Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
आपकी प्रेगनेंसी की दूसरी तिमाही का तीसरा सप्ताह होगा और अब आपका शिशु काफी बढ़ा हो चुका होगा। आपका मन खुशी से एक ओर झूम रहा होगा तो वहीं प्रेगनेंसी हार्मोंस की वजह से सेक्स में दिलचस्पी भी बढ़ सकती है।
अपनी प्रेगनेंसी के 15वें हफ्ते में आपको प्रेगनेंसी की पहली तिमाही की तुलना में कम परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। लेकिन हर दिन के साथ आपके भीतर पल रहे बच्चे का विकास हो रहा है। उसकी बढ़ती जरूरतों के मुताबिक आपके शरीर में भी कुछ बदलाव आएंगे।
प्रेगनेंट महिला के शरीर में बदलाव
अब आपको अपने शरीर में बदलाव दिखने शुरू हो सकते हैं। पेट, ब्रेस्ट और निप्पल का आकार पहले से बढ़ चुका होगा। वहीं आपने अब ढीले कपड़े भी पहनने शुरू कर दिए होंगे।
अब कुछ ही सप्ताह में लगभग 17 से 20वें सप्ताह में आपको अपने बच्चे की किक या मूवमेंट भी महसूस होने लगेगी। इस समय आपको आने वाले समय की चिंता हो सकती है जैसे कि शिशु के विकास को लेकर या डिलीवरी के बारे में।
शरीर में आए बदलावों के कारण आपकी सेक्स ड्राइव में वृद्धि होगा और आपका सेक्स करने का अब अधिक मन कर सकता है। कूल्हों में दर्द और स्किन पर खुजली महसूस होनी शुरू हो सकती है।
आपके बच्चे का आकार
आपके बच्चे का आकार अब एक संतरे के बराबर हो गया होगा। उसका वजन लगभग 70 ग्राम के आसपास है। यह नन्हा मेहमान अब आपके पेट में चैन से नहीं बैठेगा।
वह कुदरती तौर पर हर पल उन चीजों को बार-बार दोहराएगा जो उसे आपके पेट से बाहर आकर करनी हैं ताकि उसका जीवन बना रहे। मसलन, हाथ-पैर चलाना, निगलना, अपना अंगूठा या उंगली चूसना, सुनना, आंखों का इस्तेमाल करना। आपको हैरानी होगी लेकिन वह आपकी धीमी सी आवाज आपके पेट के भीतर सुन पा रहा है और जब वह इस दुनिया में आएगा तो इन्हीं आवाजों के जरिए वह आपको पहचान पाएगा।
प्रेगनेंसी के 15वें हफ्ते के लक्षण
15वें हफ्ते में लगभग वही लक्षण रहेंगे जो पिछले हफ्ते थे। बस आपका वजन अब तेजी से बढ़ने लगेगा। इसके अलावा आपको निम्न लक्षण दिखाई देंगे:
मसूड़ों से खून निकलने की समस्या :
प्रेगनेंसी हॉर्मोन की वजह से आपके मसूड़े लाल और फूले से दिखाई देंगे। कभी-कभी इनमें हल्की दुखन और कभी खून भी निकलेगा। इसलिए जरूरी है कि नियमित रूप से मुंह की देखभाल करती रहें। समय पर मंजन करना न भूलें। डिलीवरी के बाद यह समस्या अपने आप ठीक हो जाएगी।
सीने में जलन और अपच :
आपका गर्भाशय आपके पाचन तंत्र की जगह घेरने लगा है। इसलिए भूख होने के बावजूद आप जैसे ही ज्यादा खाना खाएंगी फौरन सीने में जलन और अपच की शिकायत होने लगेगी। इसलिए कई बार थोड़ा-थोड़ा करके खाना खाएं। हल्का खाएं, पोषक भोजन लें।
कभी-कभी सिरदर्द :
प्रेगनेंसी के दौरान शरीर और सिरदर्द चलता रहेगा। इसके लिए दर्द निवारक गोलियां खाने से बचें। इनका आपके अजन्मे बच्चे पर गलत असर पड़ सकता है। सिर पर बाम, ठंडी पट्टी वगैरह रखकर इससे निबटें।
चक्कर आना :
अचानक उठने या झुकने पर चक्कर आने की समस्या हो सकती है इसलिए आराम से चलें फिरें। चक्कर आने पर आराम से किसी सुरक्षित जगह बैठ या लेट जाएं।
भूलने की समस्या :
इस अवस्था को प्रेगनेंसी ब्रेन कहते हैं। हो सकता है आप छोटी-छोटी चीजें भूलने लगें। पर परेशान होने की जरूरत नहीं है यह अस्थायी है।
अन्य लक्षण :
इसके अलावा सूजन, पेट के साइड में दर्द होना,, नाक से खून आना, पेट फूलने और कब्ज, ब्रेस्ट में दर्द, पैरों में ऐंठन, गर्मी लगना, चक्कर आना, पेशाब में इंफेक्शन की शिकायत भी हो सकती है।
प्रेगनेंट महिलाएं इस समय क्या करें
इस समय आपको भूख ज्यादा लग सकती है। तो बेहतर होगा कि आप पौष्टिक और हेल्दी डायट लें ताकि आप और शिशु दोनों स्वस्थ रहें। जो भी कैलोरी लें, उसमें पोषण की भी मात्रा जरूर होनी चाहिए। फल, सब्जियों और साबुत अनाज को डायट में शामिल करें।
इस सप्ताह आपका हल्का सा वजन बढ सकता है। जितना भी हो सके पौष्टिक आहार लें। अपने डॉक्टर से लगातार संपर्क में रहें। मेहनत वाले
| --------------------------- | --------------------------- |