9 महीने में सफेद पानी क्यों आता है?HealthPlanet

Posted on Fri 3rd Feb 2023 : 11:56


गर्भावस्था में सफेद पानी गिरने के कारण

गर्भावस्था के दौरान, महिला का शरीर ज्यादा एस्ट्रोजन का उत्पादन करता है, जिस कारण सफेद स्राव बढ़ जाता है (2)।
जैसे-जैसे गर्भ में शिशु का विकास होता है, तो उसके सिर से गर्भाशय ग्रीवा पर दबाव बढ़ता है, जिस कारण स्राव बढ़ने लगता है। ऐसा ज्यादातर गर्भावस्था के अंतिम चरण में होता है।
गर्भावस्था के दौरान ग्रीवा और योनि की दीवार नरम हो जाती है, जिससे सफेद तरल निकलता है, जो योनि के जरिए होने वाले संक्रमण से बचाव करता है।
आइए, अब प्रेगनेंसी की तीनों तिमाही में होने वाले सफेद स्राव के बारे में जानते हैं।

तीनों तिमाही में सफेद स्राव में अंतर

प्रेगनेंसी की पहली तिमाही में सफेद पानी

गर्भावस्था की पहली तिमाही में यह स्राव रंगहीन और पतला होता है। हालांकि, यह समय के साथ गाढ़ा होता जाता है। अगर गर्भावस्थी पहली तिमाही में सफेद पानी के कुछ असामान्य लक्षण दिखाई दें, तो एक बार डॉक्टर से संपर्क कर लेना चाहिए। सफेद पानी के असामान्य लक्षणों के बारे में हमने इस लेख में आगे बताया है।

प्रेगनेंसी की दूसरी तिमाही में सफेद पानी

प्रग्नेंसी की दूसरी तिमाही में सफेद पानी अंडे के सफेद भाग की तरह दिखता है। वहीं, अगर सफेद पानी के साथ खून आने लगे, तो डॉक्टर से संपर्क करें।

प्रेगनेंसी की तीसरी तिमाही में सफेद पानी

गर्भावस्था की तीसरी तिमाही तक सफेद पानी ज्यादा मात्रा में निकलना शुरू हो जाता है। चूंकि, इस तिमाही तक शिशु का काफी हद तक विकास हो चुका होता है, इसलिए शिशु के सिर से गर्भाशय पर दबाव पड़ता है, जिस कारण यह स्राव होता है। इसके अलावा, कभी-कभी तीसरी तिमाही में सफेद पानी के साथ रक्त के थक्के भी दिखाई दे सकते हैं। हालांकि, यह सामान्य है, लेकिन फिर भी इस बारे में डॉक्टरी परामर्श लेना जरूरी होता है।

गर्भावस्था के आखिरी समय में सफेद पानी आना

गर्भावस्था के दौरान म्यूकस प्लग ग्रीवा के मार्ग को अवरुद्ध करता है, ताकि गर्भाशय में किसी तरह का बैक्टीरिया प्रवेश न कर सके। ऐसे में गर्भावस्था के आखिरी समय में यह म्यूकस प्लग योनि की ओर खिसकने लगता है। इस दौरान गर्भवती को साफ, गुलाबी या हल्का रक्त वाला वजाइनल डिस्चार्ज हो सकता, जिसे ‘शो’ कहा जाता है। आमतौर पर यह लेबर शुरू होने के कुछ दिन पहले होता है.

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info