Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
13 महीने के बच्चे का ऐसा होना चाहिए हफ्तेभर का डाइट चार्ट, जानें कैसे बनाना है हेल्दी खाना :-
सोमवार का खाना
बेबी को नाश्ते में आधा उबला हुआ अंडा और एक छोटा केला खिलाएं। इसके कुछ घंटे बाद वेजिटेबल दलिया और एक छोटा गिलास दूध पिलाएं। अब लंच में बेबी को रागी और गेहूं की रोटी के साथ टमाटर की सब्जी और बेसन की सब्जी या कोई भी सब्जी बनाकर खिलाएं।
शाम को बेबी को एक कटोरी दलिये में बादाम पाउडर डालकर खिलाएं। डिनर में बेबी को टमाटर, कद्दू और मसूर की दाल के सूप के साथ थोड़ा मैश कर के पुलाव खिलाएं।
मंगलवार का डाइट चार्ट
13 महीने के बेबी को नाश्ते में थेपले के साथ एक छोटा गिलास दूध दें। इसके कुछ देर बाद आधा उबला हुआ अंडा और एक छोटा चीकू खिलाना है। फिर लंच में बाजरा और मूंद दाल की खिचड़ी खिलाएं। शाम को सेवईं का उपमा और केसर-इलायची का दूध पिलाएं। डिनर में पालक पनीर का परांठा खिलाएं।
बुधवार का आहार चार्ट
बुधवार को बेबी को ब्रेकफास्ट में आधा उबला हुआ अंडा और आधा नाशपाती खिलाएं। इसके कुछ घंटे बाद ज्वार या पनीर या पालक का परांठा खिलाएं। फिर लंच में रोटी, दाल, सब्जी और खीरा खिलाना है।
शाम को गेहूं और सेब का दलिया बनाकर खिलाएं। डिनर में दही या कढ़ी के साथ वेजिटेबल खिचड़ी खिलानी है।
बृहस्पतिवार का खाना
इस दिन बच्चे को नाश्ते में एक कप पोहा और एक छोटा गिलास संतरे का जूस पिलाएं। फिर कुछ देर में बच्चे को आधे अंडे का आमलेट और एक गिलास बनाना मिल्क शेक दें। लंच में परांठे के साथ पनीर की भुजिया खिलाएं। शाम को दही में पोहा पका कर मैश किए हुए केले के साथ बच्चे को खिलाएं। अब डिनर में पाव भाजी के साथ मूंग दाल का सूप पिलाएं।
शुक्रवार का भोजन चार्ट
13 महीने के बेबी को ब्रेकफास्ट में आधा उबला हुआ अंडा और पपीते का एक टुकड़ा खिलाएं। कुछ देर के बाद एककटोरी ओट्स, शहद और बादाम का दलिया खिलाना है।
लंच में बेबी को वेजिटेबल सूप के साथ फ्राइड राइस और गाजर के कुछ टुकड़े खिलाएं। शाम को सेब और ओट्स की स्मूदी पीने को दें। फिर डिनर में बेसर, ज्वार और धनिये का चीला दही के साथ खिलाएं।
शनिवार की डाइट
शिशु को सुबह नाश्ते में दो छोटे रागी के डोसे के साथ हरी चटनी खिलाएं। इसके कुछ देर बाद दो से 3 पनीर और अंजीर के लड्डू खिलाएं। लंच में रोटी, दाल और सब्जी के साथ खीरे के कुछ टुकड़े खिलाएं।
शाम के समय बच्चे को शकरकंद भूनकर खिलाएं। डिनर में टमाटर के सूप के साथ राजमा चावल खिलाएं।
रविवार को क्या खिलाएं
13 महीने के शिशु को नाश्ते में हरी चटनी के साथ दो रागी के डोसे खिलाएं। कुछ घंटे बाद अंजीर और पनीर के लड्डू खिलाएं। लंच में बेबी को रोटी, दाल और सब्जी के साथ खीरे के कुछ टुकड़े खिलाएं।
शाम के समय बेबी को शकरकंद खिलानी है और रात को डिनर में बच्चे को टमाटर के सूप के साथ राजमा चावल खिलाना है।
| --------------------------- | --------------------------- |