healthplanet.net

Posted on

नौवें महीने में डिलीवरी से ठीक पहले इस समय नीचे खिसकता है बच्‍चा, जानकर हो जाएं तैयार
प्रसव पीड़ा से पहले जब शिशु पूरी तरह बाहर निकलने को तैयार हो जाता है, वह गर्भ से खिसक कर श्रोणि में आ जाता है।
शिशु को गर्भाशय में सही जगह की जरूरत होती है, ताकि वह गर्भ नलिका से होते हुए बाहर की ओर निकल सके। हालांकि यह बताना बिल्कुल नामुमकिन है कि शिशु किस समय जन्म लेगा, ऐसे में जब शिशु श्रोणी में खिसक जाता है, तो इसे प्रसव के लक्षण के तौर पर समझा जाता है।
​बच्चा कब खिसकता है

बच्चा अमूमन गर्भावस्था के 34वे और 36वे सप्ताह में खिसकता है। लेकिन कुछ महिलाओं में ऐसा प्रसव पीड़ा के कुछ क्षण पहले भी हो सकता है। खासकर उन महिलाओं में यह ज्यादा होता है, जो पहली बार गर्भवती हुई हैं। जो महिलाएं एक से ज्यादा बार गर्भवती हो चुकी हैं, उनके गर्भ में बच्चे नीचे की ओर नहीं खिसकते।

यदि आपको महसूस हो रहा है कि आपका बच्चा जगह से खिसक गया है, तो एक बार डाॅक्टर से संपर्क कर लें। बच्चे की सही पाॅजिशन के बारे में जान लें ताकि प्रसव के दौरान कोई समस्या न हो। आमतौर पर गर्भ में बच्चे की पोजीशन बदलती रहती है। लेकिन जन्म के कुछ समय पहले बच्चे नीचे की ओर खिसक जाते हैं।
​गर्भावस्था में बच्चे के खिसकने के संकेत

जैसे-जैसे बच्चा नीचे की ओर खिसकता है, आप खुद में निम्न बदलाव महसूस कर सकती हैं-

पेट में बदलाव - आप अपने पेट को नीचे की ओर पहले से ज्यादा लटका हुआ महसूस करेंगी।
सांस लेने में आसानी होगी - नीचे की ओर बच्चे के खिसकने से आपको सांस लेने में सहजता होगी।
श्रोणि में दबाव - जैसे ही आपको लगेगा कि बच्चा नीचे खिसक गया है, आपको श्रोणि में दबाव और दर्द महसूस होने लगेगा।
योनि से स्राव बढ़ेगा - बच्चा जैसे ही श्रोणि में पूरी तरह आ जाता है, वह सर्विक्स पर दबाव बनाने लगता है। इससे आपका म्यूकस प्लग छूट जाता है, जे कि गुलाबी और जैली किस्म स्राव होता है। यह म्यूकस प्लग गर्भाशय में किसी भी बैक्टीरिया को गर्भावस्था के दौरान गर्भाशय ग्रीवा में घुसने से रोकता है।

बच्‍चा नीचे आने के लक्षण

बार-बार पेशाब आना - प्रसव के दौरान बच्चे का मुंह जैसे ही बाहर की ओर निकलने को होता है, महिला को बार-बार पेशाब आता है।
पीठ दर्द - बच्चे के खिसकने के कारण महिला की पीठ की मांसपेशियों में दर्द बढ़ जाता है।
भूख बढ़ जाती है - बच्चे के नीचे की ओर खिसकते ही पेट का दबाव और छाती में जलन कम हो जाती है। इस वजह से भूख बढ़ जाती है।
बवासीर - गर्भावस्था में महिला की श्रोणि में बच्चे के सिर का दबाव बनता है। इसी कारण बवासीर होता है। इन दिनों लगातार दर्द, स्राव और ब्लीडिंग होने पर तुरंत डाॅक्टर के पास जाएं।

​जब बच्चा प्रसव के समय नीचे की ओर न खिसके तो क्या करें

कई बार डिलीवरी की तारीख आने के बावजूद बच्चा नीचे की ओर नहीं खिसकता है। इसका मतलब यह नहीं है कि आप चिंतित हो जाएं। आप कुछ टिप्स के सहयोग से बच्चे की नीचे की ओर खिसकने में मदद कर सकती हैं।

गर्भाशय ग्रीवा खोलने के लिए सही एक्सरसाइज करें।
इस दौरान क्रॉस लेग करके न बैठें। यह पोजीशन बच्चे को पीछे की ओर धकेलती है।
आगे की ओर झुक कर बैठे जिससे बच्चा श्रोणि की ओर खिसकता है।
स्क्वाट्स करें।

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info