Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
15 महीने के बच्चे का विकास
आपके बच्चे की 15 महीने की आयु तक उसका संज्ञानात्मक विकास, मोटर स्किल व भाषा का विकास तेजी से होता है। इस समय के आस-पास वह अनेक पड़ावों को पूर्ण करता है और साथ ही अपने नजदीक की दुनिया को जानना व समझना शुरू कर देता है।
शारीरिक विकास
15 महीने की आयु तक बच्चा पूरे घर में घूमने लगेगा, इधर-उधर जाने के लिए उत्साहित होगा, बिस्तर से उतरने का प्रयास करेगा, बाहर निकलने का प्रयास करेगा और ऐसी कई गतिविधियों को संभालने के लिए आपको उसके पीछे-पीछे दौड़ते-भागते रहना होगा। यह कार्य सेहतमंद और कठिन भी है किन्तु आपको अपने 15 महीने के बच्चे को संभालना सीखना ही होगा। हर दिन आप पहले दिन की तुलना में अपने बच्चे द्वारा अधिक शारीरिक पड़ावों को पूरा करते हुए देखेंगी। 15 महीने का बच्चा यदि माँ के दूध के साथ-साथ अन्य पौष्टिक आहारों का भी सेवन करता है तो इस आयु में उसका वजन लगभग 9-10 किलोग्राम होगा।
15 महीने का बच्चा निम्नलिखित चीजों को करने में सक्षम होता है:-
इस आयु तक बच्चा सहारे या बिना सहारे के सीधे खड़े होकर अपने नन्हे कदमों को धीरे-धीरे बढ़ाना शुरू कर देता है।
वह बिना सहारे के उठ सकता है और बैठ सकता है।
अपने हाथ से वह चीजों को या खिलौनों को मजबूती से पकड़ सकता है।
एक निश्चित सामंजस्य के साथ आपका बच्चा अपने हाथ को मुँह तक ले जाने में सक्षम हो गया है, उदाहरण के लिए अपने मुँह में भोजन और अन्य कुछ भी डालने का प्रयास करेगा।
आपका बच्चा घर में कुछ छोटे-छोटे कार्य करके आपकी मदद करने का प्रयास कर सकता है, जैसे फोन उठाना, झाड़ू का उपयोग करना इत्यादि।
इस आयु तक आपका बच्चा अपनी इन्द्रियों का उपयोग करके स्पर्श, गंध, परखना, दृष्टि व ध्वनि सुनने जैसी चीजों को सीखना शुरू कर देता है। साथ ही वह इन गतिविधियों के साथ एक सरल संबंध बनाने का प्रयास करता है।
सामाजिक और भावनात्मक विकास
इस आयु में बच्चा अपने आस-पास के पर्यावरण से कई चीजों को सीखता है और उसमें सामाजिक व भावनात्मक विकास की शुरुआत होती है। आपके बच्चे में भावनात्मक विकास के निम्लिखित संकेत दिए हुए हैं, आइए जानते हैं;
लोगों का ध्यान आकर्षित करना पसंद करता है।
आईने में खुद को पहचान सकता है।
उसके आस-पास के लोगों को देख कर मुस्कुराना और पहचानना शुरू कर देगा।
पसंद और नापसंद समझने की शुरुआत हो जाती है।
साहसपूर्वक नई चीजों की खोज करता है और उन्हें आजमाता है।
आपको गले लगाता और चूमता है।
अपने खिलौनों को दूसरे के साथ बांटना पसंद नहीं करता है।
चीजों के लिए नखरे करता है।
संज्ञानात्मक और भाषा विकास
15 महीने की आयु तक आपका बच्चा कुछ सरल शब्दों का उच्चारण करना शुरू कर सकता है, जैसे मम्मा, पा। इस दौरान उसका भाषा और संज्ञानात्मक विकास तेजी से शुरू हो जाता है। साथ ही अब आपका बच्चा अधिक स्वतंत्र होने का प्रयास करेगा और अपने तरीके से बातचीत करने में भी सक्षम होगा।
15 महीने के बच्चों में संज्ञानात्मक व भाषा विकास की शुरुआत होने पर वह निम्नलिखित चीजों को करना शुरू कर देगा;
स्वर व भाव की पहचान, जैसे नाराज, परेशान या खुश।
आपका बच्चा ‘बॉल’, ‘डॉग’ ‘कैट’ जैसे साधारण शब्दों को बोलने में सक्षम होगा।
आपका बच्चा ‘नहीं’ शब्द को समझने में सक्षम होगा और वह इसका उपयोग ज्यादातर करेगा।
वह ‘मुझे दिखाओ’, ‘इधर देखो’ जैसे क्रियाशील शब्दों को समझने में सक्षम होगा।
आपका बच्चा जितना बोल सकता है, उससे अधिक शब्दों को समझने में सक्षम होगा।
व्यवहार
जैसे ही आपका बच्चा ‘टेरिबल टू ‘ के नाम से प्रसिद्ध 2 वर्ष की आयु में पहुँचता है, उसके व्यक्तित्व का विकास होने लगता है और हो सकता है कि वह आपको अपने कुछ नखरों के अधीन कर ले। आपका बच्चा भी अपने आस-पास के माहौल को जानने के लिए उत्सुक होगा और हर चीज में काफी रूचि लेगा। 15 माह की आयु में बच्चा बहुत सी चीजों के लिए जिद्दी व्यवहार कर सकता है। ऐसी स्थिति में महत्वपूर्ण है कि आप अपने बच्चे को मना करें, उसे शांत करने का प्रयास करें और तोड़ने-फोड़ने वाले व्यवहार को प्रोत्साहित न करें। इस दौर में बच्चे के साथ अत्यधिक सख्ती या बहुत ढिलाई भी न बरतें, संयम से उसके व्यवहार को प्रबंधित करने का प्रयास करें।
| --------------------------- | --------------------------- |