Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
15–25 वर्ष की उम्र वालों के लिए कुछ महत्वपूर्ण सलाह क्या हैं?
यही उम्र जिंदगी की दिशा और दशा को निर्धारित करती है। इसलिए इस उम्र में जिंदगी की अहमियत और जीने के तरीकों को समझना बहुत जरूरी है। यदि हम यह मान कर चलते हैं कि यह उम्र बहकने की ही होती है, तो यह ग़लत है। मैं इसे सकारात्मक रूप में सोचता हूं कि यह उम्र संभलने के लिए, स्वयं को समझने के लिए है।
सलाह तो नहीं दे सकता। लेकिन इस उम्र से गुजरते हुए अपने अच्छे बुरे अनुभवों के आधार पर कुछ ऐसी बातें जरूर शेयर कर सकता हूं, जो शायद इस उम्र के लिए लाभदायक हो।
यही उम्र होती है, जब हम नए और बाहरी लोगों के संपर्क में आते हैं। जिसे आज की भाषा में यारी, दोस्ती कही जाती है। कई बार यह यारी दोस्ती अच्छी और सही दिशा की ओर ले जाती है। लेकिन कई बार दिशाहीन भी कर देती है। दोस्त कम हों, पर अच्छे और सच्चे हों। इस बात का ध्यान रखना जरूरी है।
इस उम्र में अक्सर अपने स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही भी देखी जाती है। साथ में कुछ बुरी लत, कुछ गलत आदतें भी अपनी गिरफ्त में लेने को तैयार खड़ी रहती है। इसलिए अपने खान पान और अन्य आदतों के प्रति सतर्कता बहुत जरूरी है। थोड़ी सी लापरवाही पूरी जिंदगी खराब कर सकती है। अत: अपनी आदतों और स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहने का प्रयास करना चाहिए।
इस उम्र में जिंदगी सबसे अधिक इम्तिहान लेती हैं। कई बार अचानक से कुछ जिम्मेदारियां भी आ जाती हैं। अतः यहीं से संघर्ष क्या है? हर परिस्थितियों में धैर्य कैसे रखी जाए? यह सीखना चाहिए। इस उम्र वालों को यह ध्यान रखना जरूरी है कि हर स्थिति में हिम्मत रखने वालों की ही जीत होती है।
इस उम्र में ही कदम कदम पर परिवार और समाज की जरूरत महसूस होती है। अपने परिवार और समाज का साथ मिलता रहे, इस के लिए इनके प्रति अपने कर्तव्यों का भी ईमानदारी से निर्वहन करना जरूरी है। यह समझना जरूरी है कि हम जिस परिवार और समाज का हिस्सा हैं। उस परिवार और समाज को हम अधिक सुंदर और खुशहाल कैसे बनाएं। इन संस्थाओं और इनसे जुड़े लोगों के प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझने का प्रयास करें।
और आखिरी लेकिन सबसे महत्वपूर्ण है। अपने करियर के लक्ष्य को निर्धारित कर उसके प्रति समर्पित हो जाना। जिंदगी जीने के लिए एक अच्छा करियर जरूरी है। इसलिए तन मन से अपने लक्ष्य को पाने की तैयारी करें। सफलता मिलेगी ही ऐसा आत्मविश्वास रखें।
उपरोक्त बातें मेरे अनुभवों का निचोड़ है। हो सकता है इन में से कुछ बातें 15–25 वर्ष के उम्र वालों के लिए लाभदायक सिद्ध हो। आगे वे स्वयं अपनी जिंदगी को अपने तरीके से जीते हुए बहुत कुछ सीख ही लेंगे। इसके लिए थोड़ी सी स्वतंत्रता तो उन्हें मिलनी ही चाहिए। हमें इस उम्र पर थोड़ा सा विश्वास भी तो करना ही चाहिए।
| --------------------------- | --------------------------- |