Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
4 से 5 साल के बच्चे का फूड चार्ट (4 to 5 year old kids food chart)
चार से पांच साल की उम्र में बच्चे एनर्जी का बंडल होते हैं यानी आप उन्हें थकते हुए नहीं देखेंगे। वो या तो आपको खेलते दिखेंगे या फिर घर में कोई नया एक्सपेरिमेंट करते हुए। आप उन्हें सोने या आराम करने के लिए कहेंगे, तो वो खेल में लग जाएंगे। अब जब बच्चे इतनी एनर्जी खर्च करेंगे, तो उनके लिए खाने में पोषक तत्वों की कमी (Nutritional deficiencies) बिल्कुल नहीं होनी चाहिए। आपको बच्चे को इस उम्र में बैलेंस डायट देने की जरूरत है। बच्चे को खाने में क्या देना चाहिए, हो सकता है कि आपको इस बात को लेकर बहुत सारा कंफ्यूजन हो! परेशान होने की जरूरत नहीं है क्योंकि हम आपको यहां 4 से 5 साल के बच्चे का फूड चार्ट (4 to 5 year old baby food chart) के बारे में जानकारी दे रहे हैं। जानिए कौन-से फूड्स आपके बच्चे की एनर्जी को बढ़ाने का काम कर सकते हैं।
सुबह उठने के बाद – कुछ नट्स और दूध
ब्रेकफास्ट – इडली / डोसा / उपमा / पोंगल / दलिया / ऑमलेट / उबले अंडे(Boiled eggs) / या इनमें से कुछ भी, जो आपके घर में नाश्ते में बनता हो।
स्कूल में – जैम के साथ ब्रेड/कॉर्न (Corn)/ मौसमी फल/ वेजीटेबल स्टफिंग के साथ परांठा या फिर वेजीटेबल्स सैंडविच।
लंच में बच्चों का खाना – सांबर/रसम/दही के साथ चावल/ चावल किसी भी सब्जी के साथ/ अगर आप नॉनवेज खाते हैं, तो सब्जियों के साथ ही नॉनवेज भी एड किया जा सकता है। आप बच्चे की पसंद का ध्यान रखें और उसे जबरदस्ती न खिलाएं।
शाम का नाश्ता – एक गिलास दूध के साथ बिस्किट/मूंगफली (Peanut)/ बनाना चिप्स आदि।
रात का खाना– दाल या किसी भी सब्जी के साथ चावल या चपाती। अगर बच्चा चपाती या फिर रोटी नहीं खाता है, तो उसे आप ब्रेड भी दे सकते हैं। बच्चों को चावल ज्यादा पसंद आते हैं, तो आप उन्हें चावल दे सकते हैं।
वजन के हिसाब से तय करें 4 से 5 साल के बच्चे का फूड चार्ट (4 to 5 year old baby food chart):
4 से 5 साल के बच्चे का फूड चार्ट (4 to 5 year old baby food chart) तैयार करते समय आपको बच्चे की डायटरी रिकमंडेशन के बारे में जानकारी होनी चाहिए। उम्र के अनुसार बच्चों की डायटरी रिकमंडेशन बदल जाती है। अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन के अनुसार 4 से 5 साल बच्चे की डायटरी रिकमंडेशन निम्नलिखित है।
कैलोरी: 1200 से 1400 किलो कैलोरी
वसा या फैट: 25% से 30%
वसा रहित दूध/डेयरी: 2 कप
लीन मीट/बीन्स: 85 से 115 ग्राम
फल: 1.5 कप
सब्जियां: 1 कप से 1.5 कप
अनाज: 115 से 140 ग्राम
सभी बच्चे एक जैसे नहीं होते हैं। यानी कुछ बच्चों का वजन कम होता है या फिर कुछ बच्चों का वजन अधिक हो सकता है। 4 से 5 साल के बच्चे का वजन एक जैसा नहीं होता है। बच्चे का वजन हाइट के अनुसार होता है। आप इसके बारे में डॉक्टर से जानकारी ले सकते हैं और साथ ही समय-समय पर बच्चे के वजन की जांच भी कराएं।
अगर बच्चे का वजन ज्यादा है, तो बच्चे के खाने में फ्राइ़ड फूड्स, प्रोसेस्ड फूड्स (Processed foods) आदि शामिल न करें। बच्चों को सॉफ्ट ड्रिक्स या फिर स्वीट ड्रिंक्स न दें क्योंकि इनमें अधिक मात्रा में शुगर होता है। अगर बच्चे का वजन कम है, तो आपको बच्चे की डायट में वेजीटेबल्स (Vegetables) के साथ ही फ्रूट्स, डेयरी प्रोडक्ट (Dairy products) आदि शामिल करने चाहिए। 4 से 5 साल के बच्चे का फूड चार्ट (4 to 5 year old baby food chart) बनाते समय अगर आपको कोई समस्या हो, तो आप इस बारे में डॉक्टर से भी जानकारी लेनी चाहिए। हैलो स्वास्थ्य किसी भी प्रकार की चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार उपलब्ध नहीं कराता है।
| --------------------------- | --------------------------- |