के तरीके कितने कारगर और सटीक हैं। लेकिन, इन पुराने तरीकों को इस्तेमाल करने से किसी का नुकसान नहीं होता। साथ ही इन तरीकों पर पूरी तरह भरोसा करना भी अच्छा नहीं। (Ways to predict baby's gender)
Ways to Predict Baby's Gender: घर में किसी छोटे बच्चे के आने की ख़बर इतनी खास होती है कि घर का हर व्यक्ति खुशी से झूम उठता है। बच्चे (Baby) के मां-पिता के साथ-साथ चाचा-चाची, बुआ, दादा-दादी और बड़े भाई -बहनों में भी एक अनोखा उत्साह दिखता है। इसके साथ ही शुरू होती है बच्चे के नाम चुनने (Bbay Names) और उसके साथ समय बिताने के प्लान्स को लेकर बहस। वहीं, बच्चे के हर रिश्तेदार के मन में यह कौतूहल होता है कि आनेवाला बच्चा कैसा होगा? चंचल या शांत स्वभाव का, रात भर जागने या दिनभर खेलने वाला, रोने वाले या नखरे दिखाने वाला।
आने वाले नन्हें मेहमानों यानि बच्चों से जुड़ी हर बात लोगों को रोमांचित करती है। लोग बच्चों के लिए कपड़े, गहने, झूले, बिस्तर बनवाने से लेकर घर की साज-सजावट में भी बदलाव करते हैं। आनेवाला बच्चा लड़का होगा या लड़की इसी उत्सुकता में कई बार लोग दोनों के लिए शॉपिंग (Shopping for Baby) करते हैं और वैसी ही अन्य तैयारियां भी करते हैं। कुछ लोग बच्चों के नामों की लिस्ट उसी दिन से तैयार करने लगते हैं ,जबसे उन्हें बच्चे के आने की ख़बर मिलती है। (Announcing Pregnancy) तो वहीं, कुछ लोग इस बात पर शर्त भी लगाते हैं कि आनेवाला बच्चा लड़का है या लड़की। इन सब बातों से आप भी अंदाज़ा लगा ही सकते हैं कि किसी भी बच्चे का जन्म उसके परिवार के लिए कितनी बड़ी खुशखबरी होती है।
गर्भ में लड़का है या लड़की ? कैसे लगाते थे हमारे पूर्वज अनुमान ?

प्रेगनेंसी ( Pregnancy) के दौरान माता-पिता के साथ घरवालों और रिश्तेदारों में भी काफी उत्सुकता (Baby Boy Pregnancy Test) देखी जाती है। सभी जानना चाहते हैं कि आनेवाला बच्चा लड़की है या लड़का (Baby Boy Pregnancy Test)। वैसे, तो भ्रूण का लिंग परीक्षण हमारे देश में क़ानूनी अपराध है।लेकिन, इन जटिल बातों के परे वे लोग जो आनेवाले बच्चे के सही तरीके से स्वागत और उससे जुड़ी तैयारियां करना चाहते हैं। वे इसके लिए घरेलू तरीके इस्तेमाल करते हैं। (Ancient ways to predict baby's Gender)

यह कहा नहीं जा सकता है कि हमारे देश और विदेशों में भी होनेवाले बच्चे का लिंग (Baby Boy Pregnancy Test) पता करने के तरीके कितने कारगर और सटीक हैं। लेकिन, इन पुराने तरीकों को इस्तेमाल करने से किसी का नुकसान नहीं होता। साथ ही इन तरीकों पर पूरी तरह भरोसा करना भी अच्छा नहीं। तो क्या आपके आसपास के लोग भी दे रहे हैं ढ़ेर सारी सलाहें। तो जानिए प्रेगनेंसी में सलाह अच्छी है या बुरी।


प्रेगनेंसी में ऐसे पता लगाएं बेबी गर्ल आएगी या बेबी बॉय (Ways to predict baby's gender)
पेट का आकार :

जी हां, हमारे देश में एक पुरानी मान्यता है कि मां के पेट के आकार से आसानी से पता लगाया जा सकता है कि होनेवाला बच्चा लड़का है या लड़की। (Ways to predict baby's gender) अगर आपका पेट आगे की तरफ निकला हुआ है तो हो सकता है कि आपके पेट में बेटा (Baby Boy Pregnancy Test) हो। जबकि दूसरी तरफ अगर आपका पेट गोल सुदृढ़ और बड़ा दिखायी पड़ता है तो हो सकता है कि आपके घर एक नन्हीं राजकुमारी आनेवाली है।
बच्चे का लात मारना (Baby Boy Pregnancy Test):

बच्चे पेट में लात मारते ही हैं। लेकिन बच्चा कितनी बार और कहां लात मारता है इससे पता लगाया जा सकता है कि बच्चा लड़की है या लड़का। जी हां, ऐसा कहा जाता है कि पेट में रहते हुए बच्चा अगर पसली के पास लात मारे तो वह लड़की है। जबकि पेट के निचले हिस्से में लात मारे तो ऐसा माना जाएगा कि होनेवाला बच्चा लड़का (Ways to predict baby's gender) है।
मूड स्विंग (Symptoms of Pregnancy):

जर्नल साइकोलॉजी एंड बिहेवियर में छपी एक स्टडी के आधार पर यह कहा जा सकता है कि वो महिलाएं जिन्हें प्रेगनेंसी के पहले ट्राइमेस्टर (पहली तिमाही) के दौरान किसी विशेष बात और दूसरी-तीसरी तिमाही में हर बात पर दुख या पछतावा महसूस हो, तो ऐसा कहा जाता है कि होनेवाला बच्चा लड़का होगा (Baby Boy Pregnancy Test) जबकि, पेट में लड़की होने (Ways to predict baby's gender) पर मां मिली-जुली भावनाएं महसूस करती हैं। वैसे इससे एक बात का तो अंदाजा लगाया ही जा सकता है कि पुरुष हर बात के लिए बेचैन क्यों रहते हैं।

Virat-Anushka: शादी की तीसरी सालगिरह मना रहे विराट कोहली और अनुष्का शर्मा, हर लड़के को अच्छा पति बनने के लिए विराट से सीखनी चाहिए 4 बातें
खाने से नफरत :

क्या आपने कभी सोचा है जहां प्रेगनेंसी के दौरान बहुत-सी महिलाएं बहुत ज़्यादा खाना खाती हैं वहीं कुछ को खाने से नफरत क्यों होने लगती है! दरअसल यह बदलाव बच्चे के जेंडर पर भी निर्भर करता है। जी हां, एक स्टडी के अनुसार जिन मांओं को खाने से नफरत या खाना खाने के बाद उल्टी की शिकायत बहुत अधिक होती है उनका होनेवाला बच्चा लड़का होता है। एक स्टडी के अनुसार मां के शरीर को एक नर भ्रूण को अधिक सुरक्षा प्रदान करनी पड़ती है क्योंकि नर भ्रूण मादा भ्रूण से अधिक असुरक्षित है। अपने बच्चे के टिफिन में कभी न पैक करें ये 5 चीजें

Nausea: अनुष्का शर्मा ने बताया प्रेगनेंसी में जी मिचलाने पर क्या करती थीं वो, गर्भावस्था में मतली से राहत के लिए आज़माएं ये 3 घरेलू उपाय
चुनिंदा चीजें खाना:

प्रेगनेंसी में मीठा खाना औरतों को पसंद आता है। क्या, आपको दिनभर मिठाई और आईसक्रीम खाने का मन करता है? तो तय है कि आप एक लड़की को जन्म देनेवाली हैं। दरअसल लड़कियां अच्छी और मीठी चीजों से बनती हैं। लेकिन अगर आपको मसालेदार चीजें खाने का मन हो तो समझ जाइए कि आपके घर में एक छोटे नवाब आने वाले हैं।

Pani Puri Health Benefits: सनी लियोनी और अनुष्का शर्मा को खूब पसंद है गोलगप्पों का स्वाद, जानें पानी पुरी खाने के हेल्दी फायदे
ब्रेस्ट साइज में बदलाव:

प्रेगनेंसी के दौरान आपके ब्रेस्ट्स में भी कई बदलाव होते हैं। अगर आपके ब्रेस्ट अपने आकार से भारी, मज़बूत और बड़े महसूस हों तो आपको एक बेटी होनेवाली है और अगर आपके ब्रेस्ट्स में कोई विशेष बदलाव नहीं होता तो हो सकता है कि आपको एक बेटा होनेवाला है। अगर आप भी अपने ब्रेस्ट के बड़े आकार से परेशान हैं तो ब्रेस्ट साइज़ कम करने के लिये योगासन करें।
फेस रीडिंग (Face Reading):

आप प्रेगनेंसी के दौरान कैसी दिखती हैं? क्या आपके बाल बेजान हो गए हैं और क्या आपको पिम्पल भी हो रहे हैं? तो अगर बड़े-बुज़ुर्गों की बात माने तो आपके गर्भ में एक बेटी है। जी हां, इन्हें लड़का होने के संकेतों के तौर पर देखा जाता है। लड़का होने के उपाय लेकिन अगर आप बहुत सुंदर दिखने लगी हैं, आपके बाल सुंदर और नाखून चमकीले हो गए हैं तो आपको बेटा होनेवाला है। वैसे बहुत से लोग इन बातों को पूरी तरह से उल्टा भी कहते हैं।

ब्रेस्टफीड कराने वाली मांओं के लिए फायदेमंद है अजवायन।
वेडिंग रिंग टेस्ट :

क्या आप जानते हैं कि यह टेस्ट दुनियाभर में ट्राई किया जानेवाला तरीका है? जी हां, इस टेस्ट में लोग शादी या सगाई की अंगूठी को एक धागे से बांधकर मां के पेट पर बांधते हैं। अगर यह अंगूठी आगे-पीछे जाती है तो होनेवाली संतान लड़का होती है और अगर यह गोल-गोल घूमती है तो पेट में लड़की है। इसी तरह पेन्डलम मेथड भी अपनाया जाता है। जहां एक सुई को किसी धागे से बांधा जाता है। मां को बिस्तर पर पीठ के बल लिटाकर इसे मां के पेट के सामने लटकाया जाता है। अगर सुई गोल-गोल (घड़ी की दिशा में) घूमती है तो आनेवाला बच्चा लड़की है और अगर नहीं तो वह लड़का है।
भ्रूण की धड़कन :

यह तरीका थोड़ा विश्वसनीय और वैज्ञानिक प्रतीत होता है। हालांकि इसका कोई सबूत नहीं है। ऐसा माना जाता है कि अगर भ्रूण की धड़कन या हार्ट रेट140 बीएमपी से कम है को वह एक लड़का (Baby Boy Pregnancy Test) है और यह रेट ज्यादा है तो आप एक बेटी का स्वागत करने के लिए तैयार हो जाइए।

नोट- हर प्रेगनेंसी अलग है और उसके लक्षण भी। हर प्रेगनेंसी में मां को अलग-अलग लक्षण महसूस होते हैं और अगर आप वे लक्षण महसूस कर रही हैं जो गर्भ में एक लड़की के होने पर होते हैं। लेकिन आपको बेटा पैदा होता है तो दुखी न हों, तो दुखी न हों। आखिरकार बच्चा तो खुशियों की पोटली और आशिर्वाद है तो भला उसके लड़के या लड़की होने से क्या फर्क पड़ता है।

प्रेगनेंसी को बनाएं खास, अपनी पत्नी के लिए करें ये काम (Couple relationship during Pregnancy) :

किसी भी परिवार (Couple relationship during Pregnancy) के लिए प्रेगनेंसी एक बहुत ही खास समय हो सकता है। क्योंकि, इससे ना केवल परिवार में एक नया सदस्य आता है। बल्कि, इससे घर में नयी ऊर्जा और नयी उमंग आती है। लेकिन, प्रेगनेंसी जहां ढेर सारी खुशियां लाती है। वहीं, प्रेगनेंट महिला के लिए यह समय बदलाव का समय होता है। ऐसे में, बॉडी, माइंड, रिलेशनशिप और प्रेगनेंट महिला की पहचान भी बदल जाती है।

इसीलिए, बहुत ज़रूरी है कि प्रेगनेंसी के समय प्रेगनेंट महिला का पति उनका खास ख्याल रखे। प्रेगनेंसी के समय हेल्दी रिलेशनशिप प्रेगनेट महिला के तनाव और परेशानियों को कम करता है। (Pregnancy Care)
प्रेगनेंसी के समय मनमुटाव, झगड़े और बहस से बचें। अगर, ऐसी स्थितियां बनती हैं। तो, उन्हें जल्द से जल्द निपटाएं।
अपनी पत्नी के साथ बैठकर इस बात पर चर्चा करें। कि, बच्चे के जन्म के बाद किस तरह आप दोनों स्थिति को कैसे सम्भालेंगे। ऐसे ही, अपने पार्टनर द्वारा किए गए अच्छे कामों की तारीफ करें।
प्रेगनेंसी के दौरान घर के कामों और प्रेगनेंसी केयर से जुड़ें कामों को बांट लें। क्योंकि, इससे ना केवल आपके पार्टनर को आराम मिलेगा। बल्कि, बच्चे के विकास का ट्रैक और डेवलपमेंट के बारे में आपको जानकारी रहेगी। इसी तरह, बच्चे की देखभाल में भी अपनी पत्नी का हाथ बटाएं। इससे, उन्हें आराम मिलेगा और तनाव कम होगा। तो वहीं, आप दोनों का रिश्ता भी बेहतर और गहरा बनेगा।
बच्चे के आने से पहले, डायपर ट्रेनिंग, दवाइयां पिलाने और फॉर्मूला मिल्क बनाने जैसे काम सीख लें। (Ways new fathers can help in baby care)

solved 5
wordpress 6 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info