Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
लहसुन और शहद एक साथ मिलाकर खाने से मिलते हैं कमाल के फायदे
शहद और लहसुन बारे में कही गई बातों से समझा जा सकता है कि ये दोनों ही भोज्य पदार्थ गुणों की खान हैं। आइए, जानते हैं कि इन्हें एक साथ मिलाकर खाने पर शरीर में किसी तरह के करिश्माई परिवर्तन देखने को मिलते हैं...
लहसुन के इन गुणों से मिलते हैं ऐसे फायदे
-लहसुन में कई तरह के बायोऐक्टिव कंपाउंड्स पाए जाते है, जो आपके शरीर को कई तरह की बीमारियों से बचाते हैं। इनमें हार्ट की बीमारी से लेकर त्वचा संबंधी रोग भी शामिल हैं।
-जो लोग नियमित रूप से अपने भोजन में लहसुन का उपयोग करते हैं, उनका हार्ट लंबे समय तक सुरक्षित रहता है और आमतौर पर ऐसे लोगों को हृदय संबंधी बीमारियों का सामना नहीं करना पड़ता है।
तीखी गंध और स्वाद का कमाल
-एलिसिन (Allicin)लहसुन का एक ऐसा बायोऐक्टिव कंपाउंड है, जो मुख्य रूप से ताजे कटे लहसुन में ही पाया जाता है। इस कंपाउंड का लहसुन के गुण, स्वाद और सेहत के गुणों में अहम रोल होता है।
-दरअसल, लहसुन में पाए जानेवाले कंपाउंड्स आपके शरीर में भोजन को सही तरीके से पचाने और भोजन के सभी गुणों को शरीर द्वारा अवशोषित किए जाने की प्रक्रिया में प्रभावी भूमिका निभाते हैं। इससे आपके शरीर के सभी अंगों को भोजन का पूरा पोषण मिलता है और आप निरोगी बनते हैं।
गुणों का खजाना लहसुन
-लहसुन में कैल्शियम, आयरन, कॉपर, पोटैशियम और फास्फोरस प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। इसके यही गुण इसे उत्तम औषधि बनाते हैं। क्योंकि ये सभी पोषक तत्व आपके शरीर को अंदर से पोषण देने के लिए आवश्यक होते हैं।
-आयरन ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाता है तो कैल्शियम हड्डियों को मजबूती देता है। फास्फोरस मास और मज्जा की सेहत बनाए रखता है तो कॉपर और पोटैशियम संपूर्ण सेहत को बनाए रखने में इन सभी तत्वों का साथ निभाते हैं।
-दरअसल, शरीर को स्वस्थ रखने में ये सभी पोषक तत्व एक दूसरे के पूरक के रूप में काम करते हैं। किसी एक भी तत्व की कमी शरीर को कमजोर और रोगी बनाने के लिए काफी होती है। लेकिन हर दिन लहसुन के उपयोग से आप अपने शरीर की ये सभी जरूरतें पूरी कर सकते हैं।
बात शहद की करते हैं
-शहद के बारे में आप जानते हैं कि यह एक संपूर्ण आहार है। यानी शरीर के लिए जरूरी सभी पोषक तत्वों का एक संतुलित मिश्रण। इसके अलावा शहद के गुणों के बारे में विस्तार से पढ़ने के लिए आप यहां दिए गए क्लिक कर सकते हैं... आपका दिल जीत लेंगे शहद खाने के ये 7 फायदे
ऐसे तैयार करें लहसुन और शहद का मिश्रण
-आप एक लहसुन की कलियों को अलग-अलग करके उन्हें छील लीजिए और कांच के एक छोटे जार में डालते रहिए।
-जब सारी कलियां छिल जाएं तो इस जार में उतना शहद मिक्स कर लीजिए कि लहसुन पर अच्छी तरह से शहद की कोटिंग हो जाए।
-अब आप इस जार को अच्छी तरह बंद कर दीजिए और तीन से चार दिन बाद आप इस जार से हर दिन सुबह एक कली निकालकर खा सकते हैं।
-यदि आप अपने शरीर की चर्बी कम करना चाहते हैं तो इस जार में से लहसुन की एक कली हर दिन सुबह खाली पेट खाएं। आपको लाभ होगा। आपका पेट साफ रहेगा और शरीर में दिनभर एनर्जी बनी रहेगी।
| --------------------------- | --------------------------- |